ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

2021 जाते–जाते कुछ ऐसे आंकड़े‚ कुछ ऐसे तथ्य देकर जा रहा………..

UB India News by UB India News
December 25, 2021
in Lokshbha2024, खास खबर, दिन विशेष, संपादकीय
0
2021 जाते–जाते कुछ ऐसे आंकड़े‚ कुछ ऐसे तथ्य देकर जा रहा………..

RELATED POSTS

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

२०२१ जाते–जाते कुछ ऐसे आंकड़े‚ कुछ ऐसे तथ्य देकर जा रहा है‚ जिनसे भय और आशा दोनों का ही संचार होता है। भय का संचार तो ओमिक्रोन की वजह से हो रहा है। कहीं वो ही दुर्दिन तो न देखने पड़ेंगे जो अप्रैल मई २०२१ में देखने पड़े थे। बेबस मरीज‚ लाचार सरकारें‚ सबकुछ भगवान भरोसे‚ सिर्फ वीआईपी‚ मंत्रियों की सेहत कोरोना से सुरक्षित थी‚ उन दिनों। पर भयाक्रांत करने वाली खबरों के दौर में शुभ समाचार यह है कि २०२१ में तमाम कंपनियों ने इनिशियल पब्लिक आफर आईपीओ यानी प्राथमिक जन निर्गम के जरिये जनता से भरपूर पूंजी जुटाई और उसका कारोबारी इस्तेमाल किया। आईपीओ के जरिये तमाम कंपनियां आम निवेशकों से पूंजी उगाहती हैं। आम निवेशक अपनी पूंजी कंपनियों को इस उम्मीद पर देता है कि उस पूंजी का लाभप्रद इस्तेमाल कंपनियां करेंगी और निवेशक लाभान्वित होगा। २०२१ में आईपीओ के जरिये १.१९ लाख करोड़ रु पये की पूंजी उगाही गई। २०२० में यह रकम २६‚७७२ करोड़ रु पये थी। २०२१ में आईपीओ के जरिये उगाही जाने वाली रकम ने पुराने सारे रिकार्ड ध्वस्त कर दिए। यानी निवेश की दुनिया में कोरोना का नकारात्मक असर दिखाई नहीं दे रहा है। उद्यमी उम्मीदों के साथ नई परियोजना लगा रहे हैं‚ और निवेशक भी उम्मीद के साथ निवेश कर रहे हैं। २०२१ में यह बहुत बड़ा सुसमाचार है क्योंकि कोरोना की भयावहता के संदर्भ में २०२१ का साल २०२० के मुकाबले बहुत ज्यादा त्रासद रहा है। पर कहावत है ना ‘बाजार और शमशान’ ज्यादा लंबे समय के लिए बंद नहीं रह सकते। बाजार से आशय यहां आर्थिक गतिविधि से है। दुखद से दुखद हादसे के बाद भी आर्थिक गतिविधि तो शुरू होगी ही। तो कुल मिलाकर उद्यमी शिकायत नहीं कर सकते हैं कि बाजार में उनके लिए पूंजी की कमी है। पूंजी की रिकार्ड उगाही वाले साल में नई परियोजनाओं की बहार रही। नये विचारों को बेहतरीन प्रतिक्रिया मिली। कोरोना के नये वैरिएंट भी नव उद्यमियों की क्रियाशीलता और रचनात्मक को संक्रमित ना कर सके। यह बहुत महत्वपूर्ण तथ्य है कि महान देश संकटों के बावजूद आगे बढ़ते हैं और भारतीय उद्यमियों ने पूंजी बाजार की इस बात को दोबारा रेखांकित किया है। संकट भी किसी को उसके सपने पूरे करने से नहीं रोक सकता। बल्कि संकट के दौरान ही कई नये विचार‚ नये उपक्रम सामने आये और कामयाब हुए। यह सफलता स्वागतयोग्य है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

by UB India News
August 1, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए दो गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया....

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

पीएम नरेंद्र मोदी ने देर रात इंस्टाग्राम पर फिर से वीडियो मेसेज जारी किया. इस दौरान उन्होंने जंतर-मंतर पर पेपर...

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

by UB India News
August 2, 2026
0

जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सूर्य मैथिल नाम...

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

by UB India News
August 1, 2026
0

रूस ने यूक्रेन राजधानी कीव को निशाना बनाकर रातभर मिसाइलों की बौछार की और ड्रोन से भी हमले किए। इन...

Next Post
अटल‚ विराट व्यक्तित्व………….

अटल‚ विराट व्यक्तित्व.............

देश में गहराता जा रहा है ओमिक्रॉन का संकट, मरीजों की कुल संख्या 87 हुई

देश में ओमिक्रॉन के मरीजों की संख्या हुई 400 के पार, कई राज्यों में लगी पाबंदियां

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend