ADVERTISEMENT
Saturday, July 25, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नीतीश की इफ्तार पार्टी: दो साल बाद आयोजित दावत में मुख्यमंत्री दिखे खास उत्साहित, स्वयं कर रहे थे स्वागत

UB India News by UB India News
April 16, 2022
in Lokshbha2024, अध्यात्म, खास खबर, पटना, मुख्यमंत्री
0
नीतीश की इफ्तार पार्टी: दो साल बाद आयोजित दावत में मुख्यमंत्री दिखे खास उत्साहित, स्वयं कर रहे थे स्वागत
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पटना में मुख्यमंत्री आवास पर शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया. आवास के नेक संवाद में आयोजित इस कार्यक्रम में मंत्री से लेकर सभी दलों के मुखिया एवं प्रमुख नेता जुटे. सभी ने मिलकर अमन-चैन, खुशहाली और बिहार के तरक्की एवं स्वावलंबी बनाने की दुआ मांगी.

दो साल कोरोना के कारण दावत का आयोजन नहीं
बीच में दो साल कोरोना के कारण इस इफ्तार की दावत का आयोजन नहीं हो सका था. इस बार इसके आयोजन को लेकर मुख्यमंत्री खासा उत्साहित दिखे. सभी रोजेदारों से लेकर आम और खास लोगों का स्वागत स्वयं कर रहे थे. हर किसी से बिना खाये नहीं जाने का निवेदन करना और सभी की थाली में हर व्यंजन को परोसे जाने की मानिटरिंग भी कर रहे थे.

RELATED POSTS

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

मुख्यमंत्री ने कहा
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना के कारण पिछले दो वर्ष इसका आयोजन नहीं हो रहा था. इस बार इफ्तार का आयोजन किया गया है. इसमें सभी दल और मजहब के लोग आये, यह मेरे लिए बेहद खुशी की बात है. प्रेम के साथ सब लोगों को मिल कर काम करना है, यह उपदेश मिला. रोजे के महत्व के बारे में भी कई बातें कही गयी हैं. जिस तरह से मौलाना साहब ने उपदेश दिया है, इस पर सभी को गौर करने की जरूरत है. सभी लोगों को मिलजुल कर प्रेम से रहना है.

इफ्तार से पहले पटना सिटी के मित्तन घाट के सज्जादानशीं हजरत सैयद शाह शमीमउद्दीन अहमद मुनअमी ने कहा कि रोजा मानव धर्म को पहचानने की राह प्रशस्त करता है. इस कोरोना काल ने सभी को मानवता का महत्व बता दिया है. इस मौके पर कोरोना से सभी को सुरक्षित रहने की भी दुआ मांगी गयी.

दावत-ए-इफ्तार में ये हुए शरीक
दावत-ए-इफ्तार में विधानसभा उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल, केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस, पूर्व सीएम जीतन राम मांझी, राजद के रामचंद्र पूर्वे, कांग्रेस के शकील अहमद खान, शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी, भवन निर्माण मंत्री डॉ. अशोक चौधरी, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रामसूरत राय, उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन, पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन, परिवहन मंत्री शीला कुमारी मौजूद रहे.

अल्पसंख्यक मंत्री जमा खान, उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री सुनील कुमार, सुमित कुमार सिंह, संतोष कुमार सुमन, सांसद रामकृपाल यादव, सांसद चौधरी महबूब अली कैसर, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, देवेश कुमार, विधायक सत्यदेव राम, बिहार सुन्नी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष मोहम्मद ईर्शादुल्लाह, हज कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद इलियास समेत अन्य कई इस दावत में शरीक थे.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

by UB India News
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब महीने भर से चल रहा काक्रोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन अब राष्ट्रव्यापी विस्तार ले...

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

by UB India News
July 25, 2026
0

NEET परीक्षा में हुई कथित धांधली और पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठन आइसा (AISA) की ओर से बुलाए...

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 25, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

by UB India News
July 25, 2026
0

पेपर लीक और नकल के खिलाफ मौजूदा कानून को और सख्त करने की तैयारी की जा रही है. सूत्रों के...

रात 11.04 से 12.32 तक… 88 मिनट में NEET पेपर लीक पर 4 बड़े एक्शन…………

रात 11.04 से 12.32 तक… 88 मिनट में NEET पेपर लीक पर 4 बड़े एक्शन…………

by UB India News
July 25, 2026
0

नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच गुरुवार...

Next Post
रूस यूक्रेन युद्ध रुकने के बजाय और विकराल रूप धारण करता जा रहा

रूस यूक्रेन युद्ध रुकने के बजाय और विकराल रूप धारण करता जा रहा

योगी आदित्यनाथ ने सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश किया, बताई पांच साल की उपलब्धियां

कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से NCR में अलर्ट, CM योगी ने दिए ये दिशा-निर्देश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend