ADVERTISEMENT
Friday, July 24, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली एम्स के इमरजेंसी वार्ड में कराए गए भर्ती

UB India News by UB India News
November 28, 2021
in खास खबर, पटना, राजद, स्वास्थ
0
लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली एम्स के इमरजेंसी वार्ड में कराए गए भर्ती
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

RJD सुप्रीमो लालू यादव की तबीयत शुक्रवार रात अचानक बिगड़ गई। उन्हें पेशाब में इंफेक्शन की शिकायत के बाद दिल्ली AIIMS में भर्ती कराया गया। अभी ICU में इलाज चल रहा है। जानकारी है कि पेशाब में जलन हो रही थी और उस वजह से उनकी परेशानी बढ़ गई थी। पहले ही उनकी किडनी पूरी तरह से काम नहीं कर रही है। उन्हें ज्यादा पानी पीने की भी मनाही है।

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, अभी वह AIIMS में ही रहेंगे। उनकी सेहत में सुधार को देखते हुए डॉक्टर यह तय करेंगे कि उन्हें अस्पताल से छुट्टी कब मिलेगी। परिवार सिंगापुर के डॉक्टर से किडनी ट्रांसप्लांट को लेकर भी संपर्क में है।

RELATED POSTS

जंतर मंतर से दूर… बांकीपुर उपचुनाव में छात्रों का सहारा ले रहे प्रशांत किशोर, क्या दिखेगा असर?

छात्रों को राम मंद‍िर नहीं, नौकरी चाह‍िए’…………….

कोर्ट में पेशी के लिए आए थे पटना, RJD के आयोजन में भी शामिल हुए

22 नवंबर को लालू पटना आए थे। 23 नवंबर को बांका कोषागार से 46 लाख रुपए की अवैध निकासी के मामले में उन्हें सशरीर पेश होने का आदेश कोर्ट ने दिया था। इसके बाद वह 4 साल बाद पटना में पार्टी ऑफिस में आयोजित रजत जयंती कार्यक्रम में भी शामिल हुए थे और छह टन की लालटेन का लोकार्पण किया था। आयोजन में अच्छी भीड़ थी।

इस बार लालू की बिहार यात्रा में उनकी जीप की चर्चा सबसे ज्यादा हुई। 24 नवंबर को वो अपने आवास से जीप लेकर घर से कुछ दूरी तक बाहर निकले थे। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो शेयर करते लिखा था- ‘आज वर्षों बाद अपनी पहली गाड़ी को चलाया। इस संसार में जन्मे सभी लोग किसी ना किसी रूप में ड्राइवर ही तो हैं।’

साल भर पहले निमोनिया से थे परेशान

बताया जाता है कि लालू को साल भर पहले निमोनिया भी हुआ था। उसका लंबा इलाज चला था। हार्ट और किडनी की बीमारी के अलावा वह अन्य कई बीमारियों का नियमित रूप से दवा ले रहे हैं। इन सबके बावजूद वह बिहार विधान सभा उपचुनाव में पटना आए थे और तारापुर सहित कुशेश्वर स्थान के मंच पर भाषण देने भी गए थे। उप चुनाव में RJD की हार के बाद उनकी तबीयत बिगड़ी थी और वह वापस दिल्ली लौट गए थे।

बता दें कि दिल्ली में इलाज करा रहे लालू 22 नवंबर को दिल्ली से पटना आए थे। 23 नवंबर को सीबीआइ की विशेष अदालत में चारा घोटाला मामले में उनकी पेशी हुई थी। चारा घोटाले के एक मामले में आरोपित लालू समेत चार आरोपित मंगलवार को सीबीआइ के स्पेशल जज प्रजेश कुमार की अदालत में उपस्थित हुए थे। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 30 नवंबर की तिथि तय की है। अस्वस्थ होने के कारण गुरुवार को लालू वापस दिल्ली के लिए रवाना हो गए। पटना से जाने के दौरान एयरपोर्ट पर लालू ने नीतीश पर कटाक्ष किया था। कहा था कि बिहार के मुख्यमंत्री विकास की बात करते हैं, जबकि स्वास्थ्य और शिक्षा में बिहार फिसड्डी है। लालू ने राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को चुटकी ली थी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

जंतर मंतर से दूर… बांकीपुर उपचुनाव में छात्रों का सहारा ले रहे प्रशांत किशोर, क्या दिखेगा असर?

जंतर मंतर से दूर… बांकीपुर उपचुनाव में छात्रों का सहारा ले रहे प्रशांत किशोर, क्या दिखेगा असर?

by UB India News
July 23, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है. बड़ी संख्या में लोग जुटने लगे हैं....

छात्रों को राम मंद‍िर नहीं, नौकरी चाह‍िए’…………….

छात्रों को राम मंद‍िर नहीं, नौकरी चाह‍िए’…………….

by UB India News
July 23, 2026
0

बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना...

ऐसे लोगों को जेल में होना चाहिए…………

क्या सरकार की मंशा सचमुच पेपर लीक माफिया को सजा दिलाने की है,……………

by UB India News
July 23, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले में जारी प्रदर्शन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने कहा है कि जांच...

पटना में चार साल बाद ऐसे उपद्रव की जवाब तलाश रही सरकार …………

पटना में चार साल बाद ऐसे उपद्रव की जवाब तलाश रही सरकार …………

by UB India News
July 23, 2026
0

दिल्ली में प्रदर्शन की आग 22 जुलाई को पटना भी पहुंच गई। यहां पर ऐसा प्रदर्शन होगा, इसका अंदाजा किसी...

बांकीपुर में सरकार को सबक सिखाइए……….

बांकीपुर में सरकार को सबक सिखाइए……….

by UB India News
July 23, 2026
0

बिहार में बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है। बीजेपी इसे नाक की लड़ाई बना चुकी है। ये सीट बीजेपी...

Next Post
शराबबंदी को लेकर ऐसी कानून और व्यवस्था की आवश्यकता है जिससे शराबखोरी पर लगाम लगे……….

शराबबंदी को लेकर ऐसी कानून और व्यवस्था की आवश्यकता है जिससे शराबखोरी पर लगाम लगे..........

संयुक्त किसान मोर्चा की आज महत्वपूर्ण बैठकें, अंतिम रोड मैप होगा तैयार

संयुक्त किसान मोर्चा की आज महत्वपूर्ण बैठकें, अंतिम रोड मैप होगा तैयार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend