राज्य के 22 जिलों में औषधालय सह शाखा कार्यालय खुलेंगे। औषधालयों के कार्य की निगरानी‚ वहां चिकित्सकों की उपलब्धता शीघ्र कराई जायेगी। ॥ श्रम संसाधन विभाग के मंत्री जिवेश कुमार ने मंगलवार को कर्मचारी राज्य बीमा निगम क्षेत्रीय कार्यालय के अंतर्गत क्षेत्रीय परिषद् की बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह बात कही। बैठक में चर्चा की गई कि जहां कर्मचारी राज्य बीमा योजना लागू की गयी है‚ उन क्षेत्रों में शीघ्र चिकित्सा की व्यवस्था कराई जाए। उन क्षेत्रों में जहां योजना पूर्व से लागू है‚ लेकिन चिकित्सा की सुविधा अपर्याप्त है‚ वहां औषधालय सह शाखा कार्यालय खोले जाने का भी प्रस्ताव दिया गया ताकि संपूर्ण क्षेत्र में योजना लागू हो सके । यह भी कहा गया कि चिकित्सकों की प्रतिदिन ड़़¬ूटी पर उपस्थिति पर नजर रखी जायेगी। बैठक में आयुष्मान भारत योजना के अस्पतालों को राज्य बीमा योजना के बीमित व्यक्तियों के लिए पूरे राज्य में चालू करने पर भी चर्चा की गयी। ई आई कोर्ट में दाखिल होने वाले मामलों के लिए नियोक्ता द्वारा अनिवार्य रूप से जमा की जाने वाली राशि के लिए खाता खोले जाने तथा राज्य में बीमित लोगों के लाभ के लिए ईएसआई सोसाइटी के गठन के लिए शीघ्र आवश्यक कार्यवाई किए जाने का निर्देश मंत्री ने दिया। मंत्री ने बीमितों के चिकित्सा बिल के भुगतान को ऑनलाइन किए जाने पर विशेष बल दिया ताकि प्रक्रिया में पारदर्शिता लायी जा सके तथा निर्धारित समय सीमा में लाभार्थियों को चिकित्सा की प्रतिपूर्ति प्राप्त हो सके । बैठक में विभागीय विशेष सचिव पीके अग्रवाल‚ बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष केपीएस केसरी‚ बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष कुमार‚ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के सचिव सचिन चंद्रा‚ बिल्डर एसोसिएशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सियाराम शर्मा आदि उपस्थित थे।
शिक्षकों पर AI आधारित निगरानी, बाहर जाने पर कटेगी हाजिरी ………………..
बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री व भाजपा के कद्दावर नेता मिथिलेश तिवारी ने शिक्षकों का आह्वान किया कि वे अपने...





