ADVERTISEMENT
Thursday, July 23, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

क्या रूस के ‘कैमिकल अटैक’ से लगा यूक्रेन में लाशों का अंबार? आसमान से बरसी तबाही

UB India News by UB India News
June 4, 2022
in Lokshbha2024, दुर्घटना
0
क्या रूस के ‘कैमिकल अटैक’ से लगा यूक्रेन में लाशों का अंबार? आसमान से बरसी तबाही
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

47 दिनों से रूस और यूक्रेन के बीच जंग चल रही है। इस जंग ने अब तक यूक्रेन में काफी तबाही मचाई है। यूक्रेन में मलबों के नीचे से लाशें निकल रही हैं। नागरिक अपनी जान बचाने के लिए पलायन कर रहे हैं। ऐसे में एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जिसमें ये कहा गया है कि रूस ने यूक्रेन पर रासायनिक हथियारों से हमला किया है। जिससे लोग सांस ना ले पाने की वजह से भी मर रहे हैं।

यूक्रेन की आजोव रेजिमेंट के हवाले से ये खबर सामने आई है कि रूस ने मारियुपोल में यूक्रेनी सैनिकों के खिलाफ जहरीले पदार्थ का इस्तेमाल किया था। ये पहला मौका होगा युद्ध में, जब रूस ने कैमिकल अटैक किया है। आजोव रेजिमेंट का कहना है कि इस कैमिकल अटैक की वजह से लोगों को सांस लेने में काफी तकलीफ हुई।

RELATED POSTS

सिक्किम में अबतक 10 की मौत; PM-शाह ने CM तमांग से की बात……

यूक्रेन में जहाज पर मिसाइल हमले में 4 भारतीयों की मौत……

आजोव रेजिमेंट का कहना है कि रूस ने यूक्रेन के सैनिकों पर मारियुपोल शहर में जहर बरसाया और इसके लिए ड्रोंस का इस्तेमाल किया। रूसी सेना द्वारा हवा में जहरीले पदार्थ छोड़े गए, जिसके बाद यूक्रेनी सैनिकों को सांस लेने में समस्या होने लगी।

एक चौंकाने वाली खबर ये भी है कि जिस मारियुपोल शहर में रूस के कैमिकल अटैक की बात सामने आई है, वहां अब तक सबसे ज्यादा तबाही मची है। रूसी सैनिकों के हमले में अब तक मारियुपोल शहर में 10 हजार से ज्यादा नागरिकों की मौत हुई है। ये बयान इस शहर के मेयर वादिम बॉयचेंको ने दिया है। उनका कहना है कि मारियुपोल सबसे ज्यादा तबाही झेलने वाला यूक्रेन का शहर है।

यूक्रेन पहुंची लिथुआनिया की पीएम इंग्रिडा सिमोनीटे भी यहां का नजारा देखकर घबरा गईं। उन्होंने कहा कि ये बर्बादी ऐसी है, जिसे बताने के लिए उनके पास शब्द ही नहीं हैं। दरअसल जब वह कीव के पास बोरोड्यांका पहुंचीं, तो उनके सामने मलबे के नीचे दबे शव निकले। इस मंजर को देखकर लिथुआनिया की पीएम का दिल दहल गया और उन्होंने कहा कि रूस ने जो नरसंहार किया है, उसकी सजा उसे जरूर मिलनी चाहिए।

बता दें कि इससे पहले एक खबर ये भी आई थी कि रूस ने अपने सबसे खूंखार जनरल को इस युद्ध में अपने सैनिकों की कमान सौंपी है। पुतिन ने जनरल एलेक्सजेंडर दिवोर्निकोव को रूस का नया कमांडर बनाया है। ये वही जनरल हैं, जिन्होंने यूक्रेन के क्रामटोर्स्क में रेलवे स्टेशन पर मिसाइल हमले का आदेश दिया था। दिवोर्निकोव ही अब यूक्रेन में चल रहे रूसी सैन्य अभियानों की कमान संभालेंगे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

सिक्किम में अबतक 10 की मौत; PM-शाह ने CM तमांग से की बात……

सिक्किम में अबतक 10 की मौत; PM-शाह ने CM तमांग से की बात……

by UB India News
July 22, 2026
0

सिक्किम के नामची जिले में निर्माणाधीन समरदुंग (झोलुंगे) सुरंग में हुए हादसे ने पूरे इलाके में चिंता बढ़ा दी है।...

यूक्रेन में जहाज पर मिसाइल हमले में 4 भारतीयों की मौत……

यूक्रेन में जहाज पर मिसाइल हमले में 4 भारतीयों की मौत……

by UB India News
July 22, 2026
0

यूक्रेन के ओडेसा पोर्ट से रवाना हुए कार्गो जहाज ‘MV गोल्डन लियो’ पर रविवार को हुए हमले में चार भारतीय...

जम्मू के पुंछ-किश्तवाड़ में बादल फटे, 11 मौतें

जम्मू के पुंछ-किश्तवाड़ में बादल फटे, 11 मौतें

by UB India News
July 20, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में लगातार हो रही भारी बारिश, फ्लैश फ्लड और भूस्खलन ने व्यापक तबाही मचा दी है....

बिहार के 24 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ,नेपाल में बारिश से वाल्मीकिनगर बैराज से 2.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया

बिहार के 24 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ,नेपाल में बारिश से वाल्मीकिनगर बैराज से 2.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया

by UB India News
July 16, 2026
0

बिहार के साथ ही नेपाल में हो रही बारिश के कारण बिहार की कई नदियां उफान पर हैं। कोसी, गंडक,...

भारतीय नाविक की मौत के बाद एक्शन में भारत सरकार, ईरानी दूतावास को कर दिया तलब

भारतीय नाविक की मौत के बाद एक्शन में भारत सरकार, ईरानी दूतावास को कर दिया तलब

by UB India News
July 15, 2026
0

होर्मुज में UAE के शिपिंग टैंकरों पर हुए ईरानी हमले में एक भारतीय क्रू मेंबर की मौत हो गई और...

Next Post

Кредит с 19 лет наличными, потребительский кредит с 19 лет

नीतीश कुमार की सुरक्षा में फिर चूक-नालंदा में कार्यक्रम के दौरान नजदीक में फोड़ा पटाखा

नीतीश कुमार की सुरक्षा में फिर चूक-नालंदा में कार्यक्रम के दौरान नजदीक में फोड़ा पटाखा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend