ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

ओमीक्रोन के प्रसार के खतरे के बीच विचारणीय अपील

UB India News by UB India News
December 25, 2021
in Lokshbha2024, उत्तरप्रदेश, खास खबर, स्वास्थ
0
ओमीक्रोन के प्रसार के खतरे के बीच विचारणीय अपील

RELATED POSTS

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

देश और दुनिया में कोरोना के नए और अधिक संक्रामक वेरिएंट ओमीक्रोन के प्रसार के खतरे के बीच पांच राज्यों में चुनाव प्रचार तेजी पकड़ता जा रहा है। खासकर उत्तर प्रदेश में जहां सभी दल पूरी ताकत के साथ प्रचार में जुटे हैं। रैलियों में भीड़ भी खूब जुटाई जा रही है‚ लेकिन कोरोना प्रोटोकॉल का पालन न तो नेता कर रहे हैं और न भीड़़ जुटाने के लिए लाई जा रही जनता को इसके लिए कहा जा रहा है। उत्तर प्रदेश‚ पंजाब‚ उत्तराखंड‚ गोवा‚ और मणिपुर में २०२२ में विधानसभा चुनाव होने हैं। इन चुनावों को २०२४ में होने वाले आम चुनावों के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। चुनाव वाले राज्यों में नेताओं की खूब आमद रफ्त लगी हुई है। बिना कोई एहतियात बरते हजारों की भीड़़ जुटाकर दनादन रैलियां की जा रही हैं। रैलियों की भीड़ और ओमीक्रोन के बढ़ते मामलों के बीच इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गुरु वार को प्रधानमंत्री और निर्वाचन आयोग से अपील की है कि यूपी विधानसभा चुनाव से पहले आयोजित की जा रही रैलियां पर रोक लगाएं। कोर्ट ने चुनाव आयोग और प्रधानमंत्री से चुनाव एक दो महीने टालने पर विचार का अनुरोध भी किया है। चुनाव को टालने वाली कोर्ट की नसीहत विचारणीय है। इसी साल अप्रैल में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भी दलों ने बड़ी–बड़ी रैलियां की थीं‚ जिनका दुष्परिणाम कोरोना की दूसरी लहर में देखने को मिला था। अदालत के रैलियां रोकने और चुनाव टालने के सुझाव से राजनीतिक विशेषज्ञ उलझन में है। उनका मत है कि चुनाव लोकतंत्र का आधार है‚ जनता को अधिकार है कि हर पांच साल बाद अपनी सरकार चुने। अगर आयोग चुनाव प्रक्रिया की शुरुआत करता भी है तो मतदान का प्रतिशत गिरने की संभावना बनी रहेगी क्योंकि मतदाता बूथों तक पहुंचने से कतरा सकते हैं। गुरु वार को प्रधानमंत्री ने एक बैठक में ओमिक्रॉन के बढ़ते प्रकोप के बीच कोविड–१९ दवाओं और ऑक्सीजन सिलेंडर की उपलब्धता समेत स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे की मजबूती का जायजा लिया। इस बीच मध्य प्रदेश के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने भी रात का कर्फ्यू लगाने की घोषणा कर दी है। यूपी में रात ११ बजे से सुबह ५ बजे तक रात का कर्फ्यू रहेगा जो २५ दिसम्बर की रात से शुरू होगा। शादी और सामाजिक समारोहों में २०० लोगों के ही शामिल होने की इजाजत होगी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

by UB India News
August 1, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए दो गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया....

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

पीएम नरेंद्र मोदी ने देर रात इंस्टाग्राम पर फिर से वीडियो मेसेज जारी किया. इस दौरान उन्होंने जंतर-मंतर पर पेपर...

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

by UB India News
August 2, 2026
0

जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सूर्य मैथिल नाम...

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

by UB India News
August 1, 2026
0

रूस ने यूक्रेन राजधानी कीव को निशाना बनाकर रातभर मिसाइलों की बौछार की और ड्रोन से भी हमले किए। इन...

Next Post
2021 जाते–जाते कुछ ऐसे आंकड़े‚ कुछ ऐसे तथ्य देकर जा रहा………..

2021 जाते–जाते कुछ ऐसे आंकड़े‚ कुछ ऐसे तथ्य देकर जा रहा...........

अटल‚ विराट व्यक्तित्व………….

अटल‚ विराट व्यक्तित्व.............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend