ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मणिपुर की 38 सीटों पर वोटिंग जारी

UB India News by UB India News
March 1, 2022
in पूर्वी भारत
0
मणिपुर की 38 सीटों पर वोटिंग जारी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मणिपुर में दो चरणों में होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए आज मतदान हो रहा है। राज्य की कुल 60 विधानसभा सीटों में से 38 सीटों पर यह मतदान हो रहा है। मणिपुर के में आज हो रहे विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 173 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें 15 महिला प्रत्याशी भी शामिल है। आज हो रहे मतदान में सीएम एन बीरेन समेत अन्य मंत्री और कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं के भाग्य का फैसला होना है। मणिपुर में आज जिन 38 सीटों पर मतदान हो रहा है, उनमें थोंगजु, आंद्रो, लमलाई, खुराई, कैराव, राजधानी इम्फाल, सेकमई, नमबोल, मौइरेंग, कुंभी और सैकुल आदि सीट शामिल हैं। चुनाव प्रचार में बीजेपी की ओर से पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा, असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा और त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिपल्ब कुमार देव ने मोर्चा संभाला। वहीं कांग्रेस के लिए मणिपुर में प्रचार अभियान की कमान राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और राज्यसभा सांसद जयराम रमेश ने संभाली।

चुनाव आयोग को सीसीटीवी से जानकारी मिली कि Keirao विधानसभा के पोलिंग स्टेशन पर वोटर्स को कैश बांटा जा रहा था. इसके बाद चुनाव आयोग ने अधिकारियों को वीडियो में दिख रहे शख्स को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया है.

RELATED POSTS

असम में एक बार फिर सरमा सरकार , 12 मई को लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

भाजपा के हुए असम कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भूपेन बोरा……………..

Singhat विधानसभा के 60/10 पोलिंग स्टेशन पर भी सुबह हिंसा हुई थी. इसमें BJP और KPA के लोग आपस में भिड़ गए थे. ये झड़प मॉक पोलिंग टेस्ट के दौरान हुई थी. इसमें EVM की कंट्रोल यूनिट भी टूट गई. फिलहाल हालात काबू में हैं और वहां वोटिंग हो रही है.

मणिपुर में पहले चरण में 11 बजे तक 27.34 फीसदी मतदान हुआ है.

जानकारी के मुताबिक, मणिपुर की केइराव (Keirao) विधानसभा क्षेत्र में पथराव हुआ है और गोलियां चली हैं. यह घटना 9.30 बजे हुई. फिलहाल स्थिति कंट्रोल में है और वोटिंग भी वहां दोबारा शुरू हो गई है. केइराव के Phunal Maring पोलिंग स्टेशन पर गोली चली थी. हालांकि, इसमें किसी को नुकसान नहीं पहुंचा है. इसके साथ-साथ New Keithelmanbi में बीजेपी और कांग्रेस के समर्थक आमने-सामने आ गए थे. यहां कांग्रेस ने बूथ कैपचरिंग का आरोप लगाया था. बाद में भीड़ को हटाने के लिए सुरक्षा बलों को हवाई फायरिंग करनी पड़ी.

– मणिपुर विधानसभा चुनाव के पहले चरण में सुबह 9.30 बजे तक 8.94% मतदान हुआ. मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने इंफाल में अपने निवास पर मतदान करने से पहले पूजा की. इसके बाद बीरेन सिंह ने इंफाल के श्रीवन हाई स्कूल में किया. वोट डालने के बाद सिंह ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि मेरे निर्वाचन क्षेत्र के 75% लोग भाजपा और मुझे वोट देंगे. भाजपा पहले चरण में में 38 में से कम से कम 30 सीटों की उम्मीद कर रही है.

मणिपुर चुनाव के पहले चरण में जिन 173 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर है, उनमें 15 महिला उम्मीदवार भी शामिल हैं. मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के साथ ही उनके मंत्रिमंडल के साथी थोंगम बिस्वजीत सिंह, विधानसभा के स्पीकर वाई खेमचंद सिंह, डिप्टी सीएम युमनाम जोयकुमार के साथ ही कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एन लोकेश सिंह की किस्मत का फैसला भी इसी चरण में होना है.

चुनाव अधिकारियों ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं. मतदान केंद्रों पर स्थानीय पुलिस के साथ ही अर्धसैनिक बलों के जवान तैनात किए जाएंगे. पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों पर पहुंच गई हैं. जिन जिलों में मतदान होना है, वहां की पुलिस अलर्ट पर है. जिले की सीमा पर चेकिंग तेज कर दी गई है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

असम में एक बार फिर सरमा सरकार , 12 मई को लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

असम में एक बार फिर सरमा सरकार , 12 मई को लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

by UB India News
May 11, 2026
0

असम में भाजपा नेता डॉ. हिमंत बिस्व सरमा को भाजपा और एनडीए विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। वह...

भाजपा के हुए असम कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भूपेन बोरा……………..

भाजपा के हुए असम कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भूपेन बोरा……………..

by UB India News
February 24, 2026
0

कांग्रेस की असम इकाई के पूर्व अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) ज्वाइन कर ली।...

मिशन असम पर प्रियंका……………

मिशन असम पर प्रियंका……………

by UB India News
February 21, 2026
0

इस साल पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इन राज्यों में पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी और असम...

आज नॉर्थ-ईस्ट के 6 राज्यों में बीजेपी सरकार; कांग्रेस कैसे उखड़ गई ………………………

आज नॉर्थ-ईस्ट के 6 राज्यों में बीजेपी सरकार; कांग्रेस कैसे उखड़ गई ………………………

by UB India News
February 14, 2026
0

2014 से पहले नॉर्थ ईस्ट के 8 राज्यों में से किसी भी राज्य में BJP की सरकार नहीं थी। कुल...

असम के डिब्रूगढ़ में भारत की पहली हाईवे एयरस्ट्रिप का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन , 16 लड़ाकू विमानों ने 40 मिनट तक हाईवे रनवे पर किया प्रदर्शन ……………

असम के डिब्रूगढ़ में भारत की पहली हाईवे एयरस्ट्रिप का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन , 16 लड़ाकू विमानों ने 40 मिनट तक हाईवे रनवे पर किया प्रदर्शन ……………

by UB India News
February 16, 2026
0

असम के डिब्रूगढ़ में नेशनल हाईवे पर बनी अत्याधुनिक हाईवे एयरस्ट्रिप का आज ऐतिहासिक उद्घाटन हुआ. यह सिर्फ किसी एयरस्ट्रिप...

Next Post
सबल नेतृत्व की बदौलत बच्चों की हुई सकुशल वतन वापसीः तारकिशोर

सबल नेतृत्व की बदौलत बच्चों की हुई सकुशल वतन वापसीः तारकिशोर

देश–दुनिया में अपनी पहचान बनायेगा बिहार में बना कपड़़ा

देश–दुनिया में अपनी पहचान बनायेगा बिहार में बना कपड़़ा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend