ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

हार पर मंथन नही किया हैरान

UB India News by UB India News
March 15, 2022
in Lokshbha2024, खास खबर, ब्लॉग
0
हार पर मंथन नही किया हैरान

RELATED POSTS

क्या पेपरलीक केवल कानून-व्यवस्था से कहीं अधिक नीतिगत विफलता का परिणाम है ……………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

5 राज्यों में पार्टी की करारी हार के बाद कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में कुछ भी हैरान करने वाला नहीं रहा। गांधी परिवार की मुखिया और पार्टी की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी‚ राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने नेतृत्व छोड़़ने की पहल की‚ जिसे पार्टी ने नकार दिया। दरअसल‚ देश की सबसे पुरानी पार्टी का यह सबसे पुराना रोग है कि गांधी परिवार के नेतृत्व के बिना कांग्रेस की कोई अहमियत नहीं है। पार्टी के ज्यादातर लोग ऐसी ही मानसिकता के हैं। बदलाव की महत्ता क्या होती है और फिलवक्त इसकी कितनी जरूरत है; इस बारे में कोई नहीं सोचता–विचारता है। यही वजह है कि पार्टी सिमटकर महज दो राज्य में रह गई है। पांच राज्यों के चुनाव में हार कोई सामान्य घटना नहीं है। खासकर अपने तुरूप के पत्ते प्रियंका गांधी को उत्तर प्रदेश में आजमाने के बावजूद नतीजा सिफर आने के बाद यह सवाल चहुंओर गूंज रहा है कि अब कांग्रेस का क्या होगाॽ क्या पार्टी संगठन के स्तर पर काम करेगी‚ जो हाल के वर्षों में पूरी तरह से चरमरा गई है‚ क्या पार्टी उस रणनीतिक चूक पर खुले दिमाग से चर्चा करेगी‚ जिसकी वजह से वह भाजपा की गलतियों का फायदा नहीं उठा सकी। यह सब सवाल फिलहाल सवाल ही बने रहेंगे क्योंकि कांग्रेस में बदलाव करने वाले जो भी हैं‚ वह या तो उठ कर खड़़ा हो पाने की मनःस्थिति में नहीं हैं या उन्हें लगता है सत्ता खुद–ब–खुद चलकर इनके पास आएगी। अब एक बार फिर संसद सत्र के बाद पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता चिंतन शिविर में जुटेंगे। पार्टी से बाहर हो रही चर्चा की बात करें तो तमाम सियासी पंडि़त यही सलाह देते नजर आते हैं कि पार्टी को अगर पहले की तरह शासन करने वाले राजनीतिक दल के पैमाने पर फिट करना है तो इसकी कमान गांधी परिवार से इतर किसी और नेता के सुपुर्द करनी चाहिए। कम–से–कम गांधी परिवार को एक बार यह साहसिक निर्णय लेना ही होगा। उन्हें समझना होगा कि जो भी लोग उन्हें नेतृत्व छोड़़ने से मना कर रहे हैं‚ दरअसल वही पार्टी के सबसे बड़े़ दुश्मन हैं। इसलिए ऐसी किसी सलाह को न मानने में ही पार्टी की भलाई है। एक बात तो तय है कि पार्टी में जोश भरने के लिए चिंतन शिविर और कार्यसमिति की बैठक का कोई मतलब नहीं है। पार्टी को अगर भाजपा का विकल्प बनना है तो उसे वाकई में कुछ लीक से हटके फैसले लेने होंगे। यही एकमात्र उपाय है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आंसू गैस के गोले और लाठीचार्ज, सीजेपी प्रवक्ता का दावा- दीपके को हिरासत में लिया

क्या पेपरलीक केवल कानून-व्यवस्था से कहीं अधिक नीतिगत विफलता का परिणाम है ……………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने रविवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाल लिया। अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की। इससे...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर जारी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के आंदोलन के खत्‍म होने के आसार फिलहाल...

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

by UB India News
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब महीने भर से चल रहा काक्रोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन अब राष्ट्रव्यापी विस्तार ले...

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 25, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

Next Post
अब अमन–शांति बनाए रखने के लिए प्रयासों को मजबूत करना आवश्यक है ………..

अब अमन–शांति बनाए रखने के लिए प्रयासों को मजबूत करना आवश्यक है ...........

नीतीश कुमार और विजय सिन्हा दोनों नहीं आये सदन ,सदन 4:50 बजे तक स्थगित ,नीतीश पहुंचे मनेर शरीफ

नीतीश कुमार और विजय सिन्हा दोनों नहीं आये सदन ,सदन 4:50 बजे तक स्थगित ,नीतीश पहुंचे मनेर शरीफ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend