ADVERTISEMENT
Tuesday, July 21, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

केद्रीय कैबिनेट कल तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने वाले विधेयकों पर लगा सकती है मुहर

UB India News by UB India News
November 23, 2021
in कृषि, केंद्रीय राजनीती, कैबिनेट, खास खबर
0
केद्रीय कैबिनेट कल तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने वाले विधेयकों पर लगा सकती है मुहर

RELATED POSTS

भ्रम ने एक दिशाहीन आंदोलन की नींव रखी…………………..

पंजाब के किसानों का दिल्ली कूच: खनौरी और शंभू बॉर्डर सील, धारा-163 लागू; कटड़ा एक्सप्रेसवे बंद

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

केद्रीय कैबिनेट बुधवार को तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने वाले विधेयकों पर मुहर लगा सकती है। तत्पश्चात इन विधेयकों को २९ नवम्बर से शुरू हो रहे संसद के शीत सत्र में मंजूरी के लिए रखा जाएगा। लेकिन प्रधानमंत्री के कानूनों को वापस लेने की घोषणा मात्र किसानों को संतुष्ट नहीं कर पा रही। रही सही कसर भाजपा के कुछ वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के बयान पूरी कर दे रहे हैं। किसानों की इस आशंका को कि चुनावी नुकसान से बचने के लिए प्रधानमंत्री ने कानून वापस लेने की घोषणा की है और ये कानून विधानसभा चुनावों के बाद फिर लाए जा सकते हैं‚ राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र और भाजपा के वरिष्ठ सांसद साक्षी महाराज के बयानों ने हवा दी है। कलराज मिश्र ने सोमवार को कहा कि कानून किसानों के हित में थे। सरकार ने समझाने की लगातार कोशिश की फिर भी किसान आंदोलित थे‚ अड़े़ थे कि कानून वापस लिए जाएं। सरकार को लगा कि वापस ले लिए जाएं । अगर इस बारे में कानून बनाने की जरूरत पड़़ी तो दोबारा बना लिया जाएगा। वहीं वरिष्ठ सांसद साक्षी महाराज का कहना था कि विधेयक तो बनते बिगड़़ते रहते हैं‚ फिर वापस आ जाएंगे‚ दोबारा बन जाएंगे‚ कोई देर नहीं लगती। इससे किसानों में संंशय की स्थिति बनती दिख रही है। किसानों का कहना है कि बीजेपी के तमाम नेताओं ने उन्हें अपमानित किया है बल्कि प्रधानमंत्री ने भी ‘आंदोलनजीवी‘ कहकर न सिर्फ उनका मजाक उड़ाया बल्कि करीब सात सौ किसानों की मौत के बावजूद कभी इस पर अफसोस भी नहीं जताया। प्रधानमंत्री की कानून वापस लेने की घोषणा से नहीं लगता कि चुनावों में बीजेपी कोई बड़़ा फायदा ले पाएगी‚ नुकसान में कुछ कमी जरूर हो सकती है। भाजपा की हड़़बड़़ाहट इस बात से भी नजर आती है कि चुनावों के लिए पार्टी ने उत्तर प्रदेश को तीन भागों में बांटकर तीन कद्दावर नेताओं पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्ड़ा‚ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को चुनाव अभियान की कमान सौंप दी है। शाह को पश्चिमी यूपी की कमान सौंपी गई है जहां किसान आंदोलन का सबसे ज्यादा असर है और बीजेपी के खिलाफ बहुत नाराजगी है। प्रधानमंत्री की घोषणा के बाद सयुक्त किसान मोर्चा की मांगों की सूची भी लंबी होती जा रही है। इसमें एमएसपी की गारंटी‚ किसानों से मामले वापस लेने‚ बिजली दरें घटाने और प्रदूषण संबंधी नियमों से छूट शामिल हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आंसू गैस के गोले और लाठीचार्ज, सीजेपी प्रवक्ता का दावा- दीपके को हिरासत में लिया

भ्रम ने एक दिशाहीन आंदोलन की नींव रखी…………………..

by UB India News
July 21, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश की एक आहत करने वाली टिप्पणी की प्रतिक्रिया से उपजी काकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी...

पंजाब के किसानों का दिल्ली कूच: खनौरी और शंभू बॉर्डर सील, धारा-163 लागू; कटड़ा एक्सप्रेसवे बंद

पंजाब के किसानों का दिल्ली कूच: खनौरी और शंभू बॉर्डर सील, धारा-163 लागू; कटड़ा एक्सप्रेसवे बंद

by UB India News
July 21, 2026
0

दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन के बीच आज मंगलवार को किसान महापंचायत का भी ऐलान किया गया...

यूक्रेन में जहाज पर मिसाइल हमले में 4 भारतीयों की मौत……

यूक्रेन में जहाज पर मिसाइल हमले में 4 भारतीयों की मौत……

by UB India News
July 21, 2026
0

यूक्रेन के ओडेसा पोर्ट से रवाना हुए कार्गो जहाज ‘MV गोल्डन लियो’ पर रविवार को हुए हमले में चार भारतीय...

दंगा-हिंसा, हत्या के प्रयास… उपद्रवियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज, FIR में कौन-कौन सी धाराएं?

दंगा-हिंसा, हत्या के प्रयास… उपद्रवियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज, FIR में कौन-कौन सी धाराएं?

by UB India News
July 21, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने सोमवार (20 जुलाई) को पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग...

होर्मुज में आज से अमेरिकी नाकाबंदी शुरू………

अमेरिका ने ईरान पर फिर किया घातक हमला, लगातार 10वीं रात बरसाया बारूद…………..

by UB India News
July 21, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा युद्ध फिलहाल थमता नजर नहीं आ रहा. यूएस ने लगातार 10वीं रात तेहरान...

Next Post
राष्ट्रपति ने गलवन घाटी के वीरों का किया सम्मान,शहीद कर्नल संतोष बाबू महावीर चक्र से सम्मानित

राष्ट्रपति ने गलवन घाटी के वीरों का किया सम्मान,शहीद कर्नल संतोष बाबू महावीर चक्र से सम्मानित

मनीष तिवारी की किताब में मनमोहन सरकार पर वार, 26/11 के बाद भारत को करनी चाहिए थी जवाबी कार्रवाई

मनीष तिवारी की किताब में मनमोहन सरकार पर वार, 26/11 के बाद भारत को करनी चाहिए थी जवाबी कार्रवाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend