ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज समाज सुधार अभियान के तहत बेगूसराय में

UB India News by UB India News
February 26, 2022
in Lokshbha2024, बेगुसराय, मुख्यमंत्री
0
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज समाज सुधार अभियान के तहत बेगूसराय में
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज समाज सुधार अभियान के तहत बेगूसराय में हैं, जहां वो दहेज प्रथा एवं बाल-विवाह जैसी कुरीतियों के खिलाफ और नशा मुक्ति को लेकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं.

प्रदेश की महिलाओं और पुरुषों के समग्र विकास के लिए राज्य सरकार का बड़ा कदम। रोजगार करने के लिए राज्य सरकार से अनुदान का है प्रावधान।#मुख्यमंत्रीजी_ने_खूब_कही #समाज_सुधार_अभियान_2021_22 pic.twitter.com/RfCWgPzlxR

— IPRD Bihar (@IPRD_Bihar) February 26, 2022

RELATED POSTS

CM ने सड़क पर लगाया झाड़ू, रथ की रस्सी खींची,हरे रामा-हरे कृष्णा से गूंजी राजधानी

मुख्यमंत्री ने की ‘सहयोग कार्यक्रम’ की शुरुआत, हर महीने के दूसरे मंगलवार को समस्याओं का होगा निपटारा

समाज सुधार अभियान यात्रा के क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दोपहर 12.00 बजे बेगूसराय पहुंचे । वे हेलीकाप्टर से आइटीआइ मैदान स्थित जनसभा स्थल पर पहुंच कर जीविका दीदियों की आयोजित सभा को संबोधित किये । सभा के दौरान मुख्यमंत्री जीविका दीदियों से अनुभव भी साझा किये ।

आमजनों के प्रवेश पर रहेगी रोक : मुख्यमंत्री की जनसभा में आमजनों के प्रवेश को वर्जित किया गया है। सभा में सिर्फ बेगूसराय एवं खगड़िया जिले की कुल एक हजार जीविका दीदियां शिरकत करेंगी। इसमें बेगूसराय जिले की आठ सौ एवं खगड़िया जिले की दो सौ जीविका दीदियां शामिल होंगी। जीविका दीदियों को सभा स्थल तक लाने के लिए संबंधित जिला प्रशासन द्वारा वाहन की व्यवस्था भी की गई है।

नेम प्लेट व परिचय पत्र के साथ तैनात रहेंगे अधिकारी : मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को ले बड़ी संख्या में दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों को तैनात किया गया है। शुक्रवार को आइटीआइ मैदान में प्रतिनियुक्त अधिकारियों की ब्रीफिग के दौरान डीएम अरविद कुमार वर्मा ने सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों को नेम प्लेट व परिचय पत्र लगाकर सभा स्थल पर ससमय तैनात रहने का निर्देश दिया। ब्रीफिग के दौरान उन्होंने सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था के सुचारू संपादन को लेकर भी अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया। उन्होंने जांचोपरान्त ही अधिकृत व्यक्तियों को सभा स्थल पर प्रवेश की अनुमति देने, स्टेराइल जोन में अनधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक लगाने, कार्यक्रम स्थल एवं रूट लाइनिग की एंटी सबोटेज जांच करने, जनसभा स्थल एवं जिला अतिथिगृह पर किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त संख्या में चिकित्सक एवं पारामेडिकल स्टाफ, एंबुलेंस एवं जीवन रक्षक दवाओं के साथ उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा हेलीपैड के आस-पास के क्षेत्रों में सुरक्षा व विधि व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया।

नहीं बरतें किसी प्रकार की लापरवाही : ब्रीफिग के दौरान एसपी योगेंद्र कुमार ने प्रतिनियुक्त अधिकारी व कर्मियों को दायित्व में लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश दिया। सभा स्थल के इंट्री प्वाइंट पर आगंतुकों की गहन जांच करने के उपरान्त ही प्रवेश की अनुमति देने, किसी भी असामाजिक तत्वों के साथ सख्ती से कार्रवाई करने, ट्रैफिक प्रबंधन सुनिश्चित करने आदि का निर्देश दिया। कार्यक्रम के दौरान मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने का निर्देश उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को दिया।

11 स्थानों पर ड्राप गेट तैयार : मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को ले कार्यक्रम स्थल के आस-पास 11 स्थानों पर ड्राप गेट तैयार किया गया है। इसमें पुलिस लाइन रोड का पूर्वी किनारा, पन्हांस चोक का उत्तरी किनारा, मुफसिल थाना चौक पर बाघा की ओर जाने वाली सड़क, रेलवे ओवरब्रीज के उत्तरी किनारे पर लोहिया नगर से मुख्य सड़क पर आने वाले मार्ग, लोहिया नगर रेलवे गुमटी से आने वाले मार्ग पर ओवरब्रिज के उत्तरी किनारे के समीप, आयुर्वेदिक कालेज के सामने, रेलवे ओवरब्रिज का पूर्वी व पश्चिमी छोड़, हेलीपैड के समीप दक्षिण की ओर, आइटीआइ के मुख्य प्रवेश द्वार पर तथा आइटीआइ पुलिस लाइन रोड एवं मुख्य सड़क का क्रासिग शामिल है। ड्राप गेटों पर भी दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके अलावा कार्यक्रम स्थल के आस-पास बीस स्थानों पर बैरिकेडिग भी की जाएगी। कार्यक्रम स्थल के आस-पास की सड़कों पर वाहनों का परिचालन भी प्रतिबंधित रहेगा।

पार्किंग व्यवस्था : मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शिरकत करने वाले वीवीआइपी, मंत्री, सांसद, विधायक एवं अन्य विशिष्ट व्यक्तियों के वाहनों की पार्किंग के लिए मंच के पश्चिम खुले स्थान को पार्किग स्थल बनाया गया है। वहीं जीविका दीदियों को लाने वाले बसों एवं प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों के वाहन पार्किंग के लिए भी मंच के पश्चिम ही खुले स्थान को पार्किंग बनाया गया है। मीडिया सहित अन्य पास प्राप्त वाहनों के लिए बाजार समिति को पार्किंग स्थल बनाया गया है। जिला अतिथिगृह में आवासन के दौरान अतिथिगृह परिसर के बाहर इंडोर स्टेडियम के बगल की खाली जमीन, मनरेगा के कार्यक्रम पदाधिकारी आनंद दास का आवासीय परिसर एवं होटल कैप्सन के समीप खाली जमीन में पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

मद्य निषेध की होगी समीक्षा

बेगूसराय। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सभा समाप्ति के उपरान्त समाहरणालय स्थित कारगिल विजय भवन में मद्य निषेध की समीक्षा बैठक होगी। समीक्षा विभाग के प्रधान सचिव केके पाठक करेंगे। समीक्षा बैठक में बेगूसराय एवं खगड़िया जिले के डीएम, एसपी, डीएसपी आदि मौजूद रहेंगे। सूत्रों के मुताबिक बैठक में शराब बरामदगी, धंधेबाजों की गिरफ्तारी, वाहन, भूमि व भवनों का राजसात समेत अन्य बिदुओं की समीक्षा की जाएगी।

डीएम ने हरी झंडी दिखा जागरुकता रथ को किया रवाना

बेगूसराय। बाल विवाह एवं दहेज प्रथा उन्मूलन के लिए आमजनों के बीच जागरुकता अभियान चलाने के लिए डीएम अरविद कुमार वर्मा ने शुक्रवार को आइटीआइ परिसर से जागरुकता रथों को हरी झंडी दिखा रवाना किया। महिला एवं बाल विकास निगम, बिहार सरकार द्वारा संचालित संदेशों से युक्त डिस्प्ले वैन को रवाना करने के दौरान डीएम ने कहा कि निगम का सामाजिक जागरुकता का यह प्रयास सराहनीय है। जानकारी दी कि इस जागरुकता कार्यक्रम के तहत दस ई-रिक्शा अगले दो दिनों तक शहर के विभिन्न हिस्सों में भ्रमण करेगा। जबकि एक-एक डिस्प्ले वेन सभी अनुमंडलों में एक-एक दिन भ्रमण करेगा। उन्होंने कहा कि जागरुकता कार्यक्रम के दौरान बाल विवाह एवं दहेज प्रथा उन्मूलन पर आधारित सामाजिक जन जागरुकता पर आधारित विषयों से संबंधित वाल रैंप भी सभा स्थल एवं सार्वजनिक स्थलों पर लगाया जाएगा।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

CM ने सड़क पर लगाया झाड़ू, रथ की रस्सी खींची,हरे रामा-हरे कृष्णा से गूंजी राजधानी

CM ने सड़क पर लगाया झाड़ू, रथ की रस्सी खींची,हरे रामा-हरे कृष्णा से गूंजी राजधानी

by UB India News
July 17, 2026
0

पटना में इस्कॉन मंदिर से भव्य रथयात्रा निकाली गई। भगवान जगन्नाथ, भाई बलदेव और बहन सुभद्रा 40 फीट ऊंचे हाइड्रोलिक...

मुख्यमंत्री ने की ‘सहयोग कार्यक्रम’ की शुरुआत, हर महीने के दूसरे मंगलवार को समस्याओं का होगा निपटारा

मुख्यमंत्री ने की ‘सहयोग कार्यक्रम’ की शुरुआत, हर महीने के दूसरे मंगलवार को समस्याओं का होगा निपटारा

by UB India News
July 14, 2026
0

बिहार सरकार ने आम लोगों की शिकायतों के समाधान के लिए राज्य स्तरीय 'सहयोग कार्यक्रम' शुरू करने का फैसला किया...

वैभव सूर्यवंशी को सम्मानित करेंगे CM नीतीश

वैभव सूर्यवंशी को सम्मानित करेंगे CM नीतीश

by UB India News
February 22, 2026
0

अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप जीतकर बिहार और देश का नाम रोशन करने वाले क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी रविवार को पटना पहुंचे।...

बिहार के अन्नदाताओं को सौगात: CM नीतीश कुमार आज 2 लाख किसानों के खाते में भेजें  ₹113 करोड़ का अनुदान

बिहार के अन्नदाताओं को सौगात: CM नीतीश कुमार आज 2 लाख किसानों के खाते में भेजें ₹113 करोड़ का अनुदान

by UB India News
February 22, 2026
0

बिहार के किसानों के लिए आज का दिन बड़ी राहत लेकर आया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज राज्य के उन...

समृद्धि यात्रा में आज दरभंगा दौरे पर सीएम नीतीश, 145 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास

समृद्धि यात्रा में आज दरभंगा दौरे पर सीएम नीतीश, 145 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास

by UB India News
January 29, 2026
0

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के तहत आज वे दरभंगा पहुंचेंगे, जहां 105 करोड़ की 50 योजनाओं का शिलान्यास...

Next Post
कीव एयरपोर्ट के पास रूस ने किया बड़ा धमाका, कई इमारतों को नुकसान

कीव एयरपोर्ट के पास रूस ने किया बड़ा धमाका, कई इमारतों को नुकसान

पांचवें चरण में 61 सीटों पर कल होगा मतदान, 692 उम्मीदवारों के भाग्य का होगा फैसला

पांचवें चरण में 61 सीटों पर कल होगा मतदान, 692 उम्मीदवारों के भाग्य का होगा फैसला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend