ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सीवान के निर्दलीय प्रत्याशी के काफिले पर AK-47 से ताबड़तोड़ फायरिंग

UB India News by UB India News
April 6, 2022
in अपराध, खास खबर, सिवान
0
सीवान के निर्दलीय प्रत्याशी के काफिले पर AK-47 से ताबड़तोड़ फायरिंग
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में सोमवार को स्‍थानीय प्राधिकार के विधान परिषद की 24 सीटों पर चुनाव (MLC Local Bodies Election) के लिए मतदान हुआ। इसके बाद देर रात सिवान के एमएलसी के निर्दलीय उम्मीदवार रईस खान (Rais Khan) पर एके 47 से अंधाघुंध फायरिंग की गई। इस जानलेवा हमले में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई तो चार अन्‍य घायल हो गए। इनमें दो रइस खान के समर्थक शामिल हैं। हमले में रइस खान बाल-बाल बच गए। घटना के विरोध में ग्रामीणों ने मंगलवार की सुबह सिवान के सिसवन के महाराणा चौक को जाम कर दिया है।

रईस खान के काफिले के पीछे उन्हीं के गांव के युवक बोलरो से घर लौट रहे थे। तभी अपराधियों ने समर्थक की गाड़ी समझकर उस पर गोलीबारी की। अंधाधुंध फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई है और दो गंभीर घायल हो गए। मृतक की पहचान सिसवन थाना क्षेत्र के गंगपुर के निवासी विनोद यादव के रूप में हुई हैं। वहीं घायलों में बबलू खान और भूलन मिया शामिल हैं, जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल घायलों का इलाज सीवान के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

बता दें कि घटनास्थल से गोली के कई खोखे भी मिले हैं। इधर एमएलसी उम्मीदवार के काफिले पर फायरिंग की घटना की जानकारी मिलते ही सीवान एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने निजी अस्पताल पहुंच कर इस घटना में घायल लोगों की स्थिति की जानकारी ली। उनका कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घायलों का इलाज सीवान के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
घायलों का इलाज सीवान के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

सुरक्षा मुहैया कराने के आश्वासन के बाद भी नहीं मिली सुरक्षा

एमएलसी उम्मीदवार रईस खान ने हमले के बाद बताया कि जिलाधिकारी ने उन्हें सुरक्षा मुहैया कराने का आश्वासन दिया था। इसके बावजूद भी उन्हें सुरक्षा नहीं मिली। खान ने बताया कि उनके ऊपर AK-47 से अंधाधुंध फायरिंग की गई है। समर्थकों की मानें तो उनका कहना है कि चुनावी रंजिश में कुछ लोगों ने रईस खान की जान लेने की कोशिश की। हालांकि इस घटना में वह बाल-बाल बच गए है। सीवान एसपी के नेतृत्व में एक एसआईटी टीम का गठन कर हमलावरों की पहचान की जा रही है। लेकिन अभी तक पुलिस अपराधियों को नहीं पकड़ पाई है।

घटना के विरोध में फूटा जनाक्रोश, सड़क जाम

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एसपी, एसडीपीओ, नगर थाना इंस्पेक्टर, सराय ओपी प्रभारी सहित कई थानों की पुलिस जांच को सदर अस्पताल पहुंची और पूछताछ में जुट गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार सिन्हा सूफिया नर्सिंग होम पहुंचे और घायलों से मिल कर घटना की जानकारी लेने का प्रयास किया। एसपी ने बताया कि मामले की तहकीकात कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस बीच घटना के विरोध में ग्रामीणों ने मंगलवार की सुबह सिसवन के महाराणा चौक को जाम कर दिया है।

एके-47 से गोलीबारी, बाल-बाल बचे उम्‍मीदवार

एमएलसी के उम्मीदवार ने कहा कि उनपर एके 47 से जानलेवा हमला किया गया, लेकिन वे बाल बाल बच गए। रईस खान का कहना है कि चार-पांच 47 से एक साथ हमला किया गया। घटना में गांव के एक निर्दोष लड़के की मौत हो गई। मतदान के पश्‍चात मतपेटियों के जमा किए जाने के बाद वापसी के दौरान घटना हुई।

 

 

 

 

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

पटना में बवाली प्रदर्शनकारियों ने पत्रकारों को पीटा , कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट

बिहार में छात्रों पर दर्ज सभी FIR होंगी रद्द ,तेजप्रताप यादव की जमानत याचिका खारिज………………

by UB India News
July 28, 2026
0

25 जुलाई को बिहार बंद के दौरान राजधानी पटना समेत कई जिलों में जमकर उपद्रव हुआ। कई जगहों पर पुलिस...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

Next Post
नहाय खाय के साथ चैती छठ का अनुष्ठान आज से

नहाय खाय के साथ चैती छठ का अनुष्ठान आज से

लोक कल्याणकारी योजनाओं को लेकर केंद्र और राज्यों में ठनने वाली हैं……

लोक कल्याणकारी योजनाओं को लेकर केंद्र और राज्यों में ठनने वाली हैं......

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend