ADVERTISEMENT
Wednesday, July 15, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

प्रदूषण से बिगड़े हालात पर शुरू हुई आपात बैठक, केंद्र के साथ शामिल हैं चार राज्‍यों के चीफ सेक्रेट्री

UB India News by UB India News
November 17, 2021
in खास खबर, पर्यावरण, प्रदेश
0
प्रदूषण की वजह से दिल्ली में हेल्थ इमरजेंसी के हालात
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

दिल्‍ली और इसके आसपास के इलाकों में बढ़ते प्रदूषण के स्‍तर पर सुप्रीम कोर्ट का सख्‍त रुख सभी के सामने है। अब सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर मंगलवार को केंद्र इस मुद्दे पर पड़ोसी राज्‍यों के साथ एक आपात बैठक हो रही है। ये बैठक कमीशन एयर क्‍वालिटी मैनेजमेंट और एनसीआर राज्‍यों के चीफ सेक्रेट्री और पंजाब के बीच हो रही है। इस बैठक के नतीजों के आधार पर प्रदूषण से लड़ने की कार्ययोजना तैयार कर केंद्र को उसे बुधवार को सुप्रीम कोर्ट के सामने पेश करना है। बुधवार को इस मामले में अगली सुनवाई है। इस बैठक में पर्यावरण, वन और क्‍लाइमेट चेंज मंत्रालय के सेक्रेट्री आरपी गुप्‍ता भी शामिल हैं। बता दें कि सीएक्‍यूएम दिल्‍ली-एनसीआर के राज्‍यों समेत राजस्‍थान की एयर क्‍वालिटी पर नजर रखता है। सोमवार को पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने भी बढ़ते प्रदूषण के मद्देनजर एक बैठक की थी।

इससे पहले शनिवार और फिर सोमवार को हुई सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने बिगड़ते हालातों पर गंभीर चिंता व्‍यक्‍त की थी। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और दिल्‍ली सरकार से पूछा था कि वो कोर्ट को बताए कि प्रदूषण को रोकने के लिए उन्‍होंने क्‍या कदम उठाए हैं। हालांकि कोर्ट में चली सुनवाई के दौरान ही दोनों सरकारों के बीच खींचतान भी दिखाई दी। केंद्र की तरफ से इस मामले में पेश सालिसिटर जनरल का कहना था कि दिल्‍ली सरकार विज्ञापन के ऊपर बेतहाशा खर्च कर रही है, जबकि प्रदूषण को रोकने का उपाय नहीं कर रही है। वहीं दिल्‍ली सरकार का कहना था कि पड़ोसी राज्‍यों में जलाई जा रही पराली की वजह से दिल्‍ली की हवा खराब हो रही है। इस पर केंद्र की तरफ से कहा गया था कि पराली का प्रदूषण में अधिकतम दस फीसद का ही योगदान होता है।

RELATED POSTS

ईरान के चक्कर में भिड़ गए अमेरिका-चीन

NDA में आएंगे शरद पवार? परिसीमन पर सुप्रिया सुले का न तो इंकारा, न ही स्वीकार………

सुप्रीम कोर्ट द्वारा पिछली सुनवाई में सुझाए गए लाकडाउन के विकल्‍प पर सोमवार को सुनवाई के दौरान दिल्‍ली सरकार ने अपनी सहमति जताई थी। एक हलफनामे में दिल्‍ली सरकार ने कहा कि इसका एक मात्र विकल्‍प लाकडाउन ही है। साथ ही दिल्‍ली सरकार की तरफ से ये भी अपील की गई थी कि ये लाकडाउन केवल दिल्‍ली में ही नहीं होना चाहिए बल्कि आसपास के इलाकों में भी होना चाहिए। इसका फायदा तभी हो सकता है। कोर्ट ने गाडि़यों की आवाजाही को रोकने का भी विकल्‍प सरकारों को सुझाया था।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या फिर गहराएगा ऊर्जा संकट? फिर भिड़ गए ईरान-अमेरिका, IRGC ने गिराया MQ-9 ड्रोन

ईरान के चक्कर में भिड़ गए अमेरिका-चीन

by UB India News
July 15, 2026
0

अमेरिका ने मंगलवार रात लगातार चौथे दिन ईरान पर हमले किए। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के मुताबिक, करीब सात घंटे...

नीरा नदी के किनारे क्या करने गए थे शरद पवार! …………….

NDA में आएंगे शरद पवार? परिसीमन पर सुप्रिया सुले का न तो इंकारा, न ही स्वीकार………

by UB India News
July 15, 2026
0

संसद के आगामी मॉनसून सत्र में केंद्र सरकार द्वारा परिसीमन बिल लाए जाने की संभावना है। इस बीच, ये चर्चा...

भोजशाला परिसर एक मंदिर है, नमाज नहीं पढ़ी जाएगी…

भोजशाला परिसर को लेकर सुप्रीम कोर्ट का अहम निर्देश ………………..

by UB India News
July 14, 2026
0

मध्य प्रदेश के धार स्थित भोजशाला परिसर को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को अहम निर्देश दिया.इस मामले की सुनवाई...

होर्मुज में आज से अमेरिकी नाकाबंदी शुरू………

होर्मुज में आज से अमेरिकी नाकाबंदी शुरू………

by UB India News
July 14, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच होर्मुज को लेकर फिर विवाद शुरू हो गया है। दोनों देश होर्मुज में जहाजों को...

रथयात्रा निकलने के बाद किस दिन होगी हेरा पंचमी की रस्म?

रथयात्रा निकलने के बाद किस दिन होगी हेरा पंचमी की रस्म?

by UB India News
July 14, 2026
0

जगन्नाथ रथ यात्रा का हिंदू धर्म में खास महत्व है. हर साल यह भव्य यात्रा आषाढ़ महीने के शुक्ल पक्ष...

Next Post
ऑडिट दिवस : सरकार ने मुद्रीकरण जैसे बड़े फैसले लिए। इसकी वजह से अर्थव्‍यवस्‍था को तेज गति मिली

ऑडिट दिवस : सरकार ने मुद्रीकरण जैसे बड़े फैसले लिए। इसकी वजह से अर्थव्‍यवस्‍था को तेज गति मिली

हरक्यूलिस विमान में बैठकर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर पहुंचे पीएम मोदी

हरक्यूलिस विमान में बैठकर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर पहुंचे पीएम मोदी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend