ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कोरोना के नये स्ट्रेन की आहट से बिहार सतर्क, जिलों को विशेष तैयारी का मिला निर्देश

UB India News by UB India News
April 20, 2022
in Lokshbha2024, खास खबर, पटना, स्वास्थ
0
कोरोना के नये स्ट्रेन की आहट से बिहार सतर्क, जिलों को विशेष तैयारी का मिला निर्देश
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

देश के कई हिस्सों में कोरोना संक्रमण का चौथा चरण ओमीक्रोन के नये स्ट्रेन के साथ शुरू हो चुका है. जिससे काफी लोग प्रभावित भी हो रहे हैं. हालांकि कोरोना संक्रमण का चौथा चरण अबतक बिहार में आरंभ नहीं हुआ है. लेकिन इसकी आशंका को लेकर राज्य सरकार और स्वास्थ्य विभाग पटना द्वारा सभी जिलों के सिविल सर्जन को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये हैं.

कोरोना संक्रमण की चौथी लहर
मुंगेर के सिविल सर्जन डॉ आनंद शंकर शरण सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमण का चौथा चरण ओमीक्रोम के नये स्ट्रेन के रूप में देश के कई हिस्सों में शुरू हो चुका है. जिसे लेकर सरकार द्वारा कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये है. जिसमें कोविड-19 जांच की संख्या बढ़ाने, रेलवे स्टेशनों पर बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों की कोविड-19 जांच आवश्यक रूप से करने तथा लोगों को मास्क पहनने के लिए अपील करने का निर्देश दिया गया है.

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

जमालपुर रेलवे स्टेशन पर संक्रमण फैलने की आशंका सबसे अधिक
सिविल सर्जन ने बताया कि जमालपुर रेलवे स्टेशन पर बाहरी राज्यों से कई ट्रेनें आती हैं. जिससे संक्रमण फैलने की आशंका सबसे अधिक यहीं से बढ़ती है. जिसे लेकर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की कोविड-19 जांच शुरू कर दी गयी है.

वहीं जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर भी कोरोना जांच शुरू कर दी गयी है. साथ ही इसकी संख्या को बढ़ाने का भी निर्देश दिया गया है. सिविल सर्जन ने बताया कि हालांकि कोरोना का चौथा चरण ओमीक्रोन के नये स्ट्रेन के रूप में है. जो अधिक घातक नहीं है. वहीं जिले में शत-प्रतिशत लोग कोविड-19 वैक्सीन से अच्छादित हो चुके हैं. लेकिन इसके बावजूद जिले में कोरोना संक्रमण के चौथे चरण की आशंका को लेकर तैयारी शुरू कर दी गयी है.

ऑक्सीजन की समुचित व्यवस्था रखने का निर्देश
सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर ऑक्सीजन की समुचित व्यवस्था रखने तथा यहां आने वाले सभी मरीजों का कोविड-19 जांच करने का निर्देश दिया गया है. साथ ही कोविड-19 केयर सूचना केंद्र को भी दोबारा शुरू किया जायेगा, ताकि लोग यहां फोन कर कोरोना से संबंधित कोई भी जानकारी ले सकें. उन्होंने बताया कि यदि जांच में कोई भी व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया जाता है तो उसे होम आइसोलेशन में चिकित्सकों की निगरानी में रखा जायेगा.

बिहार में कोरोना से मरने वालों की संख्या 13 हजार के पार, पटना और सारण से मिले सबसे अधिक आवेदन

स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना से मरने वाले 2116 नये लोगों की सूची आपदा प्रबंधन विभाग को दी है. इसके साथ ही राज्य में कोरोना से मरने वालों की आधिकारिक संख्या 13 हजार पार कर गयी है. सूची मिलने के बाद आपदा प्रबंधन विभाग ने मृतक के निकटतम परिजनों को साढ़े चार लाख अनुग्रह अनुदान देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. जिलों को कुछ राशि भेजी गयी है. पूरी राशि जल्द ही भेज दी जायेगी.

सभी मृतकों के परिजनों को मिलेंगे चार-चार लाख रुपये
स्वास्थ्य विभाग ने तय किया था कि जिन मृतकों का नाम कोविन पोर्टल पर अपलोड नहीं है, उन्हें भी अनुदान दिया जायेगा. इस आधार पर जिलों से मृतकों की सूची कागजातों के आधार पर मांगी गयी. विभाग को 31 जिलों से 2116 नये लोगों के नाम भी प्राप्त हुए जिनकी मौत कोरोना के कारण हो गयी थी. मृतकों की सूची में सबसे अधिक पटना जिले के लोग हैं.

पटना से 743 नाम और सारण जिला प्रशासन ने विभाग को 303 लोगों के नाम भेजा हैं. वहीं गया 185, मधुबनी 133, मुजफ्फरपुर 126, औरंगाबाद 71, कटिहार 66 एवं पूर्वी चंपारण से 42 नाम आये हैं. वहीं कम संख्या वाले जिलों में नालंदा से दो नाम आये हैं, सहरसा से तीन, शेखपुरा से चार,खगड़िया से नौ,जहानाबाद से छह, सीतामढ़ी से सात, अरवल, भागलपुर व बक्सर से एक-एक नाम आये हैं.

आपदा प्रबंधन विभाग ने 2116 लोगों में से 817 लोगों के परिजनों में 32 करोड़ 68 लाख रुपये दे दिया हैं. वहीं, केंद्र सरकार की ओर से घोषित 50 हजार राशि अलग से दी जायेगी. बाकी बचे लोगों के लिए विभाग जल्द ही राशि जारी कर देगा. विभाग के अनुसार कोरोना से मारे गये लोगों की संख्या में और वृद्धि हो सकती है. सरकार ने नियम को शिथिल करते हुए कोविन पोर्टल पर नाम नहीं होने के बावजूद अनुग्रह अनुदान देने का निर्णय लिया है. इस कारण से 2116 मृतकों की संख्या बढ़ गयी है. जिलों में अभी आवेदन देने वालों की संख्या बाकी है.

50 हजार के लिए खोजे जा रहे लोग
पहले चरण में आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों को चार-चार लाख का अनुग्रह अनुदान चेक के माध्यम से दे दिया. इसके बाद केंद्र सरकार ने तय किया कि कोरोना से जिनकी मौत हुई है, उनके परिजनों को 50-50 हजार दिये जायेंगे. जब आपदा प्रबंधन विभाग ने जिलों को कहा कि वह 50-50 हजार की अतिरिक्त राशि और दे तो लाभुकों की खोज हो रही है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

by UB India News
July 28, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा में 30 जुलाई को उपचुनाव है। आज यानी 28 जुलाई शाम प्रचार-प्रसार थम जाएगा। राजद की रेखा गुप्ता...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार में TRE 4 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. सूत्रों के...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

Next Post
विपक्ष के पीएम पद के उम्मीदवार नहीं होंगे नीतीश कुमार

विपक्ष के पीएम पद के उम्मीदवार नहीं होंगे नीतीश कुमार

कौन बनेगा बिहार कांग्रेस का नया अध्‍यक्ष?

कौन बनेगा बिहार कांग्रेस का नया अध्‍यक्ष?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend