ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

छह घंटे में दिखी अटूट दोस्ती की मिसाल

UB India News by UB India News
December 10, 2021
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर, संपादकीय
0
आज मोदी-पुतिन की बैठक पर टिकी हैं दुनिया की निगाहें, ये हैं टॉप एंजेडा

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पुतिन मात्र छह घंटे के लिए दिल्ली आए और भारत–रूस की दोस्ती को और मजबूत कर गए। दोनों देशों के बीच व्यापार‚ ऊर्जा और रक्षा क्षेत्र में हुए २८ महत्वपूर्ण करार इसकी ताकीद करते हैं। रूसी राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन ने भारत को बड़ी ताकत‚ और परखा हुआ दोस्त बताया बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दोनों की दोस्ती को अनोखा और विश्वस्त मॉड़ल कहा और एक दूसरे की निसंकोच मदद की भावना की तारीफ की। दोनों देशों ने रक्षा सहयोग दस साल और बढ़ाने का समझौता किया और २० लाख टन तेल की आपूर्ति के लिए भी एक साल का समझौता किया है। कोरोना महामारी फैलने के बाद पुतिन की यह मात्र दूसरी विदेश यात्रा है। रूस से हो रही एस–४०० मिसाइल रक्षा प्रणाली की आपूर्ति को भारतीय सेना को आधुनिक बनाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। हालांकि इस पर अमेरिकी प्रतिबंधों का साया मंड़रा रहा है। लेकिन भारत को इसकी परवाह नहीं होनी चाहिए क्योंकि भारत एक संप्रभु देश है। दोनों देशों ने मिलकर एके–२०३ राइफल बनाने का भी फैसला किया है। शीत युद्ध के दौरान भारत को सोवियत संघ का करीबी माना जाता था। उन ऐतिहासिक संबंधों की आंच अब भी बची हुई है। हालांकि सोवियत संघ के विघटन के बाद भारत की अमेरिका के साथ नजदीकियां बढ़ी हैं‚ इस लिहाज से पुतिन का भारत दौरा प्रतीकात्मक रूप से काफी अहम है। भारत–रूस संबंधों को लेकर अनेकों अटकलें लगाई जाती रही हैं इस बात को लेकर खूब संदेह रहे हैं कि रूस की चीन के साथ और भारत की अमेरिका के साथ नजदीकियों का इन संबंधों पर क्या असर पड़ेगा। पुतिन के दौरे ने उन सारी शंकाओं पर विराम लगा दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दोनों देश बहुत तेजी से एक दूसरे के करीब आए हैं। वक्त के साथ दोनों देशों के संबंध लगातार मजबूत होते गए हैं। उल्लेखनीय है कि भारत और चीन के बीच संबंध कुछ समय से लगातार खराब चल रहे हैं। चीन की व्यापार नीतियों से खफा अमेरिका भी चीन से निपटनें के लिए भारत का साथ लेना चाहता है। इसलिए चार देशों के संगठन क्वाड सिक्यॉरिटी डायलॉग को भी मजबूत किया जा रहा है। चीन और रूस की करीबियों को लेकर भारतीय पक्ष में हलचल बनी रहती है‚ लेकिन पुतिन के भारत दौरे ने ऐसी किसी भी चिंता को काफी हद तक दूर कर दिया है। हैदराबाद हाउस में वार्ता से पहले मोदी–पुतिन में दिखी गर्मजोशी ने यह इशारा दे दिया है कि दुनिया में चाहे जितने भी उतार चढ़ाव आएं दोनों देशों की दोस्ती बनी रहने वाली है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

Next Post
कोविड के नये स्वरूप ओमीक्रॉन को वेरिएंट ऑफ कन्सर्न करार……..

वायरस से बचाव में ही बचाव है............

ओमीक्रोन जैसे बहुरूपिये से डरे नहीं सामना करें ……….

ओमीक्रोन जैसे बहुरूपिये से डरे नहीं सामना करें ..........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend