ADVERTISEMENT
Thursday, July 23, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

दुर्घटनाओं का बहुत बड़़ा कारण है शराबः नीतीश

UB India News by UB India News
November 28, 2021
in खास खबर, दुर्घटना, पटना, मुख्यमंत्री
0
शराब की सूचना पर छापेमारी गलत नहीं :मुख्यमंत्री
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (ड़ब्ल्यूएचओ) की रिपोर्ट का हवाला देते हुए शराब के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों के प्रति लोगों को सचेत किया। उन्होंने कहा कि इस रिपोर्ट का लोगों के बीच में और प्रचार–प्रसार करायें‚ ताकि वे शराब के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में जागरूक रहें। इसका प्रचार–प्रसार करना जरूरी है‚ ताकि लोग समझ सकें कि शराब कितनी बुरी चीज है। ॥ सीएम ने कहा कि डब्ल्यूएचओ की इस रिपोर्ट में शराब के सेवन के दुष्परिणामों को लेकर व्यापक चर्चा की गई है। मुझे खुशी है कि जिस कारण से मेरी सरकार ने राज्य में शराबबंदी लागू की‚ डब्ल्यूएचओ की यह रिपोर्ट इसकी पुष्टि करती है। इस रिपोर्ट में शराब से होने वाली हानियों के बारे में लोगों को सचेत करने के लिए पर्याप्त आंकड़े दिये गये हैं। सीएम ने कहा कि लोगों के हित में बिहार में शराबबंदी लागू की गयी है। बापू ने भी कहा था कि शराब बुरी चीज है। कार्यक्रम को उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद‚ उप मुख्यमंत्री रेणु देवी‚ शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी‚ मद्य निषेध‚ उत्पाद एवं निबंधन मंत्री सुनील कुमार‚ मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण‚ मद्य निषेध‚ उत्पाद एवं निबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने भी संबोधित किया।

चंद लोग होते हैं गड़बड़ करने वाले
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का मानना है कि किसी भी काम को करने के वक्त कुछ लोग बिगाड़़ने में लगे रहते हैं। नशामुक्ति दिवस पर आयोजित शपथ कार्यक्रम में नीतीश ने कहा‚ ‘कोई भी काम कीजियेगा तो चंद लोग गड़बड़ करने वाले हमेशा रहते हैं। शत–प्रतिशत लोग किसी भी चीज को स्वीकार नहीं करते हैं।’ उन्होंने कहा कि शराबबंदी को लेकर हमने नौ बार समीक्षा बैठक की है। हाल ही में शराबबंदी को लेकर सात घंटे लगातार समीक्षा बैठक की गयी थी और उसमें एक–एक बिंदु पर चर्चा हुई थी। इस बैठक में सभी चीजों की समीक्षा की गई थी। वर्ष २०१६ में जहरीली शराब से हुई मौत के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई भी की गई। हाल ही में जहरीली शराब पीने से हुई मौत के दोषियों पर भी कार्रवाई की गई है।’ उन्होंने कहा कि २१ जनवरी २०१७ को शराबबंदी को लेकर मानव श्रृंखला बनायी गयी थी। इसमें अन्य लोगों के साथ–साथ पत्रकारों ने भी शराबबंदी की शपथ ली थी। शराबबंदी को लेकर सभी लोगों ने अपना सहयोग और समर्थन दिया है। मुझे भरोसा है कि आगे भी सभी लोग इस अभियान को अपना समर्थन देंगे। उन्होंने कहा कि विधानसभा और विधान परिषद में सर्व सम्मति से शराबबंदी का प्रस्ताव पारित किया गया। उस समय सरकार में जो लोग थे और जो विपक्ष में थे‚ सभी ने शराबबंदी का समर्थन किया। शराबबंदी के खिलाफ बोलने वाले कुछ लोग भूल जाते हैं कि शराबबंदी लागू करने के वक्त मद्य निषेध विभाग के मंत्री किस पार्टी के थे। शराबबंदी लागू होने से पर्यटकों की संख्या घट जाती है‚ यह एक भ्रम है। राज्य में शराबबंदी लागू होने के बाद पर्यटकों की संख्या और बढ़ी है।

RELATED POSTS

जंतर मंतर से दूर… बांकीपुर उपचुनाव में छात्रों का सहारा ले रहे प्रशांत किशोर, क्या दिखेगा असर?

छात्रों को राम मंद‍िर नहीं, नौकरी चाह‍िए’…………….

नशा मुक्ति दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के बाद पारिवारिक पार्टियों पर उठे सवाल पर पत्रकारों द्वारा पूछे गये प्रश्न का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पारिवारिक पार्टियां देश को नुकसान पहुंचा रही हैं‚ ये बिल्कुल सही है। हमलोग तो शुरू से ये मानकर चल रहे हैं कि पारिवारिक पार्टियों का कोई मतलब नहीं है।आजकल लोग खुद को‚ अपने परिवार को‚ बाल –बच्चे को राजनीति में जगह देना चाहते हैं। राजनीति में परिवारवाद का कोई मतलब नहीं होना चहिये लेकिन आजकल कई दल इसी राह पर चल रहे हैं। कुछ दिनों के लिये भले ही परिवारवाद चल जाये लेकिन कुछ समय के बाद उनका सर्वाइवल संभव नहीं होगा॥। मुख्यमंत्री ने कहा कि शराब पीने से होने वाली हानि को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने वर्ष २०१६ में दुनिया भर में एक सर्वे कराया था‚ जिसकी रिपोर्ट वर्ष २०१८ में प्रकाशित की गयी। दुनिया भर में होने वाली कुल मौतों में ५.३ प्रतिशत मृत्यु यानी करीब ३० लाख लोगों की मौत शराब पीने से हुई। २० से ३९ आयु वर्ग के युवक एवं युवतियों में होने वाली मृत्यु का १३.५ प्रतिशत शराब पीने से है। १८ प्रतिशत लोग शराब पीने के कारण आत्महत्या करते हैं। आपसी झगड़े का १८ प्रतिशत कारण शराब पीना होता है। विश्व में जितनी सड़क दुर्घटनाएं होती हैं‚ उनमें २७ प्रतिशत शराब पीने की वजह से होती हैं। शराब पीने की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों में से लीवर की गंभीर बीमारी ४८ प्रतिशत‚ मुंह के कैंसर का २६ प्रतिशत‚ पैनक्रियाज की गंभीर बीमारी २६ प्रतिशत तथा टीबी की गंभीर बीमारी २० प्रतिशत के आस–पास शराब पीने के कारण होती है। यह रिपोर्ट बिहार में शराबबंदी लागू होने के बाद आयी है।

इस मौके पर ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार‚ खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह‚ अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण मंत्री संतोष कुमार सुमन‚ लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री रामप्रीत पासवान‚ मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार‚ पुलिस महानिदेशक एसके सिंघल‚ विकास आयुक्त आमिर सुबहानी‚ अपर मुख्य सचिव (गृह) चैतन्य प्रसाद‚ मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार‚ मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार‚ विभिन्न विभागों के अपर मुख्य सचिव‚ प्रधान सचिव‚ सचिव‚ वरीय पुलिस अधिकारी‚ मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह सहित अन्य अधिकारी‚ जीविका की दीदीयां‚ किलकारी के बच्चे उपस्थित थे‚ जबकि अन्य जगहों से वेबकास्टिंग के माध्यम से अन्य जनप्रतिनिधि‚ पदाधिकारी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति जुड़े हुए थे।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

जंतर मंतर से दूर… बांकीपुर उपचुनाव में छात्रों का सहारा ले रहे प्रशांत किशोर, क्या दिखेगा असर?

जंतर मंतर से दूर… बांकीपुर उपचुनाव में छात्रों का सहारा ले रहे प्रशांत किशोर, क्या दिखेगा असर?

by UB India News
July 23, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है. बड़ी संख्या में लोग जुटने लगे हैं....

छात्रों को राम मंद‍िर नहीं, नौकरी चाह‍िए’…………….

छात्रों को राम मंद‍िर नहीं, नौकरी चाह‍िए’…………….

by UB India News
July 23, 2026
0

बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना...

ऐसे लोगों को जेल में होना चाहिए…………

क्या सरकार की मंशा सचमुच पेपर लीक माफिया को सजा दिलाने की है,……………

by UB India News
July 23, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले में जारी प्रदर्शन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने कहा है कि जांच...

पटना में चार साल बाद ऐसे उपद्रव की जवाब तलाश रही सरकार …………

पटना में चार साल बाद ऐसे उपद्रव की जवाब तलाश रही सरकार …………

by UB India News
July 23, 2026
0

दिल्ली में प्रदर्शन की आग 22 जुलाई को पटना भी पहुंच गई। यहां पर ऐसा प्रदर्शन होगा, इसका अंदाजा किसी...

बांकीपुर में सरकार को सबक सिखाइए……….

बांकीपुर में सरकार को सबक सिखाइए……….

by UB India News
July 23, 2026
0

बिहार में बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है। बीजेपी इसे नाक की लड़ाई बना चुकी है। ये सीट बीजेपी...

Next Post
शराब की सूचना पर छापेमारी गलत नहीं :मुख्यमंत्री

शराब की सूचना पर छापेमारी गलत नहीं :मुख्यमंत्री

लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली एम्स के इमरजेंसी वार्ड में कराए गए भर्ती

लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली एम्स के इमरजेंसी वार्ड में कराए गए भर्ती

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend