ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

भागलपुर में हुए बम विस्फोट में अब तक 14 की मौत ,कई मकानों के परखचे उड़े, नौ की मौत, 12 जख्मी

UB India News by UB India News
March 5, 2022
in अपराध, दुर्घटना, भागलपुर
0
भागलपुर में हुए बम विस्फोट में अब तक 14 की मौत ,कई मकानों के परखचे उड़े, नौ की मौत, 12 जख्मी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भागलपुर हादसे पर पीएम नरेन्द्र मोदी ने चिंता जाहिर की है। उन्होंने इस मसले पर शुक्रवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से फोन पर बात की है। मोदी ने नीतीश से मामले की जानकारी ली है। बता दें कि गुरुवार की देर रात भागलपुर में ब्लास्ट हुआ था। तातारपुर थानाक्षेत्र के काजवलीचक स्थित नवीन आतिशबाज के घर हुए धमाके में अबतक 14 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं दर्जन भर लोग जख्‍मी हैं। घटना स्थल के कई मकान ध्‍वस्‍त हो गए हैं। दो मंजिले मकान में हुए धमाके में पांच ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। वहीं सुबह होते-होते नौ और की जान चली गई।

भागलपुर में हुए बम विस्फोट में अब तक 10 की मौत हो चुकी है। मलबे में अब भी कई लोग दबे हुए हैं। हर तरफ चीख-पुकार मची हुई है। पूरे मोहल्ले में सिर्फ लोगों की चीखें और एंबुलेंस का सायरन सुनाई दे रहा है। घटना के वक्त सोने की तैयारी कर रहे पड़ोसी निर्मल के मुताबिक भोजन करने के बाद घर के सभी लोग सो गए थे। अचानक तेज धमाका हुआ और कई घर भरभरा कर गिर पड़े।

RELATED POSTS

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

महाराष्ट्र TET पेपर लीक का मास्टर माइंड समस्तीपुर से हुआ गिरफ्तार ……………….

भागलपुर में बम विस्फोट में 10 लोगों की मौत, घर में पटाखा बनाने का होता था काम, बम डिस्पोजल और FSL की जांच शुरू; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

विस्फोट के बाद मलबे को हटाने में जुटे मजदूर। अभी भी कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है ।
विस्फोट के बाद मलबे को हटाने में जुटे मजदूर। अभी भी कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है ।
घायलों को ले जाने के लिए लगी एंबुलेंस। हादसे के बाद सिर्फ एंबुलेंस की आवाज सुनाई दे रही है।
घायलों को ले जाने के लिए लगी एंबुलेंस। हादसे के बाद सिर्फ एंबुलेंस की आवाज सुनाई दे रही है।
विस्फोट इतना जोरदार था कि चार घर पूरी तरह से जमींदोज हो गए। घटनास्थल से दूर के घरों को भी नुकसान पहुंचा है।
विस्फोट इतना जोरदार था कि चार घर पूरी तरह से जमींदोज हो गए। घटनास्थल से दूर के घरों को भी नुकसान पहुंचा है।
रात से ही रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। मलबा हटाकर घायलों को निकाला जा रहा है।
रात से ही रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। मलबा हटाकर घायलों को निकाला जा रहा है।
धमाके में दो मंजिला इमारत पूरी तरह से ध्वस्त हो गई ।
धमाके में दो मंजिला इमारत पूरी तरह से ध्वस्त हो गई ।
विस्फोट से निकले हुए सामान को जांच के लिए रखते अधिकारी।
विस्फोट से निकले हुए सामान को जांच के लिए रखते अधिकारी।
घटनास्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात है।
घटनास्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात है।
विस्फोट वाली जगह पर लोगों को जाने से रोकने के लिए बैरिकेडिंग की गई है।
विस्फोट वाली जगह पर लोगों को जाने से रोकने के लिए बैरिकेडिंग की गई है।
जानकारी के अनुसार, तातारपुर थानाक्षेत्र के काजवलीचक स्थित नवीन आतिशबाज के घर गुरुवार की रात 11.30 बजे हुए भीषण धमाके में दो मंजिले मकान के परखचे उड़ गए। पूरा मकान जमींदोज हो गया। धमाके में 10 लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि 12 लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं।

विस्फोट की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता कि घटनास्थल से चार किलोमीटर की परिधि में आने वाले मकान में मौजूद लोगों ने तेज झटके वाले भूकंप के झटके महसूस किए। घरों में कंपन महसूस करते ही लोग-बाग घरों से बाहर निकल भूकंप के बारे में जानकारी लेने लगे।

jagran

कुछ लोगों ने धमाके की आवाज को लेकर सिलिंडर विस्फोट की भी बात पड़ोसियों से की लेकिन चंद मिनटों में ही स्थिति साफ हो गई। पुलिस, फायर ब्रिगेड आदि की सायरन बजाती गाड़ियों ने स्थिति साफ कर दी। इस बीच भारी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा होने लगे। जिन्हें नियंत्रित करने के लिए एसएसपी को स्वयं कमान संभालनी पड़ी।

jagran

घटना की जानकारी पर डीआइजी सुजीत कुमार, डीएम सुब्रत कुमार सेन, एसएसपी बाबू राम भारी पुलिस बलों के साथ मौके पर पहुंच हालात का जायजा लिया। घटनास्थल को पुलिस बलों की धेराबंदी कराते हुए दो जेसीबी लगाकर मलबा साफ कराने और उसमें दबे लोगों को निकालने का काम तेजी से शुरू कराया।

डीआइजी ने घटना की जांच के लिए एफएसएल की टीम को भी लगाया ताकि विस्फोटक के प्रकार का पता लगाया जा सके। इस बीच बचाव कार्य में स्थानीय लोगों, डिप्टी मेयर राजेश वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय, लोजपा नेता मृणाल शेखर, चांद झुनझुनवाला आदि ने भी घायलों को निकालने में पुलिस बलों की मदद कर उन्हें एंबुलेंस से जवाहर लाल नेहरू अस्पताल भेजा।

मरने वालों में 60 वर्षीय गणेश मंडल उर्फ गणेश सिंह की पहचान हो सकी है। एक महिला समेत दो बच्चों की पहचान का प्रयास पुलिस टीम कर रही है। घायलों की संख्या आठ पहुंच चुकी है। अभी मलबे में और लोगों के दबे होने की आशंका है। मरने वाले और घायलों की संख्या के बढ़ सकती है।

डीएम के निर्देश पर जवाहर लाल नेहरू अस्पताल में भर्ती घायलों के लिए डाक्टरों की टीम को लगाया गया है। एक टीम को अलर्ट मोड पर रखा गया है। घटनास्थल पर पांच एंबुलेंस लगाया गया है। मलबे और उसके इर्दगिर्द विस्फोटकों की बरामदगी के लिए डाग स्क्वाड को लगाया गया है।

पुलिस टीम पटाखा तैयार करने वाले दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। उनसे तातारपुर थाने में पूछताछ की जा रही है। धमाका रात को निचले तल पर बम बनाते हुआ बताया जा रहा है। निचले तल पर ही शक्तिशाली विस्फोटक एक प्लास्टिक बाक्स में रखे होने की बात कही जा रही है जिसपर दबाव पड़ने के बाद धमाका हुआ है। पुलिस टीम और एफएसएल की टीम जांच के क्रम में सही तस्वीर जल्द देने की बात कही है।

jagran

धमाका इतना जोरदार था कि शहर के अधिकांश भागों में धमाके की आवाज सुनाई दी। उर्दू बाजार, रामसर, विक्रमशिला कालोनी, रिकाबगंज, जब्बारचक, इशाकचक, लालूचक, तातारपुर, परबत्‍ती, खलीफाबाग चौक, कोतवाली, सराय, रामसर, नयाबाजार, मुंदीचक, आदमपुर आदि इलाके में रहने वालों को घरों में कंपन महसूस हुई। उन्हें भूकंप का अंदेशा हुआ। लोग घरों से बाहर निकल आए। तातारपुर पुलिस मौके पर पहुंच स्थिति की भयावहता का अंदाज लगा, तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

jagran

बताया जाता है कि यहां बारूद का में कारोबार होता था। बम भी बनाया जाता था। आतिशबाजी के आड़ में यह कारोबार किया जा रहा था। इसकी जांच की जा रही है। खोजी कुत्ता भी लाया गया है। हालांकि अबतक फोरेंसिक टीम नहीं आई है। जिस जगह यह हादसा हुआ वहां काफी देर तक धुआं का गुब्बारा आसमान में दिखा। आसपास के कई घरों के खिड़कियों के शीशे टूटकर सड़को पर बिखरे पड़े हैं।

jagran

घायलों की सूची

रिंकू कुमार साह : 30 वर्ष, आयशा मंसूर : 25 वर्ष, सोनी कुमारी : 30 वर्ष, नवीन कुमार : 32 वर्ष, राहुल कुमार : 12 वर्ष, वैष्णवी कुमारी : 03 वर्ष, गणेश प्रसाद सिंह : 60 वर्ष, जया : 35 वर्ष, श्रवण कुमार : 27 वर्ष।

jagran

गणेश सिंह, उर्मिला देवी, राजकुमार साह व पिंकी की बच्ची सहित पांच लोगों की मौत हुई है। अभी भी मलबा हटाने का काम जारी है। मलबा पूरी तरह हटाने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगा। मरने वालों की संख्या का सही आंकड़े सामने आएगा।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार बंद में  प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के खिलाफ बुलाया गया बिहार बंद अब हिंसक होता जा...

महाराष्ट्र TET पेपर लीक का मास्टर माइंड समस्तीपुर से हुआ गिरफ्तार ……………….

महाराष्ट्र TET पेपर लीक का मास्टर माइंड समस्तीपुर से हुआ गिरफ्तार ……………….

by UB India News
July 26, 2026
0

महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पेपर लीक मामले में ठाणे पुलिस को बड़ी सफलता मिली. पुलिस ने इस मामले के...

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 25, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

पटना में चार साल बाद ऐसे उपद्रव की जवाब तलाश रही सरकार …………

पटना में चार साल बाद ऐसे उपद्रव की जवाब तलाश रही सरकार …………

by UB India News
July 23, 2026
0

दिल्ली में प्रदर्शन की आग 22 जुलाई को पटना भी पहुंच गई। यहां पर ऐसा प्रदर्शन होगा, इसका अंदाजा किसी...

पटना में छात्रों के प्रदर्शन के बाद हरकत में सम्राट सरकार, सभी जिलों के एसपी अलर्ट पर

पटना में छात्रों के प्रदर्शन के बाद हरकत में सम्राट सरकार, सभी जिलों के एसपी अलर्ट पर

by UB India News
July 24, 2026
0

दिल्ली के जंतर मंतर पर लगी छात्र प्रदर्शन की आंच से पटना भी झुलस गया है। बुधवार को छात्रों के...

Next Post
बिहार में शराब माफियाओं पर चलेगा मनी लांड्रिंग का केस

बिहार में शराब माफियाओं पर चलेगा मनी लांड्रिंग का केस

चारा घोटाले में लालू प्रसाद यादव को 5 साल की सजा, 60 लाख का जुर्माना, CBI की स्पेशल कोर्ट ने सुनाया फैसला

लालू यादव के बेल पर अगली सुनवाई एक 11 मार्च को होगी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend