ADVERTISEMENT
Saturday, July 18, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

शराबबंदी पर महागठबंधन में अलग-अलग सुर

UB India News by UB India News
February 23, 2023
in कम्युनिस्ट, कांग्रेस, पटना, बिहार
0
शराबबंदी पर महागठबंधन में अलग-अलग सुर
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

शराबबंदी पर महागठबंधन में अलग-अलग सुर हैं। सभी अपने- अपने तरीके से बात रख रहे हैं। महागठबंधन के अंदर से सबसे गजब का आइडिया मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा ने दिया है। उन्होंने शराब की कीमत तिगुनी करने का प्रस्ताव दिया है। वह मानते हैं कि इसके बाद जहरीली शराब से मौत थम जाएगी।

RJD के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी कहते हैं, ‘शराबबंदी इसलिए बिहार में फेल है क्योंकि सत्ता का संरक्षण इसे प्राप्त है। शराब माफिया का मनोबल इसलिए बढ़ा हुआ है कि उन्होंने सत्ता पार्टी का दामन थाम रखा है। नतीजा शराब का अवैध कारोबार चरम पर है और शासन-प्रशासन का खौफ नहीं है। शराबबंदी अगर लागू है तो सख्ती से हो सिर्फ गरीबों को फंसाने के लिए शराबबंदी न हो।’ RJD के मुख पत्र राजद समाचार में उसके संपादक प्रेम कुमार मणि ने शराबबंदी पर सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग की है।

RELATED POSTS

बिहार में संविदा शिक्षक बहाली में भारी कटौती: अब 3687 के बदले 2532 पदों पर ही होगी नियुक्ति

बांकीपुर – जाति शरणम् गच्छामि

लोगों की मौत सरकार की नाकामी से हुई, इसलिए मुआवजा मिलना चाहिएः माले

भाकपा माले के राज्य सचिव कुणाल कहते हैं, ‘माले पूर्ण शराबबंदी के पक्ष में बहुत पहले से रही है, लेकिन सरकार इस पर रोक नहीं लगा पा रही है। जहरीली शराब से बड़ी संख्या में लोगों की मौत इसलिए हुई कि शराब बनाने वालों को सत्ता का संरक्षण मिलता रहा है। इसलिए जिन गरीबों की मौत हुई है, सरकार उन्हें मुआवजा दे। शराब के अवैध कारोबार में पुलिस की सबसे बड़ी भूमिका है।’ वह कहते हैं कि सरकार को अपना ओरिएंटेशन ठीक करना चाहिए।

शराब की कीमत तिगुनी की जाए और प्राप्त राजस्व से कारखाने खुले: कांग्रेस

कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा ने तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बिहार के विकास के लिए एक अनोखा टिप्स दिया है। उन्होंने कहा है, ‘या तो शराबबंदी पूरी तरह से हो या शराब की कीमत तिगुनी कर दी जाए और उससे प्राप्त होने वाले राजस्व से बिहार में कल कारखाने खोले जाएं। इससे जहरीली शराब से होने वाली मौत पर रोक लग जाएगी और राज्य की अर्थव्यवस्था को खोखला कर रहे कालाधन पर भी रोक लगेगी।’

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

बिहार में संविदा शिक्षक बहाली में भारी कटौती: अब 3687 के बदले 2532 पदों पर ही होगी नियुक्ति

by UB India News
July 17, 2026
0

बिहार के उच्च शिक्षा क्षेत्र और नौकरी की तलाश कर रहे उच्च योग्यताधारी युवाओं के लिए एक बहुत बड़ी और...

क्या PK की चूक ने दे दी बांकीपुर में BJP को संजीवनी !

बांकीपुर – जाति शरणम् गच्छामि

by UB India News
July 17, 2026
0

प्रशांत किशोर का कहना है कि अगर राजनीति में नई राह बनानी है तो बांकीपुर के लोगों को जाति और...

मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे से RJD में बवाल………….

मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे से RJD में बवाल………….

by UB India News
July 17, 2026
0

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने गुरुवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि...

बांकीपुर उपचुनाव के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार……..

बांकीपुर उपचुनाव के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार……..

by UB India News
July 17, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव-2026 को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिला निर्वाचन पदाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस...

NEET के बिहार के 49 फीसदी स्टूडेंट्स को मिली सफलता……………

NEET के बिहार के 49 फीसदी स्टूडेंट्स को मिली सफलता……………

by UB India News
July 17, 2026
0

बिहार कोटे से आयुष भलोटिया ने NEET UG रिजल्ट में टॉप किया। वारिसलीगंज (नवादा) के आयुष की ऑल इंडिया रैंक...

Next Post
मुख्यमंत्री चौहान आज करेंगे हनुवंतिया जल महोत्सव का शुभारंभ

मुख्यमंत्री चौहान आज करेंगे हनुवंतिया जल महोत्सव का शुभारंभ

गन्ना किसानों की बेहतरी को निरंतर काम कर रही सरकारः नीतीश

गन्ना किसानों की बेहतरी को निरंतर काम कर रही सरकारः नीतीश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend