ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

शिलान्यास के बाद भी काम शुरू नहीं हुआ तो कार्रवाई

UB India News by UB India News
December 2, 2021
in Lokshbha2024, खास खबर, पटना, विधानमंडल
0
शिलान्यास के बाद भी काम शुरू नहीं हुआ तो कार्रवाई
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को कड़ा रुख इख्तियार करते हुए कहा कि यदि परियोजनाओं की आधारशिला रखने के बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया तो अवश्य कार्रवाई की जाएगी। नीतीश ने विधानसभा में बुधवार को झंझारपुर से भाजपा के विधायक नीतीश मिश्रा की ध्यानाकर्षण सूचना पर सरकार की ओर से जवाब के दौरान हस्तक्षेप करते हुए कहा कि किसी भी परियोजना की आधारशिला रखने से पहले यह सुनिश्चित कर लिया जाए कि सभी औपचारिकताएं पूरी हो गई हैं। वह अधिकारियों को पहले ही निर्देश दे चुके हैं कि वे क्षेत्र की योजनाओं एवं आयोजित होने वाले किसी भी कार्यक्रम के बारे में संबंधित विधायकों‚ विधान पार्षदों‚ लोकसभा और राज्यसभा सांसदों सहित जनप्रतिनिधियों को सूचना उपलब्ध कराएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने अधिकारियों से कहा है कि यदि वे चाहें तो शिलापट पर जनप्रतिनिधियों का नाम अंकित कराएं। इससे पहले विधायक श्री मिश्रा ने ध्यानाकर्षण के माध्यम से सदन का ध्यान नौकरशाही की लापरवाही की ओर आकर्षित करने का प्रयास किया। उन्होंने आरोप लगाया कि विकास परियोजनाओं विशेषकर प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना एवं मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के संबंध में जनप्रतिनिधियों के साथ कोई जानकारी साझा नहीं की गई थी। साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि संबंधित क्षेत्रों में परियोजनाओं से संबंधित कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित तक नहीं किया जा रहा है। कांग्रेस के विजय शंकर दुबे‚ राजद के अवध बिहारी चौधरी और अन्य सदस्य भी इस मुद्’े पर श्री मिश्रा के साथ शामिल हुए और अपने–अपने क्षेत्रों में विकास योजनाओं के बारे में अंधेरे में रखने के लिए आवाज उठाई।

RELATED POSTS

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इससे पहले ध्यानाकर्षण का जवाब देते हुए ग्रामीण कार्य मंत्री जयंत राज ने कहा कि आयोजनों में जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जा रहा है और उन्हें उनके क्षेत्रों की परियोजनाओं के बारे में बताया भी जा रहा है। इस जवाब से असंतुष्ट श्री मिश्रा सहित अन्य सदस्यों ने दलील दी कि विभाग के अभियंता जनप्रतिनिधियों को अंधेरे में रख रहे हैं। इस पर सभाध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि यह मामला सदन के सदस्यों की गरिमा से जुड़ा है और सभी विभागों को क्षेत्र की गतिविधियों से जनप्रतिनिधियों को अवगत कराना चाहिए। संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने भी इसका पालन करने का सुझाव दिया। बाद में मंत्री श्री राज ने आश्वासन दिया कि आवश्यक सूचना एक सप्ताह के भीतर जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध करा दी जायेगी।

झंझारपुर विधायक की ध्यानाकर्षण सूचना पर मुख्यमंत्री का कड़़ा रुख

विस में भूमि दाखिल खारिज संशोधन विधेयक पारित॥ पटना। बिहार विधान सभा में बुधवार को बिहार भूमि दाखिल खारिज संशोधन विधेयक को पारित किया गया। राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रामसूरत राय ने बताया कि अब जमीन के दाखिल खारिज के साथ नक्शे में भी परिवर्तन हो जायेगा। हम सदस्यों से भी अपनी जमीन का दाखिल खारिज कराने की अपील करते हैं। नए कानून से आम लोगों को काफी राहत मिलेगी। भूमि बिक्री में धांधली करने वाले अपने मंसूबे में कामयाब नहीं होंगे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक और प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में शनिवार को बिहार बंद बुलाया गया था. इस...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर जारी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के आंदोलन के खत्‍म होने के आसार फिलहाल...

बिहार बंद में  प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के खिलाफ बुलाया गया बिहार बंद अब हिंसक होता जा...

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

by UB India News
July 26, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों...

Next Post
शीतकालीन सत्र में जातीण जनगणना कराने की घोषणा करें सरकार

शीतकालीन सत्र में जातीण जनगणना कराने की घोषणा करें सरकार

अधिकारियों को डिमोट कर बनाया चपरासी और चौकीदार

बदली परिपाटी‚ बदली धारा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend