ADVERTISEMENT
Thursday, July 16, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अफगानिस्तान पर UNSC में बोला भारत, मंडरा रहा है आतंकवाद का गंभीर खतरा

UB India News by UB India News
November 18, 2021
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
अफगानिस्तान पर UNSC में बोला भारत, मंडरा रहा है आतंकवाद का गंभीर खतरा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

संयुक्त राष्ट्र में भारत के राजदूत ने कहा है कि अफगानिस्तान में आतंकवाद का गंभीर खतरा लगातार बना हुआ है और युद्धग्रस्त देश की वर्तमान स्थिति का भारत पर सीधा प्रभाव पड़ेगा। इसके साथ ही उन्होंने काबुल में एक समावेशी सरकार के आह्वान को दोहराया जो अफगान समाज के सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व करने वाली हो। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टी एस तिरुमूर्ति ने अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन (यूएनएएमए) पर बुधवार को सुरक्षा परिषद में आयोजित एक बैठक में कहा कि अफगानिस्तान में स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

उन्होंने कहा, “अफगानिस्तान और क्षेत्र में आतंकवाद एक गंभीर खतरा बना हुआ है। वास्तव में, अगस्त से कई अवसरों पर इस परिषद ने एक स्वर में धार्मिक स्थलों और अस्पतालों पर हुए आतंकी हमलों की भर्त्सना की है। आतंकी हमले का शिकार हुए स्थलों में वे धार्मिक स्थल भी शामिल हैं जिनका इस्तेमाल धार्मिक अल्पसंख्यक करते हैं।”

RELATED POSTS

विदेश मंत्री एस. जयशंकर की ब्रसेल्स यात्रा के क्या है मायने …………….

रथ यात्रा से PDA को साधेंगे अखिलेश यादव…………..

भारतीय राजदूत ने कहा कि अफगानिस्तान का निकट पड़ोसी होने और वहां के लोगों का लंबे समय से दोस्त होने की वजह से अफगानिस्तान की वर्तमान स्थिति का सीधा असर भारत पर पड़ेगा। तिरुमूर्ति ने युद्धग्रस्त देश में एक समावेशी सरकार के आह्वान को दोहराया जो अफगान समाज के सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व करती हो।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी तात्कालिक प्राथमिकताओं में वहां से बाहर जाने के इच्छुक लोगों को निकालना और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करना शामिल है ताकि वहां के लोगों को अफगानिस्तान के अंदर और बाहर आने जाने की अनुमति मिले।’’ उन्होंने कहा, “एक व्यापक, समावेशी और प्रतिनिधित्व करने वाली सरकार को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अधिक स्वीकार्यता और वैधानिकता मिलेगी।” तिरुमूर्ति ने कहा कि आज यह बेहद जरूरी है कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय अफगानिस्तान पर एक स्वर में आवाज उठाए।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

विदेश मंत्री एस. जयशंकर  की ब्रसेल्स यात्रा के क्या है मायने …………….

विदेश मंत्री एस. जयशंकर की ब्रसेल्स यात्रा के क्या है मायने …………….

by UB India News
July 16, 2026
0

भारत और यूरोपीय संघ (European Union-EU) के बीच रिश्ते लगातार नई ऊंचाइयों पर पहुंच रहे हैं. इसी कड़ी में विदेश...

‘संयम की पाठशाला’ में बिजी हैं अखिलेश यादव…………..

रथ यात्रा से PDA को साधेंगे अखिलेश यादव…………..

by UB India News
July 16, 2026
0

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव सितंबर 2026 से उत्तर प्रदेश में ‘समाजवादी PDA रथ यात्रा’ शुरू करने की तैयारी में...

संविधान संशोधन, परिसीमन बिल का विरोध करेगी कांग्रेस…………..

संविधान संशोधन, परिसीमन बिल का विरोध करेगी कांग्रेस…………..

by UB India News
July 16, 2026
0

संसद के मानसून सत्र से पहले कांग्रेस ने अपनी रणनीति साफ कर दी है. पार्टी की पार्लियामेंट्री स्ट्रेटजी कमेटी की...

डोनाल्ड ट्रंप के मनमाने फैसलों के यूरोप ने बड़ा कदम उठाया………………..

डोनाल्ड ट्रंप के मनमाने फैसलों के यूरोप ने बड़ा कदम उठाया………………..

by UB India News
July 16, 2026
0

दुनिया की दो महाशक्तियों अमेरिका और रूस ने बीते कई दशकों से अलग-अलग देशों के सुरक्षा मानक तय करने में...

फीफा विश्वकप में 24 साल बाद इंग्लैंड-अर्जेंटीना आमने-सामने…..

फीफा विश्वकप में 24 साल बाद इंग्लैंड-अर्जेंटीना आमने-सामने…..

by UB India News
July 16, 2026
0

फीफा विश्व कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में फुटबॉल जगत की सबसे चर्चित प्रतिद्वंद्विताओं में से एक फिर देखने को...

Next Post
जज पर पुलिसकर्मियों ने की हमले की कोशिश, पटना हाईकोर्ट में डीजीपी तलब

जज पर पुलिसकर्मियों ने की हमले की कोशिश, पटना हाईकोर्ट में डीजीपी तलब

आज है कार्तिक पूर्णिमा, साल का आखिरी चंद्र ग्रहण आज, काशी में देव दीपावली

आज है कार्तिक पूर्णिमा, साल का आखिरी चंद्र ग्रहण आज, काशी में देव दीपावली

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend