ADVERTISEMENT
Friday, July 24, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

शराब की सूचना पर छापेमारी गलत नहीं :मुख्यमंत्री

UB India News by UB India News
November 27, 2021
in Lokshbha2024, पटना, मुख्यमंत्री
0
शराब की सूचना पर छापेमारी गलत नहीं :मुख्यमंत्री
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को राज्य में शराबबंदी कानून को मजबूती से लागू करने की प्रतिबद्धता जतायी। नशामुक्ति दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित मुख्यमंत्री‚ मंत्रियों‚ राजनेताओं और अधिकारियों ने नशामुक्ति की शपथ ली। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि शराबबंदी कानून को मजबूती से लागू करने के लिए एक बार फिर से शपथ दिलाई गयी है। शपथ लेने से मन फिर से मजबूत होगा। उन्होंने गड़बड़ करने वालों पर सख्ती से कार्रवाई करने का निर्देश देते हुए कहा कि सरकारी तंत्र में भी जो गड़बड़ करने वाले हैं‚ उन पर नियम के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

RELATED POSTS

जंतर मंतर से दूर… बांकीपुर उपचुनाव में छात्रों का सहारा ले रहे प्रशांत किशोर, क्या दिखेगा असर?

छात्रों को राम मंद‍िर नहीं, नौकरी चाह‍िए’…………….

उन्होंने कहा कि पटना पर नियंत्रण रखने से पूरा बिहार कंट्रोल हो जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि शराब की सूचना मिलने पर पुलिस का छापेमारी करने जाना कोई गुनाह नहीं है। शादी हो या और कोई समारोह‚ जब भी सूचना मिलेगी‚ तो पुलिस जायेगी। नियमानुसार कार्रवाई हो‚ इसका ख्याल रखना जरूरी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ लोग ऐसे बयान दे रहे हैं कि बाहर से आने वालों को शराब पीने की छूट देनी चाहिये। ऐसे बयान देने वालों के मन में जरूर कोई गड़बड़ करने वाली बात है। मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों‚ वरीय पुलिस अधीक्षकों‚ पुलिस अधीक्षकों‚ उत्पाद अधीक्षकों और लोक अभियोजकों के साथ १५ दिनों में एक बार शराबबंदी को लेकर समीक्षा बैठक अवश्य करने का निर्देश देते हुए कहा कि मुख्यालय स्तर पर वरीय अधिकारी हर दूसरे दिन बैठक कर पूरे राज्य के शराबबंदी की अद्यतन स्थिति की समीक्षा करें।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का मानना है कि राज्य में शराबबंदी लागू होने के बावजूद राजस्व को घाटा नहीं हुआ है‚ बल्कि समाज में काफी बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि पहले लोग कहते थे कि शराबबंदी लागू होने के बाद बिहार की आमदनी घट गयी है‚ लेकिन ऐसी बात नहीं है।

शराबबंदी लागू होने के पहले वर्ष ५००० करोड़ रुपये के राजस्व का घाटा हुआ था। उसके अगले वर्ष १२०० करोड़ रुपये के राजस्व का घाटा हुआ‚ लेकिन उसके अगले साल से शराबबंदी से कोई राजस्व की हानि नहीं होने लगी। सीएम ने कहा कि शराबबंदी लागू होने के बाद बिहार में फल‚ सब्जी और दूध की न केवल खपत बढ़ी‚ बल्कि उनका उत्पादन और बिक्री भी बढ गयी है। शराबबंदी के बाद शराब का सेवन नहीं करने के कारण बचे पैसे से लोग फल‚ सब्जी और दूध खरीद रहे हैं। उन्होंने कहा कि शहरों में वातावरण बेहतर हुआ है। शराबबंदी से समाज में बदलाव आया है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि शराब पीना अच्छी बात नहीं है। जहरीली शराब पियोगे‚ तो मरोगे‚ इसे प्रचारित करने की जरूरत है। छात्र जीवन से ही मैं शराब के खिलाफ रहा हूं। उस समय से ही मेरी इच्छा थी कि जब मुझे काम करने का मौका मिलेगा‚ तो मैं शराबबंदी लागू करूंगा। सीएम ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर ने शराबबंदी लागू की थी‚ लेकिन बाद में उसे खत्म कर दिया गया। जब महिलाओं ने शराबबंदी की मांग की‚ तो मेरा मन शराबबंदी को लेकर दृढ़ हुआ और राज्य में पूर्ण शराबबंदी लागू की।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

जंतर मंतर से दूर… बांकीपुर उपचुनाव में छात्रों का सहारा ले रहे प्रशांत किशोर, क्या दिखेगा असर?

जंतर मंतर से दूर… बांकीपुर उपचुनाव में छात्रों का सहारा ले रहे प्रशांत किशोर, क्या दिखेगा असर?

by UB India News
July 23, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है. बड़ी संख्या में लोग जुटने लगे हैं....

छात्रों को राम मंद‍िर नहीं, नौकरी चाह‍िए’…………….

छात्रों को राम मंद‍िर नहीं, नौकरी चाह‍िए’…………….

by UB India News
July 23, 2026
0

बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना...

ऐसे लोगों को जेल में होना चाहिए…………

क्या सरकार की मंशा सचमुच पेपर लीक माफिया को सजा दिलाने की है,……………

by UB India News
July 23, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले में जारी प्रदर्शन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने कहा है कि जांच...

पटना में चार साल बाद ऐसे उपद्रव की जवाब तलाश रही सरकार …………

पटना में चार साल बाद ऐसे उपद्रव की जवाब तलाश रही सरकार …………

by UB India News
July 23, 2026
0

दिल्ली में प्रदर्शन की आग 22 जुलाई को पटना भी पहुंच गई। यहां पर ऐसा प्रदर्शन होगा, इसका अंदाजा किसी...

बांकीपुर में सरकार को सबक सिखाइए……….

बांकीपुर में सरकार को सबक सिखाइए……….

by UB India News
July 23, 2026
0

बिहार में बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है। बीजेपी इसे नाक की लड़ाई बना चुकी है। ये सीट बीजेपी...

Next Post
लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली एम्स के इमरजेंसी वार्ड में कराए गए भर्ती

लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली एम्स के इमरजेंसी वार्ड में कराए गए भर्ती

शराबबंदी को लेकर ऐसी कानून और व्यवस्था की आवश्यकता है जिससे शराबखोरी पर लगाम लगे……….

शराबबंदी को लेकर ऐसी कानून और व्यवस्था की आवश्यकता है जिससे शराबखोरी पर लगाम लगे..........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend