ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ का निधन, मीडिया जगत में शोक की लहर

लंबे समय से बीमार चल रहे थे विनोद दुआ, तबियत ज्यादा बिगड़ने के बाद आईसीयू में कराया गया था भर्ती, इसी साल जून में पत्नी ने छोड़ा था साथ

UB India News by UB India News
December 5, 2021
in खास खबर, मीडिया
0
वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ का निधन, मीडिया जगत में शोक की लहर
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारत के वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ अब इस दुनिया में नहीं रहे। लंबी बीमारी से लड़ते हुए आखिरकार विनोद दुआ ने दम तोड़ दिया। विनोद दुआ की मौत की खबर से भारतीय मीडिया जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। देशभर के उनके सहकर्मी और साथी पत्रकार उनके निधन पर शोक प्रकट कर रहे हैं।

विनोद दुआ की बेटी मल्लिका दुआ ने इस बारे में जानकारी देते हुए लिखा कि, ‘मेरे निडर, निर्भीक और असाधारण पिता विनोद दुआ अब इस दुनिया में नहीं रहे। दिल्ली के रिफ्यूजी कॉलोनियों से निकलकर पत्रकारिता जगत के 42 साल के करियर में वे सत्ता के सामने सच्चाई रखते रहे। वे अब स्वर्ग में हमारी मां और अपनी पत्नी चिन्ना के साथ हैं, जहां वे दोनों साथ गाना गाएंगे और यात्रा करेंगे।’

RELATED POSTS

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

दरअसल, इस साल कोरोना की दूसरी लहर में विनोद दुआ और उनकी पत्नी वायरस के चपेट में आ गए थे। इस दौरान दोनों की तबियत बेहद खराब हो गई थी। जून के महीने में विनोद दुआ की पत्नी चिन्ना दुआ पोस्ट कोविड कंप्लीकेशन्स से हार गईं। पत्नी की मौत के बाद विनोद दुआ भी बीमार रहने लगे थे और तबियत ज्यादा बिगड़ने की वजह से उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया था।

67 वर्षीय विनोद दुआ को पत्रकारिता जगत के चमकते सितारे के रूप में देखा जाता था। दशकों के अपने पत्रकारिता करियर में विनोद दुआ ने कई मीडिया घरानों में काम किया था। उनकी उत्कृष्ट पत्रकारिता के वजह से देश में उनके लाखो प्रशंसक हैं। उन्होंने दूरदर्शन, एनडीटीवी और स्वराज जैसे संस्थानों में कई जिम्मेदारियां संभाली। सन 1996 में उन्हें भारतीय पत्रकारिता का सर्वश्रेष्ठ सम्मान रामनाथ गोयनका पुरस्कार से नवाज़ा गया था। भारत सरकार साल 2008 में उन्हें पद्मश्री से विभूषित कर चुकी है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

by UB India News
August 1, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए दो गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया....

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

पीएम नरेंद्र मोदी ने देर रात इंस्टाग्राम पर फिर से वीडियो मेसेज जारी किया. इस दौरान उन्होंने जंतर-मंतर पर पेपर...

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

by UB India News
August 2, 2026
0

जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सूर्य मैथिल नाम...

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

by UB India News
August 1, 2026
0

रूस ने यूक्रेन राजधानी कीव को निशाना बनाकर रातभर मिसाइलों की बौछार की और ड्रोन से भी हमले किए। इन...

Next Post

A Startling Fact about French Girls Uncovered

बिहार को विकसित बनाने के लिए तेजी से होगा काम

बिहार को विकसित बनाने के लिए तेजी से होगा काम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend