ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

एक मार्च से बिहार यात्रा पर निकलेंगे आरसीपी

UB India News by UB India News
February 12, 2022
in पटना, राजद
0
एक मार्च से बिहार यात्रा पर निकलेंगे आरसीपी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

केंद्रीय इस्तपात मंत्री आरसीपी सिंह एक मार्च से बिहार यात्रा पर निकलेंगे। माना जा रहा है कि सत्ताधारी जदयू में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का उत्तराधिकारी बनने के लिए श्री सिंह इस यात्रा पर निकलेंगे। यात्रा की जानकारी देते हुए श्री सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जन्म दिन एक मार्च को है। पूरे एक वर्ष तक नीतीश कुमार का जन्म दिन मनाया जायेगा। इस दौरान घर–घर जाकर नीतीश कुमार के कार्यों की जानकारी लोगों को दी जायेगी। साथ ही २०२४ के लोकसभा चुनाव की तैयारी भी की जायेगी। बिहार में जदयू के दो लाख सक्रिय सदस्य हैं। बिहार यात्रा के दौरान चार लाख सक्रिय सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

श्री सिंह ने कहा कि बिहार में अभी और काम करने की जरूरत है। राज्य के अंदर युवाओं के बीच उद्योग धंधों को लेकर भूख पैदा करने की आवश्यकता है। हमारे यहां के युवा दिल्ली और अन्य राज्यों में जाकर काम करते हैं। यूपीएससी जैसी परीक्षाओं में सफलता हासिल करने के लिए जी जान लगा देते हैं‚ लेकिन उद्योग धंधे के पैमाने पर हम काफी पीछे हैं। बिहार में औद्योगिक क्रांति की जरूरत है। वे एनडीए सरकार की तरफ से किए जा रहे कार्यों का लेखा–जोखा लेकर बिहार के आम लोगों के बीच जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार कई दफे आम लोगों को बता नहीं पाती कि उनके हित में क्या–क्या किया गया है। मैं इसी काम को करने जनता के बीच जाउंगा। उन्होंने कहा कि पटना या दिल्ली में बैठकर जनता के साथ कनेकन नहीं जोडा जा सकता। इसके लिए जरूरी है कि जनता के बीच जाया जाए। उन्हें जब भी मौका मिलता है वे अपने गांव चले जाते हैं। गांव के लोगों के साथ संवाद से काफी जानकारी मिलती है।

RELATED POSTS

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने के सवाल पर श्री सिंह कहा कि हम ने साल २०१० के बाद लगातार इसे लेकर संघर्ष किया। पटना से लेकर दिल्ली तक रैलियां कीं। पार्टी लगातार इसकी मांग करती रही‚ लेकिन बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिला।

उन्होंने कहा कि आज देश में किसी भी राज्य के नेता की बात सुन लीजिए‚ सभी अपने राज्य के लिए विशेष दर्जे की मांग रख देते हैं। देश का कोई भी ऐसा राज्य नहीं जो विशेष दर्जा नहीं मांग रहा हो। ऐसे में हमें इस बात को समझ लेना चाहिए कि विशेष दर्जे की मांग के बीच कोई खिडकी खोलते हुए बिहार का कैसे विकास किया जाए‚ इस पर विचार किया जाये। हमारी प्राथमिकता है कि बिहार का विकास होना चाहिए। उन्होंने उत्तर प्रदेश के चुनाव को लेकर कोई टिप्पणी करने से इंकार कर दिया। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि यूपी चुनाव को लेकर उनके पास कोई जानकारी नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नीतीश कुमार को असली समाजवादी बताए जाने पर श्री सिंह ने कहा कि इसमें कुछ भी गलत नहीं कहा गया। नीतीश कुमार का कोई राजनीतिक उत्तराधिकारी नहीं है और यह बात बिहार ही नहीं देश के लोग भली भांति जानते हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

by UB India News
July 27, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार के पहले 100 दिनों में कई महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय लिए गए। अब सरकार...

सम्राट चौधरी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे संजय झा!

सम्राट चौधरी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे संजय झा!

by UB India News
July 27, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी शीर्ष नेतृत्व ने अपने सभी दिग्गज प्रचारकों को मैदान में उतारा है। ये चुनाव सम्राट चौधरी...

बांकीपुर चुनाव में JDU कम इंट्रेस्ट ले रही?

बांकीपुर चुनाव में JDU कम इंट्रेस्ट ले रही?

by UB India News
July 27, 2026
0

बांकीपुर की जंग की चिंता अब नीतीश कुमार को भी सताने लगी है। उन्होंने अपने सीनियर नेताओं को बुला लिया।...

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री……….

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री……….

by UB India News
July 27, 2026
0

भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री हो गई है। भरत के परिजनों ने वोटिंग के...

Next Post
रोजगार के वादे पांच साल में होंगे पूरेः शाहनवाज

रोजगार के वादे पांच साल में होंगे पूरेः शाहनवाज

बिहार के चार जिलों एनआइए की कार्रवाई

बिहार के चार जिलों एनआइए की कार्रवाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend