ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

15 प्लस बच्चों को टीका

UB India News by UB India News
December 27, 2021
in खास खबर, संपादकीय, स्वास्थ
0
15 प्लस बच्चों को टीका

RELATED POSTS

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

ओमीक्रोन की चर्चा के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को देशवासियों को संबोधित करते हुए उनसे कोरोना महामारी के संक्रमण के प्रति सतर्कता बरतने की सलाह देते हुए १५ से १८ साल के किशोरों के लिए तीन जनवरी से टीकाकरण की शुरुआत करने की घोषणा की। यह भी कहा कि गंभीर बीमारियों से ग्रस्त साठ साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों‚ स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन वर्करों के लिए टीके की प्रिकॉशन ड़ोज (बूस्टर ड़ोज) की शुरुआत १० जनवरी से की जाएगी। अलबत्ता‚ गंभीर बीमारी से ग्रस्त बुजुर्गों को ड़ोज लेने से पूर्व ड़ॉक्टर की सलाह लेनी होगी। टेलीविजन के जरिए प्रसारित अपने संदेश में पीएम मोदी ने बताया कि जल्द ही नेजल (नाक से दी जाने वाली) और विश्व की पहली ड़ीएनए वैक्सीन भी लगाईजाएगी। इस बाबत जांच प्रक्रियाएं तेजी से चल रही हैं। इसके साथही उन्होंने कोरोना से बचाव के लिए सुझाए गए उपायों को अपनाने की सलाह भी दी। कोरोना महामारी का प्रकोप शुरू होने के साथही तमाम देशों ने कोशिशें आरंभ कर दी थीं कि अपने–अपने लोगों को यथासंभव इस महामारी के संक्रमण की चपेट में आने से बचाया जाए। टीका आने के साथही भारत में तेजी से बड़़ा टीकाकरण अभियान छेड़़ा गया। आबादी के बड़े़ हिस्से (करीब ६१ प्रतिशत वयस्क) को टीके की दोनों ड़ोज दी जा चुकी हैं। ९१ प्रतिशत हिस्से को पहली ड़ोज लग चुकी है। कहना न होगा कि देश में टीकाकरण का बड़़ा अभियान चलाने से यह सफलता हासिल हो सकी है। भारत का कोरोनारोधी टीकाकरण अभियान विश्व का सबसे बड़़ा टीकाकरण अभियान बताया जा रहा है। महसूस किया जा रहा था कि किशोरवय और उससे छोटी उम्र के बच्चों के लिए भी जल्द से जल्द से टीके खुराक दी जाएं ताकि महामारी के संक्रमण से बचाव को व्यापक बनाया जा सके। इसी कड़़ी में किशोरों को ड़ोज देने का फैसला किया गया है। देश में ओमीक्रोन के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इसलिए केंद्र और राज्य सरकारें नये साल के जश्न में पूरी तरह से सतर्क रहने संबंधी परामर्श जारी कर चुकी हैं। कई राज्य सरकारें रात्रिकालीन कफ्र्यू लगाने की तैयारी में हैं। बहरहाल‚ कोरोना महामारी से सामना करने में जैसा सहयोग लोगों से मिला है‚ वह बेशक एक नजीर है‚ लेकिन ऐसे भी लोग हैं जो लापरवाही बरत रहे हैं। सुनिश्चित करना होगा कि ऐसे लोगों पर सख्ती की जाए ताकि महामारी से मुकम्मल हिफाजत हो सके।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 3, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

by UB India News
August 3, 2026
0

देश में 1 जुलाई 2024 से लागू भारतीय न्याय संहिता Bharatiya Nyaya Sanhita , BNS 2023 ने भारतीय दंड संहिता...

Next Post
जदयू राज्यसभा सांसद किंग महेंद्र का दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में निधन

जदयू राज्यसभा सांसद किंग महेंद्र का दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में निधन

बिहार में शराब के खिलाफ आज सबसे बड़ा अभ‍ियान

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज सासाराम में करेंगे सभा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend