ADVERTISEMENT
Tuesday, August 11, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कल होगा सातवें और आखरी चरण का मतदान, कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर

UB India News by UB India News
March 7, 2022
in उत्तरप्रदेश
0
कल होगा सातवें और आखरी चरण का मतदान, कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

उत्तर प्रदेश में सोमवार को अंतिम चरण यानी सातवें चरण का मतदान होगा। नौ जिलों की 54 विधान सभा सीटों पर वोट पड़ेंगे। जिसमें पीएम मोदी का संसदीय क्षेत्र वाराणसी भी शामिल है। चुनाव का परिणाम 10 मार्च को आना है। इसके बाद पता चलेगा कि कौन जीत की होली खेलेगा। 54 सीटों पर कुल 613 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, जिनके भाग्य का फैसला 2.06 करोड़ मतदाता करेंगे।

पोलिंग पार्टियां आज संभाल लेंगी बूथ

 

RELATED POSTS

T T T से लेकर P P P तक, यूपी चुनाव में उतरने को कमर कस रही सियासी पार्टियां

रथ यात्रा से PDA को साधेंगे अखिलेश यादव…………..

वाराणसी में विधान सभा चुनाव के अंतिम चरण के मतदान की तैयारी पूरी है। पोलिंग पार्टियां यूपी कॉलेज समेत पांच स्थानों से रवाना हो रही हैं। सभी को ड्यूटी पत्र जारी हो रहा है कि किस बूथ की कमान संभालनी है। देर शाम तक सभी अपने बूथ पर पहुंच कर मतदान की तैयारी को अंतिम रूप देंगे। इसके बाद सुबह सात बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। जिले में 1248 मतदान केंद्र के 3371 बूथ पर सेक्टर, जोनल मजिस्ट्रेट के अलावा फोर्स भी नजर रखेगी।

इन दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर

 

सातवें चरण के रण में उतरे आठ वर्तमान मंत्रियों में एक कैबिनेट, दो राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और पांच राज्य मंत्री स्तर के हैं। पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री अनिल राजभर वाराणसी की शिवपुर सीट से फिर किस्मत आजमा रहे हैं। स्टांप एवं निबंधन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल वाराणसी उत्तर, पर्यटन एवं संस्कृति राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नीलकंठ तिवारी वाराणसी दक्षिण, आवास एवं शहरी नियोजन राज्य मंत्री गिरीश यादव जौनपुर, ऊर्जा राज्य मंत्री रमाशंकर सिंह पटेल मीरजापुर की मडि़हान सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। राज्य मंत्री संगीता बलवंत गाजीपुर में सदर तथा संजीव गोंड सोनभद्र के ओबरा से मैदान में हैं। वन एवं पर्यावरण मंत्री रहे दारा सिंह चौहान विधान सभा चुनाव की घोषणा के बाद मंत्री पद से त्यागपत्र देकर भाजपा छोड़ समाजवादी पार्टी में शामिल हो चुके हैं। वह मऊ की घोसी सीट से सपा प्रत्याशी हैं।

2.06 करोड़ मतदाता करेंगे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

 

पिछले चुनाव में इन 54 सीटों में से भाजपा ने 29, सपा ने 11, बसपा ने छह, अपना दल (एस) ने चार, सुभासपा ने तीन और निषाद पार्टी ने एक सीट जीती थी। इस बार निषाद पार्टी तथा अपना दल (एस) को भाजपा के साथ ही हैं, लेकिन सुहेलदेव बहुजन समाज पार्टी का समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन हो गया है। नीचे देखें जिले और उनकी विधान सभा सीटें-

आजमगढ़ –
1. निजामाबाद
2. फूलपुर-पवई
3. दीदारगंज
4. लालगंज (एससी)
5. गोपालपुर
6. सगड़ी
7. मुबारकपुर
8. आजमगढ़
9. मेंहनगर
10. अतरौलिया

सोनभद्र-
1. रॉबर्ट्सगंज
2. घोरावल
3. दुद्धी (अनुसूचित जनजाति)
4. ओबरा (अनुसूचित जनजाति)

मिर्जापुर-
1. छानबे
2. मझवां
3. चुनार
4. मड़िहान
5. मिर्जापुर नगर

चंदौली-
1. सकलडीहा
2. सैयदराजा
3. चकिया (एससी)
4. मुगलसराय

वाराणसी-
1. अजगरा (एससी)
2. शिवपुर
3. रोहनिया
4. वाराणसी उत्तर
5. वाराणसी दक्षिण
6. वाराणसी कैंट
7. सेवापुरी
8. पिंडरा

जौनपुर-
1 सदर (जौनपुर)-
2. शाहगंज
3.बदलापुर
4. मल्हनी
5. मुंगराबादशाहपुर
6. मछलीशहर (सुरक्षित)
7. मड़ियाहूं
8. जफराबाद
9. केराकत (सुरक्षित)

गाजीपुर-

1. सदर
2. जमानिया
3. जखनिया (एससी)
4. जंगीपुर
5. मुहम्मदाबाद
6. सैदपुर (एससी)
7. जहूराबाद

मऊ-
1. सदर
2. घोसी
3. मुहम्मदाबाद गोहना
4. मधुवन

भदोही-
1. भदोही
2. औराई (सुरक्षित)
3. ज्ञानपुर

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

T T T  से लेकर P P P तक, यूपी चुनाव में उतरने को कमर कस रही सियासी पार्टियां

T T T से लेकर P P P तक, यूपी चुनाव में उतरने को कमर कस रही सियासी पार्टियां

by UB India News
August 11, 2026
0

उत्तर प्रदेश और बिहार ऐसे राज्य हैं, जहां जाति रहित कोई बात सोची भी नहीं जा सकती. यहां लोगों के...

‘संयम की पाठशाला’ में बिजी हैं अखिलेश यादव…………..

रथ यात्रा से PDA को साधेंगे अखिलेश यादव…………..

by UB India News
July 16, 2026
0

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव सितंबर 2026 से उत्तर प्रदेश में ‘समाजवादी PDA रथ यात्रा’ शुरू करने की तैयारी में...

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने अपने पद से दिया इस्तीफा…………….

चंदा चोरी विवाद के बीच राम मंदिर ट्रस्ट की 6 जुलाई को अहम बैठक, इस्तीफों पर विचार, सुधार व्यवस्था पर होगा मंथन

by UB India News
July 5, 2026
0

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही...

नई नवेली टीम अब नए जोश के साथ अपने अध्यक्ष के स्वागत की पूरी तैयारी में………………

नई नवेली टीम अब नए जोश के साथ अपने अध्यक्ष के स्वागत की पूरी तैयारी में………………

by UB India News
July 3, 2026
0

उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों की तैयारियां शुरू...

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने अपने पद से दिया इस्तीफा…………….

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने अपने पद से दिया इस्तीफा…………….

by UB India News
June 28, 2026
0

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने अपने पद से इस्तीफा दबाव में...

Next Post
बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए एनडीए उम्मीदवारों के नाम तय

बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए एनडीए उम्मीदवारों के नाम तय

श्रीनगर के लाल चौक पर ग्रेनेड हमला, आतंकियों ने सुरक्षाबलों को बनाया निशाना,10 घायल

श्रीनगर के लाल चौक पर ग्रेनेड हमला, आतंकियों ने सुरक्षाबलों को बनाया निशाना,10 घायल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend