ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नीतीश कुमार का समाज सुधार अभियान आज से, जटाशंकर और कौलेश्वर धाम मंदिर में की पूजा-अर्चना

UB India News by UB India News
December 23, 2021
in जिलावार, मुख्यमंत्री
0
चम्पारण में कैबिनेट की बैठक ने गढ़े नए आयाम
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की यात्राओं की श्रृंखला में आज एक और नया अध्याय जुड़ जाएगा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की इस यात्रा को समाज सुधार अभियान का नाम दिया गया है. मुख्यमंत्री की खुद यह सोच है कि यात्रा को विराम दिया जाता है पर अभियान निरंतर चलता रहता है. समाज सुधार अभियान का आगाज मोतिहारी से हो रहा है. इस अभियान के माध्यम से मुख्यमंत्री की नशा मुक्ति के साथ ही बाल विवाह उन्मूलन और दहेज प्रथा उन्मूलन को लेकर लोगों को जागरूक करने की योजना है.

कल जंगल सफारी के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज धार्मिक पर्यटन पर निकले। वीटीआर के जंगल में अवस्थित मंदिरों में पूजा अर्चना की। जटाशंकर मंदिर और कौलेश्वर धाम मंदिर का दर्शन एवं परिक्रमा कर राज्य की सुख, शांति, समृद्धि के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि ईको टूरिज्म में आए पर्यटकों के लिए धार्मिक पर्यटन भी आनंददायक होगा। बता दें कि सीएम जब भी बाल्मिकीनगर आते हैं तो वह निश्चित रूप पर जटाशंकर धाम और कौलेश्वर मंदिर पूजा अर्चना करने के लिए जाते हैं।

RELATED POSTS

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

jagran

कन्वेंशन सेंटर में बनेगा वाल्मीकि सभागार

jagran

जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने कहा मुख्यमंत्री ने वाल्मीकिनगर को राष्ट्रीय नहीं अंतरराष्ट्रीय फलक पर ला दिया है। 57 वर्ष से मृत पड़ी नहर को जल संसाधन विभाग ने जीवन दिया है। अब उस मृत नाहर ने देश-विदेश के पर्यटक करने के लिए आएंगे। वाल्मीकि नगर में प्रस्तावित 102 कमरे का कन्वेंशन सेंटर बन रहा है। सरकार ने 102 करोड़ की राशि आवंटित कर दी है।

इस दौरान मुख्यमंत्री खासकर जीविका दीदियों से रू-बरू होंगे, उनसे बातचीत करेंगे और उनसे अनुभव साझा करने की योजना है. नीतीश कुमार की सभाएं भी होंगी और इस दौरान कई मुद्दों पर सीएम जनता से रूबरू होंगे. सीएम आज से अगले 15 जनवरी तक एक दर्जन जगहों की यात्रा करेंगे. इस क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार संबंधित क्षेत्र की विकास योजनाओं की समीक्षा भी अपने स्तर पर करेंगे. अपने समाज सुधार अभियान के माध्यम से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शराब के दुष्प्रभाव पर विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट पर खास तौर पर चर्चा करेंगे.

साल 2018 में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने ग्लोबल स्टेट्स रिपोर्ट ऑन अल्कोहल एंड हेल्थ जारी किया था . इस रिपोर्ट में मुख्य तौर पर इस बात की चर्चा है कि साल 2016 में शराब के कारण विश्व में 3 करोड़ से अधिक लोगों की मौत हो गई है यह कुल मौत का 5 पॉइंट 3 प्रतिशत है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाज सुधार अभियान के माध्यम से सामाजिक अभिशाप बाल विवाह, दहेज प्रथा की कृतियों पर भी लोगों के साथ विमर्श करेंगे. मुख्यमंत्री अपने स्तर पर लोगों को यह बार समझा रहे हैं कि बाल विवाह लड़कियों के शारीरिक मानसिक और मनोवैज्ञानिक विकास को काफी हद तक प्रभावित करता है.

नीतीश कुमार के विभिन्न जिलों में समाज सुधार कार्यक्रम अभियान का कार्यक्रम इस प्रकार से है. 22 दिसंबर: मोतिहारी (पूर्वी चंपारण-पश्चिम चंपारण) 24 दिसंबर: गोपालगंज (सीवान, सारण, गोपालगंज) 27 दिसंबर: सासाराम (भोजपुर, रोहतास, बक्सर, कैमूर) 29 दिसंबर: मुजफ्फरपुर (मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, वैशाली, शिवहर) 30 दिसंबर: समस्तीपुर (दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर) 04 जनवरी: गया (गया, जहानाबाद, अरवल, नवादा, औरंगाबाद), 06 जनवरी: बेगूसराय (मुंगेर, बेगूसराय, शेखपुरा) 08 जनवरी: जमुई (जमुई, खगड़िया, लखीसराय) 11 जनवरी: पूर्णिया (पूर्णिया, कटिहार, अररिया, किशनगंज) 12 जनवरी: मधेपुरा (सहरसा, मधेपुरा, सुपौल), 13 जनवरी: भागलपुर (भागलपुर, बांका), 15 जनवरी: पटना (पटना, नालंदा)

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

by UB India News
July 27, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार के पहले 100 दिनों में कई महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय लिए गए। अब सरकार...

सम्राट चौधरी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे संजय झा!

सम्राट चौधरी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे संजय झा!

by UB India News
July 27, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी शीर्ष नेतृत्व ने अपने सभी दिग्गज प्रचारकों को मैदान में उतारा है। ये चुनाव सम्राट चौधरी...

बांकीपुर चुनाव में JDU कम इंट्रेस्ट ले रही?

बांकीपुर चुनाव में JDU कम इंट्रेस्ट ले रही?

by UB India News
July 27, 2026
0

बांकीपुर की जंग की चिंता अब नीतीश कुमार को भी सताने लगी है। उन्होंने अपने सीनियर नेताओं को बुला लिया।...

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री……….

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री……….

by UB India News
July 27, 2026
0

भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री हो गई है। भरत के परिजनों ने वोटिंग के...

Next Post
शराबबंदी से लेकर भ्रष्टाचार तक के मामलों में नितीश सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति

शराबबंदी से लेकर भ्रष्टाचार तक के मामलों में नितीश सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति

संसद का शीतकालीन सत्र : लोकसभा-राज्‍यसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

संसद का शीतकालीन सत्र : लोकसभा-राज्‍यसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend