ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

शहरों के विकास को सरकार कृतसंकल्पितः उप मुख्यमंत्री

UB India News by UB India News
December 5, 2021
in पटना, भाजपा
0
शहरों के विकास को सरकार कृतसंकल्पितः उप मुख्यमंत्री

RELATED POSTS

बिहार में कहीं भी हुए विरोध प्रदर्शनों में शामिल लोगों के खिलाफ नहीं होगी दंडात्मक कार्रवाई

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि बिहार सरकार ने शहरों के विकास एवं नगरीय सुविधाओं की बेहतरी के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं को संचालित करते हुए अपनी प्रतिबद्धता साबित की है। उन्होंने कहा कि हमने बिहार नगरपालिका (संशोधन) अधिनियम २०२० के प्रावधानों के तहत नए नगर निकाय का गठन एवं उत्क्रमण किया है‚ जिससे कुल नगर निकायों की संख्या १४२ से बढकर २५८ हो गई है। पूर्व में जहां राज्य का शहरीकरण प्रतिशत ११.२७ था‚ वह अब बढकर १५.२८ हो गया है। इससे केंद्रीय संसाधनों में राज्य की हिस्सेदारी में भी वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार ने आत्मनिर्भर बिहार के सात निश्चय के तहत जल–जमाव से मुक्ति हेतु राज्य के ८ शहरों में स्टर्म वाटर ड्रेनेज योजना पर काम शुरू किया है। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत ८० नगर निकायों के १२५१५ लाभुकों को घर की चाबी सौंप कर उन्हें आवास मुहैया कराया गया है। १५ वेंडिंग जोन का उद्घाटन कर ७५६ फुटपाथ विक्रेताओं को स्थल उपलब्ध कराया गया है। इसके अलावे ४० वेंडिंग जोन के कार्य प्रगति पर हैं। उन्होंने कहा कि इसके अलावा केंद्र प्रायोजित योजनाओं यथा दीनदयाल अंत्योदय योजना‚ राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत १४ नगर निकायों के ४७९ स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को भी ५ करोड ८१ लाख रुपए की वित्तीय सहायता बैंकों के माध्यम से प्रदान की गई है। स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत पटना‚ भागलपुर‚ मुजफ्फरपुर तथा बिहारशरीफ में विश्वस्तरीय नगरीय सुविधा के विकास के प्रयास शुरू किए गए हैं। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि शनिवार को संपन्न हुए कार्यक्रम के माध्यम से पटना के मंदिरी नाला निर्माण एवं विकास के कार्य का शुभारंभ और इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर –सह–पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड भवन का भी उद्घाटन मुख्यमंत्री ने किया है। अदालतगंज तालाब के सौंदर्यीकरण के साथ–साथ स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत ९ जनसेवा केंद्रों का भी लोकार्पण किया गया है। अगले वर्ष तक २८ जन सेवा केंद्रों की स्थापना का लक्षय रखा गया है।
उन्होंने कहा कि नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत पटना एवं अन्य १३ शहरों में‚ जो गंगा के किनारे अवस्थित हैं‚ नाला के जल का शोधन‚ सीवरेज नेटवर्क रिवर फ्रंट जैसी योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं ताकि पावन गंगा नदी की अविरलता और निर्मलता पूर्व की भांति स्थापित हो सके। आत्मनिर्भर बिहार के सात निश्चय योजना के अंतर्गत ३९ जिला मुख्यालयों तथा महत्वपूर्ण घाटों पर मोक्षधाम का निर्माण प्रक्रियाधीन है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में भी ओलंपिक जैसी सुविधा मिलेगी………..

बिहार में कहीं भी हुए विरोध प्रदर्शनों में शामिल लोगों के खिलाफ नहीं होगी दंडात्मक कार्रवाई

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार सरकार ने ऐलान किया है कि वह 26 जुलाई को शाम 6:00 बजे से पहले बिहार में कहीं भी...

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

by UB India News
July 30, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में वोटिंग से ठीक पहले जन सुराज के मुखिया प्रशांत किशोर ने एक आपात बैठक बुलाई। जन सुराज...

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

by UB India News
July 30, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज गुरुवार को बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के...

बिहार सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगाई फटकार

बिहार सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगाई फटकार

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार की सम्राट चौधरी सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को फटकार लगाई. दरअसल, मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में दरभंगा...

शिक्षा विभाग अपने कार्यों का रिपोर्ट कार्ड जारी करेगा………..

सम्राट के पास शिक्षक भर्ती की लिस्ट जाएगी या मेरा इस्तीफा………

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार में TRE-4 शिक्षक भर्ती का इंतजार खत्म होता दिख रहा है। शिक्षा विभाग ने 32,388 शिक्षकों की बहाली की...

Next Post
नीतीश–भाजपा सरकार और उनके अहंकार की हार है:लालू प्रसाद

नीतीश सरकार पर बरसे लालू शराबबंदी में नाकाम है पुलिस

राजद करेगा ‘बेरोजगारी महारैला’

राजद करेगा ‘बेरोजगारी महारैला'

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend