ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

दिन विशेष 3 मार्च 2022

UB India News by UB India News
March 2, 2022
in Lokshbha2024, दिन विशेष
0
दिन विशेष 3 मार्च 2022
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

आज आनन्द संवत्सर विक्रम संवत 2078, शक संवत 1943 फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि पूर्वभाद्रपदा नक्षत्र साध्य योग 3 मार्च 2022 दिन गुरुवार है ।

उत्तर प्रदेश 2022 विधानसभा का चुनाव अब अपने उत्तरार्ध में पहुंच चुका है। पांच चरणों के मतदान हो चुके हैं और अब दो चरणों का मतदान होना बाकी है। बचे हुए 2 चरणों में छठवें चरण का मतदान आज हो रहा है । विधानसभा चुनाव का यह छठवां चरण काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि इस चरण में कई महत्वपूर्ण राजनैतिक दिग्गजों की किस्मत भी दांव पर है। आज 10 जिलों की 57 सीटों पर मतदान सुबह 7 बजे से शुरू है । जिन जिलों में चुनाव हो रहे हैं उनमें बलिया, गोरखपुर, बलरामपुर, देवरिया, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर, महाराजगंज, बस्ती और अंबेडकरनगर हैं। इन जिलों के 2.14 करोड़ से अधिक मतदाता 676 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कर रहे है । इस चरण में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, शलभ मणि त्रिपाठी, सूर्य प्रताप शाही, राम अचल राजभर, लालजी वर्मा और  स्वामी प्रसाद मौर्य सहित, कई अन्य राजनैतिक दिग्गजों की किस्मत भी दांव पर है।

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए जौनपुर के टीडी कॉलेज मैदान पर और चंदौली के नवीन कृषि मंडी में विशाल रैलियों में विजय शंखनाद करेंगे।

RELATED POSTS

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

राष्ट्रीय स्मृति का अटूट हिस्सा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी………………….

आज के ही दिन 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध की शुरुआत हुई थी। आज के दिन 1974 में तुर्की एयरलाइंस का जेट विमान डीसी 10 अंकारा से लंदन जाते हुए पेरिस के नजदीक दुर्घटनाग्रस्त। हादसे में विमान में सवार सभी 345 लोगों की मौत हो गई थी। आज के दिन को संयुक्त राष्ट्र ने इस दिन को वर्ल्ड वाइल्ड लाइफ डे के रूप में मनाने का ऐलान किया।

क्रिकेट के इतिहास में तीन मार्च के दिन का खास महत्व है। साल के तीसरे महीने का यह तीसरा दिन इस खेल की दो बड़ी घटनाओं का गवाह है। 3 मार्च 2006 को श्रीलंका के स्पिन गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन ने अपना 100वां टेस्ट मैच खेलते हुए अपना 1000वां अन्तरराष्ट्रीय विकेट हासिल किया था। यह कारनामा करने वाले मुरलीधरन दुनिया के पहले गेंदबाज बने। यह इत्तफाक है कि इस दिन की दूसरी घटना में भी श्रीलंका की भागीदारी रही। 3 फरवरी 2009 को पाकिस्तान के लाहौर में मैच खेलने जा रही श्रीलंका की क्रिकेट टीम की बस पर हथियारबंद लोगों ने गोलियाँ चलाईं। श्रीलंका की टीम दोनो देशों के बीच खेले जा रहे श्रृंखला के दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन के खेल के लिए स्टेडियम की तरफ जा रही थी, जब बस को निशाना बनाया गया। घटना के बाद मैच रद्द कर दिया गया।

आज विश्व वन्यजीव दिवस है । विश्व स्तर पर हर साल आज 3 मार्च को पृथ्वी पर मौजूद वन्य जीवों और वनस्पतियों की सुंदरता और विविधता के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए विश्व वन्यजीव दिवस मनाया जाता है। विश्व वन्यजीव दिवस का उद्देश्य वैश्विक स्तर पर वन्यजीवों के संरक्षण की दिशा में जागरूकता, सहयोग और समन्वय स्थापित करना है। साथ ही ये दिन वन्य जीवों और वनस्पतियों के संरक्षण से पृथ्वी पर रहने वाले लोगों को मिलने वाले लाभ के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए भी मनाया जाता हैं।

3 मार्च को जन्मे व्यक्ति
परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सैनिक राइफ़लमैन संजय कुमार, प्रसिद्ध हास्य अभिनेता  जसपाल भट्टी, भारतीय उद्योगपति जमशेद जी टाटा ,भारतीय शास्त्रीय संगीत गायक ग़ुलाम मुस्तफ़ा ख़ान , हिन्दी फ़िल्मों में प्रसिद्ध संगीतकार
रवि (संगीतकार) , भारत के प्रमुख क्रांतिकारियों में से एक रामकृष्ण खत्री ।

3 मार्च को जिन हस्तियों के निधन हुए भारत के मुग़ल बादशाह औरंगजेब, प्रसिद्ध मराठी भाषी उपन्यासकार, नाटककार तथा कवि हरि नारायण आपटे , प्रसिद्ध उर्दू शायर फ़िराक़ गोरखपुरी , बाल साहित्य के प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. राष्ट्रबंधु ,स्वतंत्रता सेनानी और हिंदू महासभा के अध्यक्ष बालकृष्ण शिवराम मुंजे , प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष जी.एम.सी. बालायोगी ,राजस्थान के सर्वाधिक चर्चित व प्रसिद्ध उपन्यासकार, कहानीकार तथा नाटककार यादवेन्द्र शर्मा ‘चन्द्र’ ।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

by UB India News
July 6, 2026
0

दिवंगत केंद्रीय मंत्री डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की स्मृति को स्थायी रूप से संजोने के लिए सम्राट सरकार ने एक...

राष्ट्रीय स्मृति का अटूट हिस्सा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी………………….

राष्ट्रीय स्मृति का अटूट हिस्सा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी………………….

by UB India News
July 6, 2026
0

आज, छह जुलाई का दिन राष्ट्रवाद और निःस्वार्थ सेवा के आदर्शों में विश्वास रखने वाले करोड़ों देशवासियों के लिए बहुत...

दिल्ली चुनाव में मोदी ने कैसे निकाला जीत का फॉर्मूला…

PM मोदी के 12 साल, सबसे लंबी अवधि तक चुने हुए पीएम रहने के रिकॉर्ड को तोड़ा, क्या हैं उपलब्धियां?

by UB India News
June 12, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीते 12 वर्षों से ज्यादा समय से सत्ता पर काबिज हैं। इस दौरान पीएम ने कई बड़ी...

भविष्य के लिए वर्तमान को बचाइए………

भविष्य के लिए वर्तमान को बचाइए………

by UB India News
June 5, 2026
0

समस्त पश्चिमी यूरोप में वसंत ऋतु होने के बावजूद प्रचंड लू जारी है। 22 अप्रैल, 2026 को एक नया अप्रिय...

विश्व दुग्ध दिवस के अवसर पर भारतीय डेयरी संघ द्वारा कार्यशाला-सह-सेमिनार का आयोजन

विश्व दुग्ध दिवस के अवसर पर भारतीय डेयरी संघ द्वारा कार्यशाला-सह-सेमिनार का आयोजन

by UB India News
June 2, 2026
0

विश्व दुग्ध दिवस के अवसर पर भारतीय डेयरी संघ (Indian Dairy Association) के बिहार राज्य चैप्टर द्वारा पटना के पाटलिपुत्र...

Next Post

The One Thing To Complete For I fetch

Choosing Good Hot Thai Woman

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend