ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कोई यूं ही नहीं बन जाता योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सार्वजनिक रूप से यूं तो कम ही बोलती हैं पर जब उन्हें १० मार्च को आए चुनाव परिणाम के बारे में बताया गया तो वह टेलीविजन देखती रहीं और अपने बेटे के लिए आशीर्वाद के वचन बयां करती रहीं। इस मौके पर जहां एक ओर वह भावविह्वल थीं वहीं दूसरी ओर उनकी बहन और परिजन ईश्वर से यही प्रार्थना करते नजर आए कि योगी आदित्यनाथ यूपी को नई ऊंचाइयों पर ले जाएं और राजनीति में उच्च आदर्श स्थापित करने में सफल हों।

UB India News by UB India News
June 4, 2022
in Lokshbha2024, उत्तरप्रदेश, ब्लॉग
0
विधायक दल के नेता चुने गए योगी आदित्यनाथ, कल शाम 4 बजे लेंगे शपथ
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बहुत कम ऐसा होता है कि कोई दल चुनाव में बहुमत हासिल करे और सरकार गठन का समय आये तो इस बात पर चर्चा न हो कि सीएम कौन बनेगाॽ २०२२ के चुनाव परिणाम आने के बाद यूपी में कुछ ऐसा हुआ कि मीडि़या से लेकर पार्टी के अन्दर और बाहर तक इस चर्चा की कोई गुंजाइश ही नहीं बची कि सीएम कौन बनेगा। अपने आप में यह भी ऐतिहासिक है कि एकदम सहज और स्वाभाविक रूप से योगी आदित्यनाथ दोबारा मुख्यमंत्री बने हैं। इसके मूल में दो कारण साफ हैंः– यूपी की जनता का योगी को साथ और पीएम मोदी का उनके कंधे पर हाथ! गृहमंत्री अमित शाह ने योगी के विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद यह कहकर इस बात की पुष्टि भी कर दी कि योगीजी को सीएम जनता ने बनाया है‚ हमने तो सिर्फ नेता चुना है।

सत्तर के दशक में उत्तराखंड़ के कोटद्वार दुगड्ड़ा काण्ड़ी ऋषिकेश मार्ग पर स्थित पन्चूर गांव में वन विभाग में कार्यरत आनन्द सिंह बिष्ट एवं सावित्री देवी के घर जन्म लेने वाले अजय सिंह बिष्ट पढ़ाई पूरी करने और कुछ समय ऋषिकेश में गुजारने के बाद जब गोरक्षपीठाधीश्वर महन्त अवैद्यनाथ की शरण में पहुंचे और ‘दीक्षा’ ग्रहण की‚ तभी से साफगोई और दृढ़ इच्छाशक्ति योगी आदित्यनाथ के व्यक्तित्व का मुख्य हिस्सा बनने लगी। आमतौर पर भारतीय राजनीति में नेताओं की पहचान पारंपरिक व औपचारिक परिवेश की होती है मगर योगी आदित्यनाथ हमेशा इसके उलट रहे। अपनी जाति‚ अपने धर्म से लेकर अपनी राजनीतिक प्रतिबद्धता को स्पष्टता के साथ मुखर होकर जनता के सामने रखने वाले योगी आदित्यनाथ अपने इन्हीं गुणों के कारण जनता के दिल में अलग पहचान बनाने में सफल रहे। यह भी किसी सोची समझी रणनीति के तहत नहीं बल्कि स्वाभाविक रूप से हुआ। एक समय में भारतीय जनता पार्टी का नारा था– ‘जो कहा‚ सो किया’। हकीकत में उत्तर प्रदेश में इस नारे पर अमल करने का काम योगी आदित्यनाथ ने किया। सोचिए ! अजय मोहन बिष्ट से योगी आदित्यनाथ बन जाना क्या आसान है ॽ इसके लिए जरूरत पड़़ती है भावनाओं के विस्तार की‚ सांसारिक सुखों के त्याग की और बिना भटके अपनी राह चलते रहने की।

RELATED POSTS

क्या पेपरलीक केवल कानून-व्यवस्था से कहीं अधिक नीतिगत विफलता का परिणाम है ……………….

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

अपने पिछले कार्यकाल में बतौर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिस दृढ़ इच्छाशक्ति का परिचय कई अवसरों पर दिया‚ वह अभूतपूर्व था। मुझे याद आता है अप्रैल २०२१ का आखिरी सप्ताह। कोरोना की दूसरी लहर से त्राहि–त्राहि मची हुई थी। योगी खुद कोरोना संक्रमित हो चुके थे। कोरोना हर रोज अपनी भयावहता जन–जन को बांट रहा था। सरकार के सवालों पर मीडि़या में खूब सवाल उठने लगे थे। खुद भारतीय जनता पार्टी के कुछ बड़े़ नेताओं ने सरकारी प्रयासों पर सवालिया निशान लगाया था। ऐसे में योगी ने निराशापूर्ण माहौल को खत्म करने के लिए संपादकों के साथ वर्चुअल मीटिंग की और उनसे कहा हमें हताश‚ निराश होकर घबराना नहीं है। यह (कोरोना) अभूतपूर्व संकट का समय है। मैं स्वयं पूरे प्रदेश के अस्पतालों का दौरा कर कोविड़ इंतजामों की पड़़ताल करूंगा। इसके बाद वे सीधे कोविड़ वार्ड़ों तक निरीक्षण करने पहुंच गये। २४ घंटे सीधे ‘कोरोना मैनेजमेंट’ की कमान संभाली। नतीजतन एक महीने से भी कम समय में यूपी की तस्वीर बदल गयी। यहां के कोविड़ इंतजामों की प्रशंसा होने लगी। विकास दुबे कांड़ हो या हाथरस की घटना‚ किसान आन्दोलन हो अथवा लखीमपुर काण्ड़‚ गुण्डे़ माफिया से निपटने के तौर–तरीके हों या विकास के कामों को आगे बढ़ाने का अंदाज‚ सब कुछ विवाद रहित वातावरण में मजबूती से हुआ।

चुनाव से पहले बीजेपी के विधायकों की सरकार से नाराजगी का मुद्दा जोरों से उठाया गया। सीएम योगी आदित्यनाथ की मजबूत छवि ने ऐसा पासा पलटा कि जनता ने विधायकों का चेहरा देखा ही नहीं और वोट मोदी–योगी के नाम पर दिया। शुक्रवार को अपने दूसरे कार्यकाल के लिए मुख्यमंत्री की शपथ लेते–लेते योगी आदित्यनाथ देश–प्रदेश के लिए ब्रांड़ योगी बन चुके हैं। इस ब्रांड़ के कंधे पर ‘सुपर ब्रांड़ मोदी’ का हाथ है। वक्त अभी थोड़़ा दूर है लेकिन लगता यही है कि ‘मोदी–योगी ब्रांड़’ साल २०२४ की राह सुगम जरूर बना देगा।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आंसू गैस के गोले और लाठीचार्ज, सीजेपी प्रवक्ता का दावा- दीपके को हिरासत में लिया

क्या पेपरलीक केवल कानून-व्यवस्था से कहीं अधिक नीतिगत विफलता का परिणाम है ……………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने रविवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाल लिया। अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की। इससे...

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

by UB India News
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब महीने भर से चल रहा काक्रोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन अब राष्ट्रव्यापी विस्तार ले...

विपक्षी सांसदों का भाजपा में अप्रत्याशित दलबदल क्यों ………………..

विपक्षी सांसदों का भाजपा में अप्रत्याशित दलबदल क्यों ………………..

by UB India News
July 23, 2026
0

पिछले एक महीने में राष्ट्रीय राजनीति तथा संसद का समीकरण जिस तरह से बदला है उसकी कल्पना किसी को नहीं...

क्या इस आंदोलन से कांग्रेस की झोली भरेगी?

क्या इस आंदोलन से कांग्रेस की झोली भरेगी?

by UB India News
July 23, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के धरना व प्रदर्शन के दौरान छात्रों के खिलाफ हुई हिंसा के बाद युवा वर्ग बेहद...

वांगचुक और CJP की ‘जमीन’ का हुआ ‘कांग्रेसीकरण’?

वांगचुक और CJP की ‘जमीन’ का हुआ ‘कांग्रेसीकरण’?

by UB India News
July 22, 2026
0

21 जुलाई 2026 को जब राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरने पर बैठे, तो...

Next Post
विधानसभा में गूंजा बीमार बच्चों का मामला

विधानसभा में गूंजा बीमार बच्चों का मामला

अपने संसाधन से गणना नहीं कराना चाहती सरकार : तेजस्‍वी यादव

अपने संसाधन से गणना नहीं कराना चाहती सरकार : तेजस्‍वी यादव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend