ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

ये कहना गलत होगा कि दुनिया एक तीसरे विश्‍व युद्ध की तरफ बढ़ रही……….

UB India News by UB India News
February 21, 2022
in Lokshbha2024, अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर, संपादकीय
0
16 फरवरी को यूक्रेन पर कर सकता है हमला रूस, राष्ट्रपति जेलेंस्‍की ने जताई आशंका
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

रूस और यूक्रेन विवाद में अब जानकारों की कही बातें सही साबित होती दिखाई दे रही हैं। एक तरफ जहां पूरी दुनिया के अखबार यूक्रेन पर विद्रोहियों के हमले से पटे हुए हैं वहीं दूसरी तरफ अमेरिका और उसके सहयोगी देश अब तक कोई भी ऐसा कदम उठाते दिखाई नहीं दे रहे हैं, जैसा कि उनकी तरफ से पहले कहा जा रहा था। अब तक भी अमेरिका की तरफ से केवल यही कहा जा रहा है कि रूस को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है। पिछले दिनों रूस की तरफ से परमाणु मिसाइल के परिक्षण के बाद तो यहां तक कहा जा रहा है कि रूस यूक्रेन पर परमाणु हमला तक कर सकता है। रूस को लेकर कही जा रही ये बातें जानकारों के गले नहीं उतर रही हैं।

जानकारों का कहना है कि रूस न तो पहले और न ही अब इस तरह का कोई कदम उठाएगा, जिससे उसको नुकसान हो। वो ये भी नहीं चाहेगा कि इस तरह के फैसले के बाद दुनिया के उसके पुराने मित्र किसी भी सूरत से उससे छिटक जाएं। इसके अलावा इन जानकारों का मानना ये भी है कि आज का वक्‍त वो नहीं है, जब अमेरिका ने जापान पर दो बार एटम बम गिराकर दुनिया को हिला दिया था। अब वक्‍त पूरी तरह से बदल चुका है। ये कहना भी गलत होगा कि दुनिया एक तीसरे विश्‍व युद्ध की तरफ बढ़ रही है।

RELATED POSTS

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

आपको बता दें कि तनाव कम करने के मकसद से फ्रांस के राष्‍ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने एक दिन पहले ही रूसी राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन से मुलाकात की है। मैक्रों से पहले इटली और जर्मनी के भी नेताओं ने रूस से विवाद को खत्‍म करने के मकसद से बात की है। ये इस बात का सबूत है कि यूरोप के बड़े देश नहीं चाहते हैं कि हालात बेकाबू हों। वो ये भी नहीं चाहते हैं कि अमेरिका चाहे-अनचाहे एकतरफा कोई गलत कदम उठाए। हालांकि, इसकी गुंजाइश न के ही बराबर है। किसी भी तरह की खराब से खराब स्थिति में भी रूस को कम करके आंकना गलत ही होगा। यदि ये मान भी लिया जाए कि रूस के कदमों की वजह से एक बड़ा युद्ध छिड़ता भी है तो ऐसी स्थिति में यूक्रेन को ही इसका सबसे अधिक नुकसान झेलना होगा, रूस को नहीं।

जानकारों ने पहले ही इस बात की आशंका जाहिर कर दी थी कि इस विवाद में अमेरिका चाहकर भी रूस का कुछ नहीं बिगाड़ सकेगा इस विवाद को लेकर रूस के हाथ काफी मजबूत हैं। उसकी मजबूती की वजह यूरोप का रूस पर निर्भर होना है। मौजूदा समय में कोई भी देश अपने को आर्थिक रूप से कमजोर बनाकर अधिक समय तक नहीं रह सकता है। कोरोना महामारी की वजह से पहले ही यूरोप की अर्थव्‍यवस्‍था बेहद खराब हो चुकी है। ऐसे में वो दूसरा कोई जोखिम उठाने को तैयार नहीं है।

जानकारों ने ये भी कहा था कि बीजिंग ओलंपिक खत्‍म होने के बाद चीन एक बार फिर से ताइवान पर आक्रामक हो जाएगा और उसके लड़ाकू विमानों द्वारा ताइवान के हवाई सीमा उल्‍लंघन की घटनाएं बढ़ जाएंगी। अब यही होता भी दिखाई दे रहा है। विंटर ओलंपिक की समाप्ति के साथ ही चीन ने ऐसा करना शुरू कर दिया है। रविवार को ही चीन के लड़ाकू विमानों ने ताइवान के एयर डिफेंस जोन में घुसकर अपनी मंशा जाहिर कर दी है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

आंसू गैस के गोले और लाठीचार्ज, सीजेपी प्रवक्ता का दावा- दीपके को हिरासत में लिया

क्या पेपरलीक केवल कानून-व्यवस्था से कहीं अधिक नीतिगत विफलता का परिणाम है ……………….

by UB India News
July 27, 2026
0

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने रविवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाल लिया। अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की। इससे...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

Next Post
साथ है जिसके जनता, उसका हौसला क्या तोड़ेंगी सलाखें……

साथ है जिसके जनता, उसका हौसला क्या तोड़ेंगी सलाखें......

हिजाब मामले पर कर्नाटक हाईकोर्ट में सुनवाई को कल तक के लिए टली

हाई कोर्ट ने पूछा-संस्थानों में हिजाब की अनुमति है या नहीं?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend