ADVERTISEMENT
Sunday, August 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नगालैंड़ कांड का जवाबदेह कौन………….

UB India News by UB India News
December 7, 2021
in Lokshbha2024, खास खबर, प्रदेश, ब्लॉग
0
नगालैंड़ कांड का जवाबदेह कौन………….

RELATED POSTS

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

खुफिया जानकारी की गफलत नगालैंड़ के 14 मजदूरों की जान पर भारी पड़़ गई। उग्रवादियों के फेर में सुरक्षा बलों की गोलीबारी में १४ लोगों की मौत हो गई। इसमें पहली घटना गलत पहचान के कारण हुई‚ जिसमें छह लोग प्रतिबंधित संगठन नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नगालैंड़–के (एनएससीएन–के) युंग ओंग धड़े़ के होने के संदेह में मारे गए। चाहे सेना हो या अर्द्धसैनिक बल या पुलिस; आतंकवादी या अपराधी होने के शक में पहले भी निर्दोष लोग मारे गए हैं‚ मगर नगालैंड़ के मोन जिले में हुई यह वारदात कई अहम सवाल भी पूछती है। मसलन; क्या उग्रवाद से बुरी तरह प्रभावित इलाकों में खुफिया एजेंसियों को फुल प्रूफ या सटीक जानकारी नहीं मिल पा रही हैॽ क्या वाकई सुरक्षा बलों और अन्य फोर्सेस पर रिजल्ट देने का अपने महकमे से भारी दबाव थाॽ ऐसा इसलिए है क्योंकि पिछले महीने नवम्बर में जिस तरह मणिपुर में घात लगाकर हुए उग्रवादी हमले में सेना के कर्नल‚ उनकी पत्नी‚ बच्चों के अलावा ४ जवानों को मौत के घाट उतारा गया; उसके बाद से सेना और पुलिस बल पर इस बात का भारी दबाव था कि वह इस घातक हमले का जवाब उसी तरह दे। यही वजह है कि सुरक्षा बलों ने ‘सूत्रों’ के हवाले से मिली आधी–अधूरी जानकारी पर इतनी बड़़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। फिलहाल सेना ने कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी और राज्य सरकार ने उच्च स्तरीय जांच कमेटी (एसआईटी) का गठन किया है। इनकी जांच रिपोर्टों का इंतजार रहेगा। सुरक्षा बलों की ऐसी गैरजवाबदारी कार्रवाई की आड़़ में उग्रवाद के पसरने का खतरा है‚ लिहाजा सरकार को ज्यादा चौकस और पारदर्शी होना होगा। ईमानदारी से जांच कर बेगुनाहों को मारने वालों को सचा दिलाने से निश्चित तौर पर जनता का भरोसा बढ़ेगा। ईमानदारी से जांच इसलिए भी जरूरी है क्योंकि चीन इन इलाकों में साजिश रचता आया है। यहां तक कि वह यहां के उग्रवादी समूहों को भारी मात्रा में हथियार भी उपलब्ध कराता है। सरकार को म्यांमार की सरकार से भी बात करनी चाहिए क्योंकि म्यांमार की सीमा पर एनएससीएन–के का ठिकाना है। निश्चित तौर पर उत्तर पूर्व में उग्रवादी घटनाओं में हाल के वर्षों में कमी आई है। किंतु इस तरह की एकाध घटना पिछले सभी अच्छे कामों को बेअसर कर सकती है। अगर इन इलाकों से उग्रवाद को खत्म करना है तो स्थानीय लोगों की बातों को ध्यान से सुनना और उस पर समझदारी के साथ अमल करना जरूरी है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

by UB India News
August 1, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए दो गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया....

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

पीएम नरेंद्र मोदी ने देर रात इंस्टाग्राम पर फिर से वीडियो मेसेज जारी किया. इस दौरान उन्होंने जंतर-मंतर पर पेपर...

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में धर्म पूछकर फिर बरसाई गोलियां, 36 साल बाद भी जारी है टारगेट किलिंग का खौफ, आतंक की बदलती रणनीति

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में धर्म पूछकर फिर बरसाई गोलियां, 36 साल बाद भी जारी है टारगेट किलिंग का खौफ, आतंक की बदलती रणनीति

by UB India News
August 2, 2026
0

बात 90 के दशक की है। घाटी में कश्मीरी पंडितों को निशाना बनाकर शुरू हुई टारगेट किलिंग ऐसा नासूर बना...

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

by UB India News
August 2, 2026
0

जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सूर्य मैथिल नाम...

Next Post
यह जीत है बड़़ी…….

यह जीत है बड़़ी.......

यूपी को मिलेगी AIIMS की सौगात, खाद कारखाने का करेंगे पीएम मोदी आज लोकार्पण

यूपी को मिलेगी AIIMS की सौगात, खाद कारखाने का करेंगे पीएम मोदी आज लोकार्पण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend