ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पंचायत चुनाव के 10वें चरण की मतगणना आज

UB India News by UB India News
December 10, 2021
in खास खबर, जिलावार, बिहार
0
बिहार पंचायत चुनाव के 5वें चरण की मतगणना जारी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में पंचायत चुनाव अब धीरे-धीरे अपने आखिरी चरण में पहुंच रहा है। पंचायत चुनाव के 10वें चरण की मतगणना शुक्रवार सुबह 8 बजे से शुरू हो गई। यह शनिवार को भी जारी रहेगी। गुरुवार शाम से मतदान कर्मी और पुलिसकर्मी मतगणना केंद्र पहुंच चुके हैं। वहीं, शांतिपूर्ण मतगणना के लिए पुलिसकर्मी प्रत्याशियों की चेकिंग कर उन्हें एंट्री दे रहे हैं। सुबह से ही मतगणना केंद्र के बाहर भीड़ लग गई है। बहुत जल्द परिणाम आने लगेंगे। आज 93725 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला हो जाएगा। हालांकि, प्रत्याशियों ने परिणाम से पहले ही जीत का तैयारी कर ली है। फूल माला के साथ मिठाई की भी जमकर ऑर्डर दिया गया है।

34 जिलों की 817 पंचायतों में बुधवार को मतदान हुआ था। मतदान के लिए 7,257 मतदान केंद्र बनाए गए थे, जिनमें से 509 नक्सल प्रभावित थे। 10वां चरण 18 जिलों के लिए चुनाव का अंतिम चरण है। 11 चरणों में हो रहे पंचायत चुनाव में आखिरी चरण में 20 जिलों के 38 प्रखंडों में चुनाव होगा। इस तरह से 10वें चरण के साथ 18 जिलों में चुनाव संपन्न हो जाएगा। इन जिलों में 10वें चरण के बाद चुनाव संपन्न हो जाएंगे। इन जिलों में बक्सर, रोहतास, कैमूर, गया, नवादा, औरंगाबाद, जहानाबाद, अरवल, शिवहर, किशनगंज, शेखपुरा, लखीसराय, अररिया, कटिहार, बांका, जमूई, मुंगेर और खगड़िया हैं।

RELATED POSTS

भरत तिवारी एनकाउंटरः पहली गोली मारने वाला STF जवान गिरफ्तार

बिहार में Facebook-X, Instagram पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों की अब खैर नहीं

8 दिसंबर को हुआ मतदान

बिहार के 34 जिलों में 8 दिसंबर को मतदान कराया गया। परिणाम को लेकर शुक्रवार को पूरी तैयारी की गई है। 10 वें चरण में राज्य के कुल 34 जिलों के 53 प्रखण्ड में 817 पंचायतों के 11,398 मतदान केन्द्रों पर मतदान कराया गया है। 10 वें चरण में कुल 63 , 24,714 मतदाता ने वोटिंग की है। इसमें 33,29,858 पुरूष और 29,94,648 महिला मतदाता के साथ 208 अन्य मतदाताओं ने वोटिंग की थी।

24816 पदों पर आना है परिणाम

10 वें चरण में कुल पदों की संख्या 24,816 थी जिसके लिए मतदान कराया गया। इसमें ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 10,981 पद , ग्राम पंचायत मुखिया पद के लिए 817 पद, पंचायत समिति सदस्य पद के लिए 1,105, जिला परिषद् सदस्य के लिए 115 पद, ग्राम कचहरी सरपंच के लिए 817 तथा ग्राम कचहरी पंच के लिए 10,981 पद पर विजेता के लिए मतगणना हो रही है।

93725 ने लड़ा चुनाव

10 वें चरण में चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की संख्या 93,725 है , जिसमें 42,953 पुरुष और 50,772 महिलाएं शामिल हैं। 10 वें चरण में 42,953 पुरूष अभ्यर्थियों में ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 24,378 अभ्यर्थी ने मुखिया के लिए 3,293 प्रत्याशियों ने पंचायत समिति सदस्य पद के लिए 3,484 प्रत्याशियों ने जिला परिषद् सदस्य पद के लिए 801 प्रत्याशियों ने ग्राम कचहरी पंच पद के लिए 8,255 प्रत्याशी तथा ग्राम कचहरी सरपंच पद के लिए 2,742 प्रत्याशी ने दावेदारी की है।

दावेदारी से करते रहे दावे

10 वें चरण में 50,772 महिला अभ्यर्थियों में ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिाए 27,972 अभ्यर्थी , मुखिया पद के लिए 3,756 अभ्यर्थी, पंचायत समिति सदस्य पद के लिए 4,050 अभ्यर्थी, जिला परिषद् सदस्य पद के लिए 660 अभ्यर्थी, ग्राम कचहरी पंच पद के लिए 11,718 अभ्यर्थी तथा ग्राम कचहरी सरपंच पद के लिए 2,616 अभ्यर्थी शामिल हैं। 10 वें चरण में कुल 2,953 अभ्यर्थी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं, जिसमें ग्राम पंचायत सदस्य पद पर 100 अभ्यर्थी , ग्राम कचहरी पंच पद पर 2,852 अभ्यर्थी तथा मुखिया पद पर 1 अभ्यर्थी शामिल है।

116 पदों पर नहीं आए आवेदन

10 वें चरण में कुल 116 पदों पर किसी भी अभ्यर्थी द्वारा नाम निर्देशन पत्र जमा नहीं किए जाने के कारण उक्त 116 पद रिक्त रह गए जिसमें 2 पद ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए एवं 114 पद ग्राम कचहरी पंच पद के लिए शामिल है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भरत तिवारी एनकाउंटरः पहली गोली मारने वाला STF जवान गिरफ्तार

भरत तिवारी एनकाउंटरः पहली गोली मारने वाला STF जवान गिरफ्तार

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार में भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर में बड़ी कार्रवाई हुई है। उस पर गोली चलाने वाले बिहार एसटीएफ के...

बिहार में Facebook-X, Instagram पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों की अब खैर नहीं

बिहार में Facebook-X, Instagram पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों की अब खैर नहीं

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार सरकार ने इंटरनेट मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक, भ्रामक और कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली सामग्री के खिलाफ कड़ा...

बिहार में भी ओलंपिक जैसी सुविधा मिलेगी………..

बिहार में कहीं भी हुए विरोध प्रदर्शनों में शामिल लोगों के खिलाफ नहीं होगी दंडात्मक कार्रवाई

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार सरकार ने ऐलान किया है कि वह 26 जुलाई को शाम 6:00 बजे से पहले बिहार में कहीं भी...

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

by UB India News
July 30, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में वोटिंग से ठीक पहले जन सुराज के मुखिया प्रशांत किशोर ने एक आपात बैठक बुलाई। जन सुराज...

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

by UB India News
July 30, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज गुरुवार को बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के...

Next Post

Get Better Best Free Porn Results By Following 3 Simple Steps

Using Your Italy Girls On A Break

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend