ADVERTISEMENT
Thursday, July 16, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार का पहला एक्सप्रेस-वे पटना से कोलकाता के बीच बनेगा!

UB India News by UB India News
November 19, 2021
in खास खबर, पटना, परिवहन, बिहार
0
बिहार का पहला एक्सप्रेस-वे पटना से कोलकाता के बीच बनेगा!
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार का पहला एक्सप्रेस-वे पटना से कोलकाता के बीच बनेगा। पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने गुरुवार को सहयोग कार्यक्रम के बाद भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में पत्रकारों को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारत माला फेज-2 में बिहार की जिन सड़कों को शामिल किया गया है, उसमें एक्सप्रेस-वे भी है। यह पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे जैसा होगा। नितिन नवीन ने कहा कि पटना में बन रहा रिंग रोड का काम भारतमाला के फेज-1 के तहत चल रहा है। काम पूरा होने पर पूर्वाचल एक्सप्रेस-वे के जैसी सड़कें पटना में भी दिखेंगी। बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार ने 15 वर्षों के कार्यकाल में सड़कों का कायाकल्प किया है। राज्य के हर गांव से 40 किलोमीटर की दूरी पर फोर लेन सड़क हो, इस पर काम चल रहा है।

समीक्षा बैठक को लेकर विपक्ष को बोलने का अधिकार नहीं
शराबबंदी कानून को लेकर विपक्ष द्वारा सवाल खड़ा किए जाने पर बिहार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि समीक्षा बैठक को लेकर विपक्ष को बोलने का अधिकार नहीं है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव हमेशा गायब रहते हैं, इस पर उन्हें जबाव देना चाहिए। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार के कार्यकाल पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) से सर्टिफिकेट की आवश्यकता नहीं है।

RELATED POSTS

PM मोदी ने 2022 में… रूस-यूक्रेन युद्ध पर इस देश के नेता ने किया बड़ा खुलासा

संविधान संशोधन बिल से पहले अमित शाह का ‘ऑपरेशन 2/3’!

बता दें कि भारतमाला-2 के तहत पटना-कोलकाता एक्सप्रेस के तहत सड़क बिहारशरीफ के बाद पूरी तरह से नई होगी। पटना से कोलकाता एक्सप्रेस वे बिहार की पहली सड़क होगी जो एक्सेस रिस्ट्रिक्टेड होगी। बीच में कोई वाहन इस रोड पर नहीं दिखेगा। यह पटना-बख्तियारपुर फोर लेन होते हुए बख्तियारपुर-रजौली से निकलेगा। नालंदा (बिहारशरीफ) से इसका एलायनमेंट अलग हो जाएगा। जिस रास्ते से यह रोड आगे बढ़ेगा उस पर अभी कोई सड़क नहीं है। खास बात यह भी है कि शेखपुरा, सिकंदरा, चकाई, मधेपुर, मधुपुर, दुर्गापुर और पानागढ़ होते हुए यह सड़क दालकुनी से आगे बढ़ेगी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

PM मोदी ने 2022 में… रूस-यूक्रेन युद्ध पर इस देश के नेता ने किया बड़ा खुलासा

PM मोदी ने 2022 में… रूस-यूक्रेन युद्ध पर इस देश के नेता ने किया बड़ा खुलासा

by UB India News
July 15, 2026
0

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच पोलैंड ने बड़ा खुलासा किया है. पोलैंड के उप विदेश मंत्री व्लादिस्लाव थियोफिल बार्टीशेव्स्की ने प्रधानमंत्री नरेंद्र...

संविधान संशोधन बिल से पहले अमित शाह का ‘ऑपरेशन 2/3’!

संविधान संशोधन बिल से पहले अमित शाह का ‘ऑपरेशन 2/3’!

by UB India News
July 15, 2026
0

देश की राजनीति में इन दिनों एक बड़ा मुद्दा छाया हुआ है, वह है संविधान संशोधन विधेयक को दो-तिहाई बहुमत...

नीरा नदी के किनारे क्या करने गए थे शरद पवार! …………….

NDA में आएंगे शरद पवार? परिसीमन पर मोदी सरकार के साथ ………

by UB India News
July 15, 2026
0

संसद के आगामी मॉनसून सत्र में केंद्र सरकार द्वारा परिसीमन बिल लाए जाने की संभावना है। इस बीच, ये चर्चा...

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

by UB India News
July 15, 2026
0

पश्चिम बंगाल में सरकार बदलने के बाद अब वहां पर कई चीजें बदलती जा रही हैं. कई पुरानी व्यवस्था खत्म...

पंजाब कांग्रेस की लड़ाई दिल्ली तक पहुंची ………………….

पंजाब कांग्रेस की लड़ाई दिल्ली तक पहुंची ………………….

by UB India News
July 15, 2026
0

पंजाब कांग्रेस में कलह जारी है। चुनाव से पहले कलेश को खत्म करने के लिए कांग्रेस हाईकमान अब एक्टिव हो...

Next Post
मगध यूनिवर्सिटी वीसी के 3 ठिकानों पर एसयूवी के छापे

मगध यूनिवर्सिटी वीसी के 3 ठिकानों पर एसयूवी के छापे

पटना म्यूजियम के एक हिस्से की खुदाई जरूरीः नीतीश

पटना म्यूजियम के एक हिस्से की खुदाई जरूरीः नीतीश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend