ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पैरोल पर सियासी गणित

UB India News by UB India News
February 9, 2022
in Lokshbha2024, कानून, खास खबर, प्रदेश, संपादकीय
0
पैरोल पर सियासी गणित

RELATED POSTS

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पंजाब में चुनाव से 13 दिन पहले डे़रा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को 21 दिन का फरलो मिलना सामान्य निर्णय नहीं कहा जा सकता है। दुष्कर्म और हत्या का दोषी राम रहीम 20 साल की सजा काट रहा है और रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है। इससे पहले डे़रा प्रमुख को तीन बार–कभी इलाज के संंबंध में तो एक बार अपनी मां से मिलने–पैरोल मिला था। मगर इस बार तीन हफ्ते का फरलो मिलना हर किसी के लिए विस्मय भरा है। ज्ञातव्य है कि डे़रा प्रमुख की पकड़़ पंजाब के मालवा क्षेत्र में काफी मजबूत है। कांग्रेस की तरफ से दलित चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किए जाने के दूसरे दिन ही हरियाणा जेल प्रशासन ने उसे फर्लो पर बाहर आने की मंजूरी दे दी। विशेष तथ्य यह है कि पूरे देश में सबसे ज्यादा दलित मतदाता पंजाब में (३२ फीसद) हैं और यह भी खास है कि सूबे की दलित राजनीति में डे़रा का दखल किस कदर प्रभावकारी है। यहां के मालवा क्षेत्र के अलावा राज्य कीकई सीटों पर डे़रा समर्थकों का वोट निर्णायक है। मालवा में विधानसभा की ६९ सीटें हैं। कुल ११७ विधानसभा सीटों में से अगर ४७ सीटों पर बाबा के अनुयायी मतदान करेंगे तो स्वाभाविक तौर पर नतीजे भी उसी स्वरूप में आएंगे। यही वजह है कि ड़ेरा प्रमुख को ऐन चुनाव से पहले बाहर किया गया है। पूर्व में भी डेेरा समर्थकों ने भाजपा–अकाली दल के पक्ष में वोट किया है। हालांकि हरियाणा सरकार के मुखिया मनोहरलाल खट्टर ने ऐसे किसी आरोप से इनकार किया कि पंजाब चुनाव के कारण राम रहीम को फरलो दी गई है। मगर ये बस कहने भर की बात है। पंजाब और हरियाणा की सियासत पर राम रहीम का कितना प्रभाव है‚ यह जगजाहिर है। वैसे‚ डे़रा की कृपा सिर्फ भाजपा–अकाली दल को ही नहीं मिली है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को भी बाबा की कृपा नसीब हुई है। दूसरी ओर राम रहीम को फरलो दिए जाने से पीडि़़त परिवारों में भारी नाराजगी है और इसे हाईकोर्ट में चुनौती भी दी जाएगी। देखना है‚ अदालत का इस मामले पर क्या रुख रहता हैॽ मगर इतना तो तय है कि पंजाब का चुनाव दिलचस्प मोड़़ पर पहुंच गया है। डे़रे की सियासी ताकत से हर राजनीतिक दल वाकिफ है। लिहाजा उसे अपने तरीके से फायदेमंद बनाने की तरकीब भी सोची जा रही है॥।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

आंसू गैस के गोले और लाठीचार्ज, सीजेपी प्रवक्ता का दावा- दीपके को हिरासत में लिया

क्या पेपरलीक केवल कानून-व्यवस्था से कहीं अधिक नीतिगत विफलता का परिणाम है ……………….

by UB India News
July 27, 2026
0

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने रविवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाल लिया। अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की। इससे...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

Next Post
परिसीमन से अपने भी खफा

परिसीमन से अपने भी खफा

आत्मनिर्भर के तरफ उठाते भारत के कदम

आत्मनिर्भर के तरफ उठाते भारत के कदम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend