ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नवादा में अभ्रक की अवैध खान धंसने से 5 मजदूर दबे, 1 महिला की मौत

UB India News by UB India News
April 20, 2022
in खास खबर, दुर्घटना, नवादा
0
नवादा में अभ्रक की अवैध खान धंसने से 5 मजदूर दबे, 1 महिला की मौत
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के नवादा में एक बड़े हादसे ने कोहराम मचाया है. एक अभ्रक की अवैध खान के धंसने से उसमें काम कर रहे 5 मजदूर अंदर दब गये हैं. सूचना के अनुसार, एक महिला की मौत भी हो गयी है. जबकि एक अन्य मजदूर की हालत गंभीर बतायी जा रही है. अवैध खान से अभ्रक निकालने में सभी जुटे थे और हादसे का शिकार बने.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नवादा के इस अवैध अभ्रक खान में सभी मजदूर खनन में जुटे हुए थे. मंगलवार को अभ्रक निकालने के दौरान अचानक चाल धंस गई और सभी लोग उसमें फंस गये. अचानक हुए इस हादसे से अफरा-तफरी का माहौल बन गया. अंदर दबे हुए लोगों को निकालने का प्रयास किया जाने लगे. किसी तरह उन्हें बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाये जाने की सूचना है.

RELATED POSTS

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ये हादसा रजौली थाना क्षेत्र के हरदिया पंचायत के भानेखाप अभ्रक खदान में हुआ है. इस हादसे में एक महिला की मौत हो गयी है जबकि चार अन्य जख्मी हुए हैं. एक मजदूर की हालत गंभीर बतायी जा रही है. नवाद जिले में अवैध तरीके से खान के अंदर से अभ्रक निकालने की बात पहले भी सामने आती रही है.

जानकारी के अनुसार, अभ्रक खदान में चाल के ढह जाने से 1 महिला मजदूर की मौत हो गई, जबकि 4 अन्य मजदूर खदान में फंस गए. यह हादसा रजौली थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित हरदिया पंचायत के भानेखाप अभ्रक खदान में हुआ. मृतक महिला मजदूर की पहचान थाना क्षेत्र के सूअरलेटी निवासी हीरा भुईयां की 18 वर्षीय पुत्री चिंता देवी के रूप में हुई है. इनके अलावा 4 अन्य मजदूर अभ्रक खदान में फंस गए. स्थानीय निवासी और अवैध अभ्रक की खदान में खनन कराने वाले लोग फंसे हुए लोगों को निकालने में जुटे हैं. हादसे की जानकारी रजौली पुलिस को दे दी गई है. दुर्गम इलाका होने की वजह से पुलिस अभी तक घटनास्‍थल पर नहीं पहुंच सकी है. हालांकि, आधिकारिक तौर पर मजदूरों के खदान में फंसने और मौत की पुष्टि नहीं की गई है.

1 अन्‍य मजदूर की हालत गंभीर
बताया जा रहा है कि अभ्रक की अवैध खान में फंसे 2 अन्य मजदूरों को निकाल लिया गया है. इनकी पहचान चरका भुईयां और अनिल भुईयां के रूप में हुई है. इनमें से चरका भुईयां की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शव को लेकर अभ्रक खनन माफिया दूसरे जिले चले गए हैं. बताते चलें कि रजौली थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके में कई सालों से अवैध अभ्रक का खनन लगातार जारी है. खनन माफिया की पैठ इतनी मजबूत है कि तमाम तरह की कार्रवाई के बावजूद वे अवैध खानों से अभ्रक का खनन करते हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर जारी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के आंदोलन के खत्‍म होने के आसार फिलहाल...

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

by UB India News
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब महीने भर से चल रहा काक्रोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन अब राष्ट्रव्यापी विस्तार ले...

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 25, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

by UB India News
July 25, 2026
0

पेपर लीक और नकल के खिलाफ मौजूदा कानून को और सख्त करने की तैयारी की जा रही है. सूत्रों के...

Next Post
जनता मालिक है जनता जिस को वोट दें, उपचुनाव में हार कोई खास नही नहीं

जनता मालिक है जनता जिस को वोट दें, उपचुनाव में हार कोई खास नही नहीं

कश्मीर में 24 घंटों के भीतर सुरक्षाबलों पर दूसरा आतंकी हमला

कश्मीर में 24 घंटों के भीतर सुरक्षाबलों पर दूसरा आतंकी हमला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend