ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

गीता देवी को सहनी ने बनाया अपना उम्‍मीदवार

UB India News by UB India News
March 22, 2022
in पटना, मुजफ्फरपुर, विआईपपी
0
गीता देवी को सहनी ने बनाया अपना उम्‍मीदवार
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार सरकार के पशुपालन मंत्री और विकासशील इंसान पार्टी के सुप्रीमो मुकेश सहनी फिलहाल बेहद मुश्‍कि‍ल दौर से गुजर रहे हैं, लेकिन वे सधे कदमों से अपने प्रतिद्वंदियों के साथ ही सहयोगियों को भी हैरान कर रहे हैं। उनकी पार्टी ने ऐसा कदम उठाया कि उनके सहयोगी दल भाजपा के साथ ही राजद की भी चिंता बढ़ गई। मामला बोचहां के विधायक रहे मुसाफिर पासवान के बेटे अमर पासवान और राजद नेता रमई राम से जुड़ा हुआ है।

दिवंगत विधायक मुसाफिर पासवान के बेटे अमर पासवान को मुकेश सहनी बोचहांं सीट के लिए विधानसभा उप चुनाव में अपना उम्‍मीदवार बनाने वाले थे। अमर पासवान के लिए उन्‍होंने अपने सहयोगी दल भाजपा से लोहा लिया था। भाजपा ने इस सीट पर बेबी देवी को अपना उम्‍मीदवार बनाया है। इससे पहले कि सहनी अमर पासवान को औपचारिक तौर पर अपना उम्‍मीदवार घोषित करते वे, खुद ही वीआइपी को छोड़कर राजद की सदस्‍यता ग्रहण कर लिए। राजद उन्‍हें अपना उम्‍मीदवार बना चुका है। इसके थोड़ी ही देर में एक और महत्‍वपूर्ण घटनाक्रम हुआ है, जो रमई राम से जुड़ा है।

RELATED POSTS

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

राजद नेता और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री रमई राम अपनी बेटी को इस सीट से राजद को उम्‍मीदवार बनाना चाहते थे। तेजस्‍वी यादव ने अमर पासवान को अपनी पार्टी में शामिल कराने से पहले रमई राम को अपने आवास पर बुलाकर उनसे मुलाकात की और उन्‍हें समझाने की कोशिश की। लेकिन, इसका कोई फायदा होता दिख नहीं रहा है। तेजस्‍वी यादव से मिलने के बाद रमई राम अपनी बेटी के लिए टिकट के जुगाड़ में मुकेश सहनी के घर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि सहनी रमई राम की बेटी को ही अब अपना उम्‍मीदवार बना चुके हैं। रमई राम की बेटी गीता देवी भाजपा और राजद दोनों ही उम्‍मीदवारों के सामने चुनौती बढ़ाएंगी। बोचहांं सीट से रमई राम कई बार चुनाव जीत चुके हैं। गीता देवी यहां लंबे समय से तैयारी में लगी थीं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक और प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में शनिवार को बिहार बंद बुलाया गया था. इस...

बिहार बंद में  प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के खिलाफ बुलाया गया बिहार बंद अब हिंसक होता जा...

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

by UB India News
July 26, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों...

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET परीक्षा में हुई कथित धांधली और पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठन आइसा (AISA) की ओर से बुलाए...

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

by UB India News
July 25, 2026
0

बिहार में नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार कई जिलों में फैलता जा रहा है।...

Next Post
विपक्ष ने ठुकराया ‘द कश्मीर फाइल्स’ देखने का ऑफर

विपक्ष ने ठुकराया 'द कश्मीर फाइल्स' देखने का ऑफर

बिहार दिवस पर राष्‍ट्रपति कोविंद, पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह व सीएम नीतीश ने दी बधाई

बिहार दिवस पर राष्‍ट्रपति कोविंद, पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह व सीएम नीतीश ने दी बधाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend