ADVERTISEMENT
Saturday, July 25, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पेप्सी के बॉटलिंग प्लांट का शुभारंभ आज करेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

UB India News by UB India News
April 16, 2022
in कारोबार, बेगुसराय, मुख्यमंत्री
0
पेप्सी के बॉटलिंग प्लांट का शुभारंभ आज करेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में उद्योग क्षेत्र की ऊंची उड़ान शुरु हो गई है। 15 अप्रैल 2022 यानी शुक्रवार को बिहार के उद्योग क्षेत्र में एक नई कामयाबी का दिन होगा। बेगुसराय के बरौनी में रिकॉर्ड समय में तैयार हुआ पेप्सी के बॉटलिंग प्लांट का शुभारंभ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे। इस दौरान उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन भी मौजूद रहेंगे। इस बॉटलिंग प्लांट में पेप्सी, 7अप, मिरिंडा, माउंटेन ड्यू, ट्रॉपिकाना, स्लाईस जैसे कई प्रतिष्ठित ब्रांड्स का उत्पादन होगा।

पेप्सी बॉटलिंग प्लांट के शुभारंभ से पहले वरुन बेवरेजेज लिमिटेड के चेयरमैन रवि कांत जयपुरिया ने बिहार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन से पटना स्थित उनके आवास पर आकर मुलाकात की। इस प्लांट के लिए जमीन आवंटन से लेकर निर्माण कार्य पूर्ण होने तक हर तरह के सहयोग के लिए उनका शुक्रिया कहा।

RELATED POSTS

सेंसेक्स 700 अंक निफ्टी 200 अंक गिरा…………………..

सेंसेक्स में 700 अंकों की गिरावट, इन 6 कारणों ने बिगाड़ा बाजार का मूड…………….

रवि कांत जयपुरिया ने कहा कि बरौनी में बना पेप्सी का बॉटलिंग प्लांट पूर्वोत्तर भारत का सबसे बड़ा प्लांट है और खास बात ये है कि सबसे रिकॉर्ड टाइम यानी सिर्फ 11 महीने में जमीन आवंटन से लेकर प्लांट के निर्माण का काम पूरा किया गया है। उन्होंने कहा कि रिकार्ड समय में प्लांट का निर्माण पूरा करने में उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन का बड़ा योगदान है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में नए बिहार का निर्माण हुआ है और बिहार में पेप्सी का पूर्वोत्तर भारत का सबसे बड़ा बॉटलिंग प्लांट स्थापित करने के साथ वो बिहार में आगे भी बड़ा निवेश करने का ईरादा रखते हैं।

बिहार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि बरौनी के हवासपुर स्थित बियाडा के औद्योगिक ग्रोथ सेंटर में रिकार्ड समय में पेप्सी के बॉटलिंग प्लांट का शुभारंभ उद्योग क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहे बिहार की मिसाल पेश करता हैं। उन्होंने कहा कि खुशी की बात है कि कुल 550 करोड़ की वरुन बेवरेज की औद्योगिक ईकाई का पहले चरण का काम पूरा हो गया है। 15 अप्रैल यानी आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के हाथों बिहार को एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है।

उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि अप्रैल 2021 में बरौनी में पेप्सी के बॉटलिंग प्लांट के लिए जमीन दी गर्ई थी और पिछले महीने ही प्लांट ने उत्पादन शुरु कर दिया। उन्होंने कहा कि बिहार में उद्योग क्षेत्र में न सिर्फ बड़े बड़े निवेश के प्रस्ताव जमीन पर उतर रहे हैं बल्कि रिकॉर्ड समय में औद्योगिक ईकाईयां स्थापित हो रही हैं। उऩ्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार उद्योग क्षेत्र में बड़ी कामयाबी हासिल करेगा, ये हमारा प्रण है।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बाजार खुलते ही निवेशकों के ₹5 लाख करोड़ स्वाहा, सेंसेक्स 900 और निफ्टी 264 अंक टूटे……….

सेंसेक्स 700 अंक निफ्टी 200 अंक गिरा…………………..

by UB India News
July 25, 2026
0

शेयर बाजार में आज यानी 24 जुलाई को गिरावट है। सेंसेक्स 700 अंक की गिरावट के साथ 75,613 पर खुला।...

बाजार खुलते ही निवेशकों के ₹5 लाख करोड़ स्वाहा, सेंसेक्स 900 और निफ्टी 264 अंक टूटे……….

सेंसेक्स में 700 अंकों की गिरावट, इन 6 कारणों ने बिगाड़ा बाजार का मूड…………….

by UB India News
July 21, 2026
0

सोमवार, 20 जुलाई को कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच, शेयर बाजार के बेंचमार्क – सेंसेक्स और निफ्टी 50 – में...

बाजार ने लगाई बड़ी छलांग, सेंसेक्स 750 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 24,150 के पार

शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 750अंक चढ़ा तो निफ्टी 24150 के पार……….

by UB India News
July 17, 2026
0

आज यानी शुक्रवार, 17 जुलाई को सेंसेक्स 750 अंक (0.98%) की तेजी के साथ 77,900 पर कारोबार कर रहा है।...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

CM सम्राट चौधरी का सुधा डेयरी नालंदा में दही प्लांट का शिलान्यास कार्यक्रम टला………….

by UB India News
July 17, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का गुरुवार को प्रस्तावित नालंदा दौरा स्थगित कर दिया गया है. दरअसल मुख्यमंत्री को बिहारशरीफ...

CM ने सड़क पर लगाया झाड़ू, रथ की रस्सी खींची,हरे रामा-हरे कृष्णा से गूंजी राजधानी

CM ने सड़क पर लगाया झाड़ू, रथ की रस्सी खींची,हरे रामा-हरे कृष्णा से गूंजी राजधानी

by UB India News
July 17, 2026
0

पटना में इस्कॉन मंदिर से भव्य रथयात्रा निकाली गई। भगवान जगन्नाथ, भाई बलदेव और बहन सुभद्रा 40 फीट ऊंचे हाइड्रोलिक...

Next Post
देश में कोरोना के नये मामले आने से एकबार फिर दहशत

देश में कोरोना के नये मामले आने से एकबार फिर दहशत

धर्म के मर्म को बहुत कम लोग समझते हैं………..

धर्म के मर्म को बहुत कम लोग समझते हैं...........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend