ADVERTISEMENT
Saturday, July 25, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

रूस यूक्रेन युद्ध रुकने के बजाय और विकराल रूप धारण करता जा रहा

UB India News by UB India News
April 16, 2022
in Lokshbha2024, अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
रूस यूक्रेन युद्ध रुकने के बजाय और विकराल रूप धारण करता जा रहा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

51 दिन बीत जाने के बाद रूस यूक्रेन युद्ध (Russia Ukraine war) रुकने के बजाय और विकराल रूप धारण करता जा रहा है. काला सागर में तैनात रूसी समुद्री बेड़े के एक प्रमुख युद्ध पोत ‘मोस्कवा’(Moskva) के यूक्रेन हमले में डूबने के साथ ही रूस की सरकारी टीवी चैनल ने तीसरे विश्व युद्ध की घोषणा कर दी है. रूसी सरकारी टीवी की एंकर ओल्गा स्केबेयेवा ने इस बारे में कहा कि जिस तरह से युद्धपोत को डुबोकर युद्ध को आगे बढ़ाया गया है, उसे आप तीसरे विश्व युद्ध (Third World War) का संकेत समझ सकते हैं. इसके साथ ही उन्होंने जोर देकर कहा कि तीसरा विश्व युद्ध (Third World War) पूरी तरह से तय है. उन्होंने इसके आगे कहा कि हम अब नाटो के बुनियादी ढांचे के खिलाफ लड़ रहे हैं. वहीं, इस टीवी शो में आए एक मेहमान ने मोस्कोवा के डूबने को रूस पर हमला बताया. वहीं, यूक्रेन इसे अपनी बड़ी कामयाबी के तौर पर देख रहा है. यूक्रेन का दावा है कि उसने युद्धपोत पर मौजूद कमांडर का भी सफाया कर दिया गया है.

रूस ने यूक्रेन की मिसाइल फैक्ट्री उड़ाई
रूसी जंगी जहाज मॉस्कोवा को काला सागर में डुबोकर यूक्रेनी सेना ने भले ही रूस को बड़ा झटका दिया है, लेकिन इसके साथ ही यूक्रेन ने एक नई आफत मोल ले ली है. युद्धपोत पर हमले के बाद से रूसी सेना बौखला गई है. वो बदला लेने के लिए यूक्रेन पर ताबड़तोड़ हमले कर रही है. इसी क्रम में उसने शुक्रवार को यूक्रेन के नेप्च्यून मिसाइल बनाने वाले संयंत्र को भी उड़ा दिया. गौरतलब है कि युद्धपोत के डूबने के बाद रूसी रक्षा मंत्रालय ने चेतावनी देते हुए कहा था कि वह आने वाले दिनों में यूक्रेन की राजधानी कीव पर मिसाइल हमलों में तेजी लाएगी.

RELATED POSTS

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

गुजरात में बाढ़ का कहर!

पुतिन ने यूक्रेन के मददगारों को दी चेतावनी
इसी बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने नाटो (NATO) देशों को खुली धमकी दी है. उन्होंने नाटो देशों को धमकी देते हुए कहा कि अगर तुम लोगों ने यूक्रेन की मदद की, तो हम तुम्हें तबाह कर देंगे. तुम्हारे वाहनों और हथियारों को नष्ट कर देंगे.

रूस ने मॉस्कोवा के डूबने की यह बताई वजह
वहीं, रूसी रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि युद्धपोत एक बंदरगाह पर ले जाते समय आए तूफान में डूब गया. मंत्रालय के मुताबिक, युद्धपोत पर आमतौर पर 500 नाविक तैनात होते हैं और इसके डूबने से पहले ही चालक दल के सभी सदस्यों को सुरक्षित उतार लिया गया था, जिसके बाद उस पर लगी आग पर भी काबू पा लिया गया था. दरअसल, रूस मॉस्कोवा के डूबने को अपनी प्रतिष्ठा से भी जोड़कर देख रहा है, क्योंकि युद्ध शुरू होने के बाद से उसे अभी तक इतना बड़ा नुकसान नहीं उठाना पड़ता है. माना जा रहा है कि मॉस्कोवा के डूबने से रूस बौखला गया है और इसे नाटो सेना की साजिश करार दे रहा है. आने वाले समय में रूस पर कोई भी बड़ा हमला वर्ल्ड वॉर-3 की शुरुआत का कारण बन सकता है.

यूक्रेन ने मिसाइल हमले में मॉस्कोवा को मार गिराने का किया दावा
वहीं, यूक्रेन के सैन्य अफसरों का दावा है कि उनके सुरक्षाकर्मियों ने गुरुवार को एक महत्वपूर्ण रूसी युद्धपोत मॉस्कोवा को मिसाइल हमला कर मार डुबो दिया. रूस की राजधानी के नाम से प्रेरित युद्धपोत मोस्कवा बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के बाद डूब गया था. हालांकि अमेरिका और अन्य पश्चिमी देशों के अधिकारियों ने मोस्कवा में आग लगने के कारणों की पुष्टि नहीं की है. जानकारों का मानना है कि युद्धपोत के डूबने से काला सागर में रूस की सैन्य क्षमता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा.

ये है Moskva की खासियत
मॉस्कोवा (Moskva) की लंबाई 600 फुट थी, जिसे 1979 में रूसी सेना में शामिल किया गया था. 12500 टन वजनी इस युद्धपोत पर एक बार में 500 सैनिक तैनात हो सकते थे. ये युद्धपोत S-300 मिसाइल सिस्टम से भी लैस था. यह युद्धपोत लंबी दूरी की 16 मिसाइल ले जाने की क्षमता रखता था. काला सागर में इस की मौजूदगी रूस की स्थिति मजबूत बनाती थी.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

by UB India News
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब महीने भर से चल रहा काक्रोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन अब राष्ट्रव्यापी विस्तार ले...

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 25, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

by UB India News
July 25, 2026
0

पेपर लीक और नकल के खिलाफ मौजूदा कानून को और सख्त करने की तैयारी की जा रही है. सूत्रों के...

रात 11.04 से 12.32 तक… 88 मिनट में NEET पेपर लीक पर 4 बड़े एक्शन…………

रात 11.04 से 12.32 तक… 88 मिनट में NEET पेपर लीक पर 4 बड़े एक्शन…………

by UB India News
July 25, 2026
0

नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच गुरुवार...

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण की बड़ी बातें ……………..

क्या है ‘सेक्शन 301’ जिसके सहारे डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम………….

by UB India News
July 24, 2026
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने फोर्स्ड लेबर (जबरन मजदूरी) से जुड़े उत्पादों...

Next Post
योगी आदित्यनाथ ने सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश किया, बताई पांच साल की उपलब्धियां

कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से NCR में अलर्ट, CM योगी ने दिए ये दिशा-निर्देश

पीएम मोदी ने किया बजरंगबली की 108 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण

पीएम मोदी ने किया बजरंगबली की 108 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend