भाजपा की ओर से आज सम्राट अशोक की जयंती मनाई जा रही है। पटना के गांधी मैदान के पास स्थित कन्वेंशन सेंटर में इसका आयोजन किया जा रहा है। राजधानी में कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को पटना शहर को होर्डिंग, बैनर और पोस्टर से पाट दिया। जगह-जगह बड़े-बड़े बैनर-पोस्टर लगाए गए हैं। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और नित्यानंद राय के साथ ही उत्तर प्रदेश उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कार्यक्रम में शामिल होने पहुंच गए हैं।
25 हजार से ज्यादा कार्यकर्ता होंगे शामिल
पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम को मुख्य रूप से केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य संबोधित करेंगे। जयंती समारोह में विभिन्न जिलों से भाग लेने आने वाले पार्टी के 25 हजार कार्यकर्ताओं के भोजन और ठहरने का इंतजाम किया गया है। गाड़ियों की पार्किंग का इंतजाम गांधी मैदान में किया गया है।