ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

BJP Foundation Day 2022: 2014 के बाद से ‘मोदी युग’ में कितनी बदली BJP

UB India News by UB India News
June 4, 2022
in Lokshbha2024, ब्लॉग
0
BJP Foundation Day 2022: 2014 के बाद से ‘मोदी युग’ में कितनी बदली BJP
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) आज अपना 42वां स्थापना दिवस मना रही है। वैसे तो बीजेपी का गठन 6 अप्रैल, 1980 को नई दिल्ली के कोटला मैदान में आयोजित एक कार्यकर्ता अधिवेशन में हुआ था। लेकिन 2014 के बाद से ‘मोदी युग’ ने बीजेपी को ऐतिहासिक ताकत दी है। 10 सदस्यों के साथ शुरू बुई बीजेपी के पास आज देश में करीब 30 करोड़ सदस्य हैं। सोशल मीडिया पर खास ध्यान देने वाली बीजेपी को देश में माहौल भांपने की अनूठी कला पता है। आप भी जानिए मोदी युग यानी 2014 के बाद से बीजेपी कितनी बदल गई है और आगे गद्दी कौन संभालने का प्रबल दावेदार है।

BJP के ‘अच्छे दिन’, जानिए आकंड़ों की जुबानी
2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री और अमित शाह के पार्टी अध्यक्ष बनने के साथ ही बीजेपी की 3 धरोहर अटल, आडवाणी, मुरली मनोहर के युग की समाप्ति हुई और मोदी युग की शुरुआत हुई। 2014 के चुनाव में नरेंद्र मोदी के करिश्माई व्यक्तित्व के सहारे भाजपा 282 सीटें जीत लेती है और 543 सीटों वाली लोकसभा में एनडीए की संख्या 336 तक पहुंच गई। 26 मई 2014 को नरेंद्र मोदी ने देश के 15वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। चुनाव में भाजपा का वोट प्रतिशत 31 प्रतिशत और अन्य सहयोगी दलों के साथ मिलकर यह 38 प्रतिशत रहा।

RELATED POSTS

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

क्या पेपरलीक केवल कानून-व्यवस्था से कहीं अधिक नीतिगत विफलता का परिणाम है ……………….

अभी भी कायम है ‘मोदी जादू’!
देश में नरेंद्र मोदी की लहर 5 साल बाद भी बरकरार रहती है। दनादन कड़े फैसले लेते हुए और विश्व में भारत की साख को मजबूत बनाते, गरीब तबके की बात करते हुए मोदी का जादू अभी भी कायम है। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा 303 सीटें जीतती है। भाजपा की ऐतिहासिक जीत में ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’ नारा गूंजता रहा। हाल के 5 राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के परिणामों ने बीजेपी को और मजबूती दी है। 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने अभी से फिल्डिंग लगानी शुरू कर दी है।

2014 के बाद से मोदी युग में ताबड़तोड़ बड़े फैसले लिए गए
‘दिन दूना रात चौगुना’ रफ्तार से बढ़ती बीजेपी लगातार ‘न्यू इंडिया’ के विजन को आत्मसात कर आत्मनिर्भर भारत के संकल्प पर काम रही है। 2014 के बाद से मोदी युग में ताबड़तोड़ बड़े फैसले लिए गए। घोषणापत्र में किए वादों को पूरा करते हुए जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को हटा दिया गया। आर्टिकल 370 से आजादी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एजेंडे में सबसे ऊपर रहा था। नागरिकता संशोधन कानून को लाकर मोदी ने फिर साबित कर दिया कि जो वादे उन्होंने घोषणापत्र में किए हैं।

बीजेपी के मोदी युग में लगातार सिमट रही है कांग्रेस
कहा जा रहा है कि मोदी युग में लगातार कांग्रेस सिमटती जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2014 के बाद से कांग्रेस ने 49 चुनाव लड़े और इनमें से 39 में हार का सामना करना पड़ा। 2014 से करीब 222 कांग्रेसी प्रत्याशियों ने दूसरी पार्टियां ज्वॉइन कर ली हैं। 2014 से 177 सांसद और विधायक ग्रैंड ओल्ड पार्टी छोड़ चुके हैं। ​​​​​​​BJP के बढ़ते प्रभाव के पीछे गरीबों से जुड़ी हुई योजनाएं भी हैं, जिनका मकसद सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों का एक बड़ा वर्ग तैयार करना है।

आगे योगी संभालेंगे कमान?
अब बड़ी बात ये है कि आखिर देश का सबसे बड़ा दल यानी बीजेपी की आगे कमान कौन संभालेगा। माना जा रहा है कि आगे भाजपा यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को आगे ला सकती है। योगी आदित्यनाथ के साथ ही असम के सीएम हिमन्त बिश्व शर्मा के नाम की भी चर्चा हो रही है। BJP के शुरुआती दिनों से ही एक केंद्रीय चेहरे के इर्द-गिर्द पूरी ब्रांडिंग होती थी। पहले ये चेहरा अटल बिहारी वाजपेयी थे और 2014 के बाद ये नरेंद्र मोदी बन गए। फिलहाल जेपी नड्डा भाजपा पार्टी के अध्यक्ष हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

आंसू गैस के गोले और लाठीचार्ज, सीजेपी प्रवक्ता का दावा- दीपके को हिरासत में लिया

क्या पेपरलीक केवल कानून-व्यवस्था से कहीं अधिक नीतिगत विफलता का परिणाम है ……………….

by UB India News
July 27, 2026
0

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने रविवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाल लिया। अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की। इससे...

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

by UB India News
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब महीने भर से चल रहा काक्रोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन अब राष्ट्रव्यापी विस्तार ले...

विपक्षी सांसदों का भाजपा में अप्रत्याशित दलबदल क्यों ………………..

विपक्षी सांसदों का भाजपा में अप्रत्याशित दलबदल क्यों ………………..

by UB India News
July 23, 2026
0

पिछले एक महीने में राष्ट्रीय राजनीति तथा संसद का समीकरण जिस तरह से बदला है उसकी कल्पना किसी को नहीं...

क्या इस आंदोलन से कांग्रेस की झोली भरेगी?

क्या इस आंदोलन से कांग्रेस की झोली भरेगी?

by UB India News
July 23, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के धरना व प्रदर्शन के दौरान छात्रों के खिलाफ हुई हिंसा के बाद युवा वर्ग बेहद...

Next Post
गोरखनाथ मंदिर हमला : अब्बासी को उकसाने वाले हैंडलर्स का पता लगाएं

गोरखनाथ मंदिर हमला : अब्बासी को उकसाने वाले हैंडलर्स का पता लगाएं

PM Modi हैं तो मुमकिन है… अमेरिका समझ नहीं पा रहा करें तो क्या करें

PM Modi हैं तो मुमकिन है... अमेरिका समझ नहीं पा रहा करें तो क्या करें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend