राज्य सरकार कोरोना वायरस के नये रूप ‘ओमीक्रोन’ के खतरे के प्रति सतर्क है और इसे रोकने के लिए हर संभव उपाय कर रही है।’ यह बात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को ‘जनता के दरबार में मुख्यमंत्री’ कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत में कही। उन्होंने स्वीकार किया कि किसी भी तरह की चूक के दूरगामी परिणाम भुगतने पड़ेंगे। उन्होंने कहा कि इसमें कहीं भी किसी तरह की कोई लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए। पूरी तरह सतर्क रहने की जरूरत है॥। सीएम ने कहा कि कोरोना वायरस के नए रूप ‘ओमीक्रोन’ का खतरा तो है ही। आज ही रिपोर्ट आई है कि देश में इसके २१ मामले पाये गये हैं‚ लेकिन बिहार में अब तक एक भी मामला सामने नहीं आया है। उन्होंने कहा कि इसके संभावित प्रकोप को देखते हुए सरकार सतर्क है और राज्य में वायरस के इस नए वेरिएंट के संभावित प्रसार को रोकने और पता लगाने के लिए जांच के हरसंभव उपाय अपनाने के निर्देश जारी किये गये हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और आवश्यक निर्देश दे दिये हैं। इस मुद्े पर बैठक भी की गई है और उसमें वायरस के नये वेरिएंट को रोकने के सभी संभावित उपायों पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति कोरोना वायरस संक्रमित पाया जाता है‚ तो यह पता लगाने के लिए आगे की जांच की जा रही है कि कहीं ओमिक्रॉन वेरिएंट तो नहीं है। हालांकि‚ इसमें ५ से ७ दिन का समय लग जाता है। मुख्यमंत्री ने विदेश से लौटे कुछ लोगों से संपर्क नहीं हो पाने के संबंध में पूछे गये प्रश्न के उत्तर में कहा कि बाहर से आने वालों पर पूरी तरह से नजर रखी जा रही है और उनका हर विवरण इक_ा किया जा रहा है। ॥ उन्होंने कहा कि बाहर से आने वाले सभी लोगों के सैम्पल लेकर जांच कराई जा रही है। जिनसे संपर्क नहीं हुआ है‚ उसके लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम लगाई गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला स्तर पर संबंधित अधिकारियों को संक्रमित व्यक्तियों के संपर्क में आने वालों का पता लगाने का भी निर्देश दिया गया है।
रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………
रूस ने यूक्रेन राजधानी कीव को निशाना बनाकर रातभर मिसाइलों की बौछार की और ड्रोन से भी हमले किए। इन...







