ADVERTISEMENT
Friday, July 24, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

गोरखनाथ मंदिर पर हमले के आरोपी मुर्तजा पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा

UB India News by UB India News
April 16, 2022
in अपराध, उत्तरप्रदेश, खास खबर
0
गोरखनाथ मंदिर पर हमले के आरोपी मुर्तजा पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

गोरखनाथ मंदिर पर हमले के आरोपी मुर्तजा अब्बासी पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है. अब मुर्तजा के माता-पिता को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. माना जा रहा है कि दोनों को मुर्तुजा की आतंकी मानसिकता की खबर थी और वह उसका सहयोग किया करते थे. ऐसे में उन्हें भी इस केस में आरोपी बनाया जा सकता है. मुर्तजा के परिवार से एक नौकर को भी एटीएस ने 5 अप्रैल को पूछताछ के लिए उठाया था, जिसे अब इस मामले में आरोपी बनाया जा सकता है. मुर्तजा के दो साथियों को भी सिद्धार्थनगर के अलीगढ़वा बॉर्डर से एटीएस ने हिरासत में लिया है. इसके अलावा दो व्यक्ति बांसी, सिद्धार्थनगर और एक नौगढ़ के व्यक्ति को भी एटीएस ने पूछताछ के लिये उठाया है. मुर्तज़ा पर यूएपीए लगाने की तैयारी है. फिर एनआईए को विवेचना दी जाएगी.

जांच का दायरा रहा है बढ़
सूत्रों का कहना है कि मुर्तजा अब्बासी से बरामद डोंगल से एटीएस आईपी एड्रेस के जरिए इंटरनेट कॉल की डिटेल पता लगाने की कोशिश कर रही है. 2012 से 2022 तक मुर्तज़ा के ट्रांसेक्शन डिटेल के आधार पर मुर्तज़ा के ट्रैवल एजेंट भी एटीएस की जांच के दायरे में हैं. 2016 और 2018 में सउदी अरब जाने में टिकट आदि कराने वाले दो ट्रैवल एजेंट से भी पूछताछ होगी. फिलहाल पुलिस से पूछताछ में उसने कबूल किया है कि वह गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा में तैनात पुलिस वालों पर हमला कर खुद को चर्चा में लाना चाहता था. उसने अपने लैपटॉप और मोबाइल फ़ोन से कई अहम जानकारी डिलीट करने की बात भी क़ुबूल की है.

RELATED POSTS

गुजरात में बाढ़ का कहर!

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

16 को खत्म हो रही है रिमांड
जानकारी के मुताबिक सिपाहियों पर धारदार हथियार से हमला करने वाले अहमद मुर्तजा अब्बासी को घटना के बाद पुलिस ने मौके से ही पकड़ लिया था. वह पांच अप्रैल से एटीएस के कब्जे में है. 11 अप्रैल को उसका रिमांड खत्म हो रहा था, लेकिन और पूछताछ की जरूरत बताते हुए एटीएस को पांच और दिन की रिमांड मिली थी. फिलहाल 16 अप्रैल को उसकी रिमांड खत्म हो रही है और पुलिस उसे अदालत में पेश कर रिमांड बढ़ाने की मांग करेगी. बुधवार रात मुर्तजा को साथ लेकर एटीएस लखनऊ चली गई.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 24, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

by UB India News
July 24, 2026
0

पेपर लीक और नकल के खिलाफ मौजूदा कानून को और सख्त करने की तैयारी की जा रही है. सूत्रों के...

रात 11.04 से 12.32 तक… 88 मिनट में NEET पेपर लीक पर 4 बड़े एक्शन…………

रात 11.04 से 12.32 तक… 88 मिनट में NEET पेपर लीक पर 4 बड़े एक्शन…………

by UB India News
July 24, 2026
0

नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच गुरुवार...

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण की बड़ी बातें ……………..

क्या है ‘सेक्शन 301’ जिसके सहारे डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम………….

by UB India News
July 24, 2026
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने फोर्स्ड लेबर (जबरन मजदूरी) से जुड़े उत्पादों...

पीएम मोदी ने सांसदों से महिला आरक्षण बिल के समर्थन में वोट मांगा, संसद में बहस जारी , शाम चार बजे होगी वोटिंग………

पीएम का रात 12 बजे छात्रों के लिए वीडियो संदेश , आज की कैबिनेट बैठक में होगा सख्त कार्रवाई का फैसला……….

by UB India News
July 24, 2026
0

प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार आधी रात 12 बजे छात्रों के लिए वीडियो संदेश जारी किया। उन्होंने कहा कि सरकार पेपर...

Next Post
पीएम मोदी ने गुजरात के भुज में 200 बिस्तरों वाले सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का किया उद्घाटन

पीएम मोदी ने गुजरात के भुज में 200 बिस्तरों वाले सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का किया उद्घाटन

अमेरिका को ऐसा किसी ने नहीं झाड़ा, गजब डिप्‍लोमेसी है! जयशंकर के वो जवाब जिनपर फिदा है पब्लिक

अमेरिका को ऐसा किसी ने नहीं झाड़ा, गजब डिप्‍लोमेसी है! जयशंकर के वो जवाब जिनपर फिदा है पब्लिक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend