ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

केएल राहुल पंजाब किंग्स टीम में रुकना ही नहीं चाहते थे, कोच अनिल कुंबले ने किया खुलासा

UB India News by UB India News
December 2, 2021
in क्रिकेट
0
केएल राहुल पंजाब किंग्स टीम में रुकना ही नहीं चाहते थे, कोच अनिल कुंबले ने किया खुलासा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

केएल राहुल (KL Rahul) के पास आईपीएल में 94 मैचों का अनुभव है. खास बात है कि वह विकेटकीपिंग में भी माहिर हैं. राहुल ने अभी तक आईपीएल में कुल 3273 रन बनाए हैं जिनमें 2 शतक और 27 अर्धशतक शामिल हैं. उन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय फॉर्मेट में भी 2 शतक जमाए हैं.

नई दिल्ली. स्टार बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) को आईपीएल टीम पंजाब किंग्स (Punjab Kings) ने अगले सीजन से पहले रिलीज कर दिया है. अब वह आईपीएल के अगले सीजन (IPL-2022) के लिए होने वाले मेगा ऑक्शन में नजर आएंगे. राहुल के बारे में टीम के हेड कोच पूर्व दिग्गज अनिल कुंबले (Anil Kumble) ने खुलासा किया है कि वह पंजाब किंग्स के साथ रुकना नहीं चाहते थे.

RELATED POSTS

आज भारत-इंग्लैंड के बीच होगी कांटे की टक्कर

भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया …………..

पंजाब किंग्स ने मंगलवार को अपने 2 खिलाड़ियों को रिटेन किया. टीम ने ओपनर मयंक अग्रवाल को 14 करोड़ और युवा गेंदबाज अर्शदीप सिंह को 4 करोड़ रुपये में रिटेन किया. पंजाब फ्रेंचाइजी के पास अब 72 करोड़ रुपये बचे हैं जो इस राशि के साथ नीलामी में उतरेगी. पंजाब किंग्स के मुख्य कोच अनिल कुंबले ने खुलासा किया कि केएल राहुल को टीम के साथ बने रहने के लिए मनाने की कोशिश की गई थी, लेकिन वह नीलामी में जाने के लिए अड़े रहे.

उन्होंने कहा, ‘राहुल को मनाने की कोशिश की गई. हम चाहते थे कि वह पंजाब टीम के साथ बने रहें लेकिन वह नहीं माने. राहुल अगले सीजन के लिए होने वाली खिलाड़ियों की नीलामी में जाने के लिए अड़े रहे.’ इस बीच केएल राहुल ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने पंजाब किंग्स को टैग करते हुए लिखा, ‘यह सफर शानदार रहा. इतना प्यार देने के लिए शुक्रिया. अब मैदान पर दूसरे तरीके से मुलाकात होगी.’ राहुल के पास इस लीग में 94 मैचों का अनुभव है. खास बात है कि वह विकेटकीपिंग में भी माहिर हैं. राहुल ने अभी तक आईपीएल में कुल 3273 रन बनाए हैं जिनमें 2 शतक और 27 अर्धशतक शामिल हैं.

Koo App

It was a good ride, thank you for the love ❤️ see you on the other side 🙌🏻 #PunjabKings

View attached media content

– KL Rahul (@rahulkl) 1 Dec 2021

राहुल न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भी टीम इंडिया का हिस्सा रहे. उन्होंने रांची में खेले गए दूसरे टी20 मैच में 65 रन की शानदार पारी भी खेली. राहुल इस फॉर्मेट में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 56 मैचों में 1831 रन बना चुके हैं. उन्होंने टी0 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 2 शतक लगाए हैं. इसके अलावा 16 अर्धशतक भी उन्होंने लगाए हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया …………..

आज भारत-इंग्लैंड के बीच होगी कांटे की टक्कर

by UB India News
July 20, 2026
0

भारत बनाम इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे मैच लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाएगा. सीरीज का पहला मैच भारत...

भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया …………..

भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया …………..

by UB India News
July 15, 2026
0

भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हरा दिया। बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में जसप्रीत बुमराह ने...

भारत को यह गलती पड़ न जाए भारी!

भारत और इंग्लैंड के बीच आज से तीन वनडे मैचों की सीरीज शुरुआत……….

by UB India News
July 14, 2026
0

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में मिली हार के बाद टीम इंडिया बदले की आग में धधक रही है. भारत...

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

by UB India News
July 8, 2026
0

इंग्लैंड ने तीसरे टी-20 मैच में भारत को 125 रन से हरा दिया। यह टी-20 में भारत की सबसे बड़ी...

वैभव सूर्यवंशी: प्रतिभा का उदय या अपेक्षाओं का दबाव? भारतीय क्रिकेट के सामने सबसे बड़ी परीक्षा………

वैभव सूर्यवंशी: प्रतिभा का उदय या अपेक्षाओं का दबाव? भारतीय क्रिकेट के सामने सबसे बड़ी परीक्षा………

by UB India News
July 2, 2026
0

भारतीय क्रिकेट में जब भी कोई असाधारण युवा प्रतिभा उभरती है, देश की करोड़ों उम्मीदें उसके कंधों पर आ जाती...

Next Post
पंजाब किंग्स को छोड़ लखनऊ टीम में शामिल होने की खबर पर प्रशंसकों ने “केएल राहुल” की फिरकी ली

पंजाब किंग्स को छोड़ लखनऊ टीम में शामिल होने की खबर पर प्रशंसकों ने “केएल राहुल” की फिरकी ली

शिलान्यास के बाद भी काम शुरू नहीं हुआ तो कार्रवाई

शिलान्यास के बाद भी काम शुरू नहीं हुआ तो कार्रवाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend