ADVERTISEMENT
Sunday, August 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

महिला उत्पीडन से कब निजात पाएगा बिहार …..

UB India News by UB India News
February 20, 2022
in Lokshbha2024, अपराध, खास खबर, महिला युग
0
महिला उत्पीडन से कब निजात पाएगा बिहार …..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पिछले पखवाड़े़ भर पहले घटी कुछ छिटपुट घटनाओं ने बिहार के चेहरे पर एक बार फिर बदनुमा दाग लगाया है। दुनियाभर में अस्तम की लड़ाई लड़ने वाले बिहारियों को इससे गहरा धक्का लगा है। शिक्षा‚ लिंगानुपात‚ मद्यपान निषेध‚ रोजगार में महिलाओं को आरक्षण जैसे कुछ सकारात्मक सूचकांक के जरिए सुशासन की सीढ़ियां चढ़ने की कोशिशें तो इस राज्य ने खूब की पर अपनी संकीर्ण‚ रूढ़िवादी और तालिबानी सोच से पार न पा सका। प्रगतिशील छवि वाले इस प्रांत में सुशासन के स्तर पर कई झोल हैं।

हाल की ऐसी कई घटनाएं हैं‚ जिन पर संजीदगी से पड़ताल जरूरी है। मसलन गया के बेलागढ़ की ताजा घटना; जिसमें बिहार पुलिस का बर्बर चेहरा सामने आया है। यहां बालू माफियाओं को मदद पहुंचाने के आरोप में १३ वर्षीय नाबालिग बच्ची सहित छह महिलाओं को हाथ पैर बांध कर घंटों बंधक स्थिति में रखा गया। तलाशी के नाम पर न केवल विकलांगों‚ बुजुर्गों बल्कि महिलाओं की भी बेरहमी से पीटा गया।

RELATED POSTS

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

दूसरी घटना नवादा जिले के गोरियाडीह गांव की है। जहां एक स्थानीय महिला की डायन होने के आरोप में बेरहमी से हत्या कर दी गई। पहले तो उसके साथ मारपीट की गई फिर पेट्रोल और केरोसिन तेल डालकर उसे आग लगा दिया गया। आग से बचने के लिए तलाब में कूदी महिला को फिर भी बख्शा नहीं गया और पत्थर से कुचल कर उसकी जान ले ली गई। तीसरी घटना दरभंगा की है‚ जहां एक महिला पर चरित्रहीन होने का आरोप लगाते हुए उसका सिर मुंडवा कर उसके चेहरे पर कालिख और चूना लगाकर पूरे गांव में घुमाया गया और गाली–गलौज की गई। हैरानी है कि ये फरमान गांव की पंचायत की ओर से जारी किया गया था। उपरोक्त घटनाओं को सामान्य या प्रायः घटित होने वाली घटना के नाम पर नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। किसी में देश या राज्य के मूल चरित्र को समझने के लिए वहां स्त्रियोंकी आर्थिक‚ सामाजिक और व्यावहारिक स्थितियों का बुनियादी आकलन अत्यावश्यक है।

फैमिली हेल्थ सर्वे की ताजा रिपोर्ट के अनुसार राज्य में महिलाओं पर होने वाले अत्याचार के आंकड़ों में भारी बढ़ोतरी हुई है। यहां १८ से ४९ उम्र वर्ग की तकरीबन चालीस प्रतिशत महिलाएं मानसिक और शारीरिक हिंसा की शिकार हैं। शहरी क्षेत्रों के मुकाबले ग्रामीण क्षेत्रों में यह प्रतिशत कहीं अधिक है। एनसीआरबी के मुताबिक पिछले साल घटित दुष्कर्म की घटनायें ये बताती हैं कि यहां हर महीने लगभग १०१ महिलाएं बलात्कार की शिकार हुई हैं। कानून अपना काम करता रहेगा‚ लेकिन समाज में इन अपराधों की शिकार महिलाओं की पीड़ा क्या इससे कम हो जाएगीॽ भारत में डायन बताकर महिलाओं की हत्या का सिलसिला सदियों से चला आ रहा है। इज्जत के नाम पर की जाने वाली हत्याएं‚ दहेज के लिए बहुओं को जलाने की घटनाएं‚कन्या भ्रूण हत्या और महिलाओं की अस्मत से खिलवाड़ जैसी घटनाएं किसी भी सभ्य समाज के चहेरे पर कालिख की मानिंद है। राज्य महिला आयोग और महिला समाज कल्याण जैसी संस्थाएं भी गूंगी बन कर तमाशा देखती हैं। हैरानी होती है कि चांद पर कदम रखने से लेकर मंगल तक पानी तलाशने की कवायद करने वाला देश अब भी डायन प्रथा‚ ऑनर किलिंग जैसे कुचक्रों में फंसकर अपनी बेशकीमती स्त्री संपदा खो रहा है। ध्यान रहे‚ ्त्रिरयों के अपमान की इबारत पर कोई भी देश अपना स्वर्णिम इतिहास नहीं लिख सकता।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

by UB India News
August 2, 2026
0

रोहतास जिले के डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के मामले में पुलिस जांच ने बड़ा...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

by UB India News
August 1, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए दो गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया....

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

पीएम नरेंद्र मोदी ने देर रात इंस्टाग्राम पर फिर से वीडियो मेसेज जारी किया. इस दौरान उन्होंने जंतर-मंतर पर पेपर...

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

by UB India News
August 2, 2026
0

जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सूर्य मैथिल नाम...

Next Post
लालू यादव को चारा घोटाले का पांचवां मामला बना मुसीबत

लालू प्रसाद की मुश्किलें बढ़ीं, अब ED ने दर्ज किया मनी लांड्रिंग का केस

मोदी की दृढ़ इच्छाशक्ति ने आतंकियों को उनके अंजाम तक कैसे पहुंचाया

मोदी की दृढ़ इच्छाशक्ति ने आतंकियों को उनके अंजाम तक कैसे पहुंचाया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend