ADVERTISEMENT
Sunday, August 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार में जिला परिषद अध्यक्ष, प्रमुख, उप-सरपंच, उप-मुखिया व अन्य पदों के चुनाव की तिथि जारी

बिहार में 38 जिला परिषद अध्यक्ष समेत 17,300 पदों के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने शनिवार को चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया। आयोग ने सभी जिलाधिकारियों को तीन जनवरी तक चुनाव संपन्न कराने का आदेश दिया है। जिला परिषद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष, पंचायत समिति प्रमुख व उप प्रमुख और ग्राम पंचायत उप मुखिया व ग्राम कचहरी उप सरपंच पद का चुनाव चार जनवरी से पहले संपन्न कराना है।

UB India News by UB India News
December 19, 2021
in Lokshbha2024, खास खबर, पटना, बिहार
0
राज्य निर्वाचन आयोग ने तबादले पर लगायी रोक,अधिकारियों को दी निष्पक्ष चुनाव कराने की हिदायत
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संपन्न होने के बाद अब उपमुखिया, जिला परिषद अध्यक्ष और उप सरपंच समेत अन्य पदों के निर्वाचन की तिथि भी सामने आ गई है. बिहार राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी पदों के लिए चुनाव की तिथियों का ऐलान कर दिया है. आयोग द्वारा शपथ ग्रहण और आगे के निर्वाचन को लेकर कार्यक्रम जारी कर दिया गया है.

बिहार में पंचायत चुनाव के संपन्न होने के बाद अब राज्य निर्वाचन आयोग ने शपथ ग्रहण और उप मुखिया, उप सरपंच, प्रमुख, उप प्रमुख के साथ साथ अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के निर्वाचन का कार्यक्रम जारी कर दिया है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उप मुखिया और उप सरपंच के लिए 24 दिसंबर से लेकर 31 दिसंबर तक निर्वाचन का नोटिफिकेशन जारी किया गया है. वहीं पंचायत समिति प्रमुख और उप प्रमुख 27 दिसंबर से 3 जनवरी तक चुने जाएंगे. जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए 27 दिसंबर से 3 जनवरी तक चुनाव कराने का निर्देश दिया गया है.

RELATED POSTS

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उप मुखिया और उपसरपंच के निर्वाचन के लिए सदस्यों को तीन दिन पहले नोटिस दे दिया जाता है जिसके बाद निर्वाचन की तिथि तय की जाती है. वहीं पंचायत समिति के सदस्यों को प्रमुख और उपप्रमुख के निर्वाचन और जिला पर्षद सदस्यों को जिला पर्षद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के निर्वाचन के लिए सात दिन पहले नोटिस दिया जाता है.

गौरतलब है कि बिहार में कुल 11 चरण में पंचायत चुनाव संपन्न कराए गए हैं. गांवों में नयी सरकार अब चुन ली गई है. वहीं अब नये चुने गये जनप्रतिनिधियों के बीच कई अहम पदों पर आसीन होने को लेकर गोलबंदी तेज हो गयी है. उपमुखिया से लेकर जिला परिषद अध्यक्ष और प्रमुख वगैरह पदों पर बाजी मारने के लिए जीते हुए उम्मीदवार खेमे बनाते दिख रहे हैं.

क नजर में चुनाव कार्यक्रम

पद का नाम सूचना की अंतिम तिथि चुनाव कराने की अंतिम तिथि

उप मुखिया व उप सरपंच – 20 दिसंबर तक- 24 से 31 दिसंबर

पंचायत समिति प्रमुख- 19 दिसंबर तक- 27 दिसंबर से तीन जनवरी तक

जिला प. अध्यक्ष व उपाध्यक्ष 19 दिसंबर तक- 27 दिसंबर से तीन जनवरी तक

– राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी किया चुनाव कार्यक्रम
– पंचायत सरकार गठन के कार्यक्रम घोषित
– चार जनवरी से पहले संपन्न होगा पूरा कार्यक्रम
कौन कराएगा किस पद का चुनाव

आयोग की ओर से बीडीओ को उप मुखिया व उप सरपंच पद का, एसडीओ को प्रमुख व उप प्रमुख पद का और डीएम को जिला परिषद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव संपन्न कराने की जिम्मेदारी दी गई है।

17,300 पदों के लिए होगा चुनाव

38 जिला परिषद अध्यक्ष

38 जिला परिषद उपाध्यक्ष

540 प्रखंड प्रमुख

534 प्रखंड उप प्रमुख

8072 उप मुखिया

8072 उप सरपंच

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

by UB India News
August 2, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में काउंटिंग का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। उपचुनाव की मतगणना तीन अगस्त यानी सोमवार को एएन...

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

by UB India News
August 2, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना को भविष्य की जरूरतों के मुताबिक ढालने के लिए सम्राट सरकार ने एक बेहद महत्वाकांक्षी योजना...

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

by UB India News
August 2, 2026
0

रोहतास जिले के डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के मामले में पुलिस जांच ने बड़ा...

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

by UB India News
August 1, 2026
0

पटना, 1 अगस्त। पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन (PMA) ने इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (ISTD), पटना चैप्टर के सहयोग से...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

Next Post
धार्मिक जुनून या आत्मघाती कानून

धार्मिक जुनून या आत्मघाती कानून

ब्रिटेन में डेली केसेज का रिकॉर्ड टूटा, फ्रांस में 5वीं लहर का खतरा,नीदरलैंड में आज से सख्त लाकडाउन, भारत में ओमीक्रॉन की संख्या 145

ब्रिटेन में डेली केसेज का रिकॉर्ड टूटा, फ्रांस में 5वीं लहर का खतरा,नीदरलैंड में आज से सख्त लाकडाउन, भारत में ओमीक्रॉन की संख्या 145

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend