ADVERTISEMENT
Sunday, July 19, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बोचहां में दांव पर भाजपा की इज्जत, आज आखरी दिन नीतीश करेंगे प्रचार

UB India News by UB India News
February 23, 2023
in खास खबर, जदयू, बिहार, भाजपा, मुजफ्फरपुर
0
बोचहां में दांव पर भाजपा की इज्जत, आज आखरी दिन नीतीश करेंगे प्रचार
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बोचहां विधान सभा ‌BJP के लिए नाक की लड़ाई बन गई है। यहां पार्टी की इज्जत दांव पर है। इसे जीतने के लिए BJP कोई कमी नहीं छोड़ना चाहती है। 12 अप्रैल को होने वाले इस उपचुनाव के प्रचार का शोर रविवार को थम जाएगा।

आखिरी दिन CM नीतीश कुमार खुद मैदान में मोर्चा संभाल रहे हैं। वे BJP कैंडिडेट बेबी कुमारी के पक्ष में प्रचार करने बोचहां पहुंचेंगे। यहां वे दो सभाओं को संबोधित करेंगे। 2020 विधानसभा चुनाव से ये 11वां मौका होगा जब CM नीतीश कुमार BJP के कैंडिडेट के लिए जनसभा करेंगे।

RELATED POSTS

संसद सत्र के एजेंडे से गायब क्यों है ‘परिसीमन बिल’ !

नया-नया मध्यस्थ बना पाकिस्तान, ईरान को मुनीर पर कितना ऐतबार…………….

सीएम का दिन के 1:15 बजे आने व 2:30 बजे रवाना होने का कार्यक्रम पूर्व से निर्धारित है। सभा में बिहार के डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद, केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस, पूर्व सीएम जीतनराम मांझी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी, भूमि सुधार व राजस्व मंत्री रामसूरत राय आदि रहेंगे।

सीएम एनडीए से बीजेपी उम्मीदवार बेबी कुमारी के लिए लोगों से वोट डालने की अपील करेंगे। सीएम का चुनावी दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि बीजेपी की खुली खिलाफत करने वाले वी आई पी प्रमुख मुकेश सहनी कुछ दिनों पहले तक बात बात में सीएम नीतीश कुमार का नाम लेते थे। इस वहज से राजनैतिक गलियारे में कई प्रकार की चर्चा चल रही है। सीएम के आज के भाषण के बाद इस चर्चा पर विराम लगने की संभावना है।

इससे पहले 2020 विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने 102 सभाएं की थीं। इनमें 92 JDU और 10 BJP प्रत्याशियों के पक्ष में की थी। छह सभाओं को उन्होंने प्रधानमंत्री के साथ संयुक्त रूप से संबोधित किया था।

CM करेंगे डैमेज कंट्रोल!

ऐसा माना जा रहा है कि बोचहां में CM डैमेज कंट्रोल करेंगे। CM से पहले RJD नेता तेजस्वी यादव दो दिन तक यहां जनसभा कर चुके हैं। बेबी कुमारी के खिलाफ पहले ही एंटी इनकंबेसी का माहौल है। नीतीश कुमार की सभा के माध्यम से उसे दूर किया जाएगा।

बोचहां विधानसभा में तेजस्वी यादव जनसभा कर चुके हैं।
बोचहां विधानसभा में तेजस्वी यादव जनसभा कर चुके हैं।

मांझी के माध्यम से महादलित समुदाय को साधने की कोशिश

बोचहां आरक्षित सीट है, यहां महादलित समुदाय के मतदाता डिसाइडिंग फैक्टर हैं। ऐसे में ‌BJP इन्हें अपने पक्ष में साधने के लिए सहयोगी और HAM के सुप्रीमो व पूर्व CM जीतन राम मांझी की भी सभा यहां आयोजित करा रही है। वे CM नीतीश कुमार के साथ सभा में शामिल हो सकते हैं।

बोचहां चुनाव के लिए BJP ने 35 पंचायत में 35 MLA उतारे

CM नीतीश कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के अलावा BJP ने 35 पंचायतों में 35 विधायकों को जिम्मेदारी दे दी है। यह सभी विधायक बूथ स्तर पर बीजेपी के लिए वोट जुटाने का काम कर रहे हैं। इसके अलावा राज्य के दोनों डिप्टी CM तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी वहां लगाता सभाएं कर रहीं हैं। BJP प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल के अलावा BJP कोटे के मंत्रियों भी अलग-अलग इलाकों में प्रचार किए हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

संसद सत्र के एजेंडे से गायब क्यों है ‘परिसीमन बिल’ !

संसद सत्र के एजेंडे से गायब क्यों है ‘परिसीमन बिल’ !

by UB India News
July 18, 2026
0

मोदी सरकार ने 20 जुलाई से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र का एजेंडा बता दिया। कुल 7 विधेयकों...

नया-नया मध्यस्थ बना पाकिस्तान, ईरान को मुनीर पर कितना ऐतबार…………….

नया-नया मध्यस्थ बना पाकिस्तान, ईरान को मुनीर पर कितना ऐतबार…………….

by UB India News
July 18, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग जब मार्च 2026 के स्तर पर दोबारा पहुंच चुकी है, तो 17-18 जून...

मंगल, चांद, सूरज और समुद्र… विक्रम-1 की सफल लॉन्चिंग के साथ भारत ने अंतरिक्ष में गाड़े झंडे

मंगल, चांद, सूरज और समुद्र… विक्रम-1 की सफल लॉन्चिंग के साथ भारत ने अंतरिक्ष में गाड़े झंडे

by UB India News
July 18, 2026
0

भारत ने मंगल और चंद्रमा पर अंतरिक्ष यान भेजे हैं, सैकड़ों उपग्रहों को कक्षा में स्थापित किया है और अब...

PM मोदी और ट्रंप की जून में हो सकती है मुलाकात, G7 समिट के लिए फ्रांस में होंगे दोनों नेता

भारत में ट्रंप और अमेरिका पर भरोसा घटा ……

by UB India News
July 18, 2026
0

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल की शुरुआत के साथ ही अमेरिका और भारत के समीकरण में बदलाव देखने को...

इसरो का PSLV-C62 रॉकेट रास्ते से भटका, प्रक्षेपण के बाद तकनीकी समस्या,जांच जारी………..

इसरो से पलायन के बीच नियमों की कठोरता बस तात्कालिक उपाय हैं!

by UB India News
July 18, 2026
0

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों और अभियंताओं के बढ़ते पलायन के बीच अंतरिक्ष विभाग द्वारा स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति और...

Next Post
जय श्री राम के नारों से गूंजे देवालय; शाम को निकलेगी

जय श्री राम के नारों से गूंजे देवालय; शाम को निकलेगी

वर्तमान परिपेक्ष्य में राम के आदर्श

वर्तमान परिपेक्ष्य में राम के आदर्श

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend