ADVERTISEMENT
Wednesday, July 15, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आरक्षण खत्म करने की रची जा रही साजिशः तेजस्वी

UB India News by UB India News
March 7, 2022
in पटना, राजद
0
आरक्षण खत्म करने की रची जा रही साजिशः तेजस्वी

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव में जीत सुनिश्चित करने को लेकर भाजपा ने पूरा दमखम झोका ………….

बांकीपुर उपचुनाव में अब 26 प्रत्याशी मैदान में

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

संत शिरोमणि गुरु रविदास के ६४५वें जयंती समारोह का उद्घाटन करते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि बाबा साहेब द्वारा दिए गए आरक्षण को खत्म करने की साजिश रची जा रही है। इसलिए निजी क्षेत्र में भी आरक्षण दिया जाए। एक पोलो रोड़ में आयोजित जयंती समारोह को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि संत शिरोमणि गुरू रविदास ने समाज में फैले अंधविश्वास‚ छूआछूत जैसी समाजिक बुराइयों से समाज को बचाया। उन्होंने कहा कि संत रविदास की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाना हमारी बडी जिम्मेवारी है। उन्होंने कहा कि देश की सारी संपत्तियों को बेचा जा रहा है‚ उसका निजी करण किया जा रहा है। जातीय जनगणना बहुत ही जरूरी है। जब हमारे पास साइंटिफिक डाटा उपलब्ध होगा तभी हम उसके हिसाब से बजट बना सकते हैं। इस सरकार में गरीब और गरीब‚ अमीर और अमीर होते जा रहे हैं। बिहार में हर दूसरा परिवार पलायन कर रहा है। सभी विभागों में खाली पद पडे हैं लेकिन भरा नहीं जा रहा है। महंगाई चरम पर है पेट्रोल‚ डीजल‚ गैस सब महंगा हो चुका है। राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने कहा कि संत रविदास ने ऐसे समाज की कल्पना की थी जहां शांति और भाईचारा हो। आज हमारे देश और प्रदेश की हालत खराब है। राजद के प्रदेश प्रधान महासचिव सह विधायक आलोक कुमार मेहता ने कहा कि संतों के संत‚ संत शिरोमणि रैदास कर्मयोग के रास्ते पाखंड को समाप्त करना चाहते थे। उन्होंने संदेश दिया कि यदि सच्चे मन से ध्यान किया जाय तो ईश्वर आपके पास होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व मंत्री सह रविदास चेतना मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवचन्द्र राम ने कहा कि संत किसी जाति के नहीं जमात के होते हैं। कार्यक्रम को विधायक सतीश कुमार दास‚ सुरेन्द्र राम‚ पूर्व विधायक राजेन्द्र राम‚ सुबेदार दास‚ पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सुरेन्द्र राम‚ विधायक मुकेश रौशन‚ आरती देवी‚ सुरेश राम भोला‚ फुदेना रविदास मिश्री राम‚ शैलेन्द्र राम‚ राजद प्रदेश सचिव प्रमोद कुमार सिन्हा सहित कई लोगों ने संबोधित किया।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर उपचुनाव में जीत सुनिश्चित करने को लेकर भाजपा ने पूरा दमखम झोका ………….

बांकीपुर उपचुनाव में जीत सुनिश्चित करने को लेकर भाजपा ने पूरा दमखम झोका ………….

by UB India News
July 15, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में जीत सुनिश्चित करने को लेकर भाजपा ने पूरा दमखम लगा दिया है। दो दिनी दौरे पर पटना...

बांकीपुर का रण: विपक्ष की बिखरी बिसात और भाजपा के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई……………

बांकीपुर उपचुनाव में अब 26 प्रत्याशी मैदान में

by UB India News
July 15, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार 16 जुलाई तक अपना नाम वापस ले सकते हैं. नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी...

यूरोप में तेजस्वी, पटना में युवा RJD ने बना रही रणनीति………..

यूरोप में तेजस्वी, पटना में युवा RJD ने बना रही रणनीति………..

by UB India News
July 15, 2026
0

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के राज्यसभा जाने के बाद खाली हुई बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा...

एक चूक ने वीणा मानवी की उम्मीदवारी रद्द करवा दी………………..

एक चूक ने वीणा मानवी की उम्मीदवारी रद्द करवा दी………………..

by UB India News
July 15, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव के लिए चुनाव आयोग की स्क्रूटनी की प्रक्रिया में कुल 13 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र अलग-अलग तकनीकी कमियों...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित , 30 जुलाई को मतदान  3 अगस्त को होगी मतगणना……

बांकीपुर उपचुनाव में किसका पलड़ा भारी……..

by UB India News
July 15, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव हाई प्रोफाइल हो गया है। इस सीट से बीजेपी ने नीरज सिन्हा को मैदान में उतारा है।...

Next Post
पप्पू यादव के राजभवन मार्च में जमकर बवाल

पप्पू यादव के राजभवन मार्च में जमकर बवाल

पीएम मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति से की 35 मिनट बातचीत, पुतिन से भी करेंगे बात

पीएम मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति से की 35 मिनट बातचीत, पुतिन से भी करेंगे बात

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend