ADVERTISEMENT
Tuesday, August 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

यूरोप के सबसे बड़े न्यूक्लियर पावर प्लांट पर रूसी सैनिकों का कब्जा

यूक्रेन पर रूस के हमले के नौवें दिन आज भी भीषण जंग जारी है। कीव से करीब 500 किलोमीटर दूर एनेरहोदार में यूरोप में सबसे बड़े न्यूक्लियर प्लांट पर कब्ज़े की जंग तेज हो गई है।

UB India News by UB India News
March 5, 2022
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
यूरोप के सबसे बड़े न्यूक्लियर पावर प्लांट पर रूसी सैनिकों का कब्जा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

यूक्रेन पर रूस के हमले के नौवें दिन आज भी भीषण जंग जारी है।  कीव से करीब 500 किलोमीटर दूर एनेरहोदार में यूरोप में सबसे बड़े न्यूक्लियर प्लांट पर कब्ज़े की जंग तेज हो गई है। यूक्रेन की सेना शहर के बाहरी इलाकों में रूसी सेना से लड़ रही है। उधर,  इमरजेंसी सर्विसेस के हवाले से मिली खबर के मुताबिक चेर्नीहाइव में एयर स्ट्राइक में 22 लोग मारे गये हैं। वहीं राजधानी कीव से 20 किलोमीटर की दूरी  पर रूसी सेना और यूक्रेन की सेना के बीच भीषण लड़ाई चल रही है। खारकीव और इज़ियुम में रिहायशी इलाकों में भारी गोलाबारी की खबर है।

उधर, दोनों देशों के बीच दूसरे दौर की बातचीत में नागरिकों को सेफ पैसेज देने पर सहमति बनी है।  बैठक के बाद रूस के प्रतिनिधिमंडल ने पुष्टि की है कि मॉस्को और कीव के बीच यूक्रेन में नागरिकों के लिए निकासी मार्ग स्थापित करने पर सहमत हुए हैं। रूस का यह भी कहना है कि युद्धविराम पर भी प्रगति हो रही है। वहीं, यूक्रेन के राष्ट्रपति कार्यालय से भी इस बात की पुष्टि की गई है कि नागरिकों को सुरक्षित निकालने के लिए सेफ कॉरिडोर बनाने पर सहमति बनी है।

RELATED POSTS

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

इस हमले के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की ने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बायडेन से बात की और हालात के बारे में बताया। बायडेन ने रूस से अपील की है कि वह न्यूक्लियर पावर प्लांट की सुरक्षा और वहां लगी आग को बुझाने में मदद करे। व्हाइट हाउस ने एक बयान में कहा, ‘‘ राष्ट्रपति जो बाइडन ने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ मिलकर रूस से प्रभावित क्षेत्र में अपनी सैन्य गतिविधियों पर तत्काल रोक लगाने तथा आपात बचाव दल को वहां जाने की अनुमति देने की मांग की है।’’

बाइडन ने संयंत्र की स्थिति की जानकारी लेने के लिए अमेरिकी ऊर्जा विभाग के परमाणु सुरक्षा के अवर सचिव और राष्ट्रीय परमाणु सुरक्षा प्रशासन के प्रशासक से बातचीत भी की। वहीं जेलेंस्की के कार्यालय प्रमुख के सलाहकार ने जपोरिजिया न्यूक्लियर प्लांट पर हमले का एक वीडियो ट्वीट किया।

अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी भी हरकत में आ गई और किसी भी हालात से निपटने की पूरी तैयारी कर रखी है।  ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने भी यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की से बात की। प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा कि राष्ट्रपति पुतिन की लापरवाह कार्रवाई अब सीधे तौर पर पूरे यूरोप की सुरक्षा के लिए खतरा हो सकती है। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करेगा कि स्थिति और न बिगड़े। प्रधानमंत्री ने कहा कि वह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आपात बैठक की मांग करेंगे और ब्रिटेन इस मुद्दे को रूस और करीबी सहयोगियों के साथ तुरंत उठाएगा।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 4, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

by UB India News
August 3, 2026
0

देश में 1 जुलाई 2024 से लागू भारतीय न्याय संहिता Bharatiya Nyaya Sanhita , BNS 2023 ने भारतीय दंड संहिता...

Next Post
160 किमी की रफ्तार में दो ट्रेनों की होगी ‘टक्कर’, एक ट्रेन में होंगे रेल मंत्री

160 किमी की रफ्तार में दो ट्रेनों की होगी 'टक्कर', एक ट्रेन में होंगे रेल मंत्री

पीएम नरेंद्र मोदी ने सीएम नीतीश कुमार से की बात, घटना पर जताया दुख

पीएम नरेंद्र मोदी ने सीएम नीतीश कुमार से की बात, घटना पर जताया दुख

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend