ADVERTISEMENT
Tuesday, July 14, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

7वें चरण की वोटिंग आज, 820 मतदान केंद्र नक्सल प्रभावित इलाके में, इनमें 50% संवेदनशील; 38 जिलों के 63 प्रखंडों में अलर्ट

कड़़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पंचायत चुनाव के सातवें चरण में ३७ जिलों के ६३ प्रखंड़ों की ९०४ ग्राम पंचायतों में सोमवार को वोटिंग होगी। राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मतदानकर्मी और सुरक्षाकर्मी मतदान केंद्र पर पहुंच गये हैं। मतदान सुबह सात से शाम पांच बजे तक होगा‚ जबकि मतगणना १७–१८ नवम्बर को सुबह आठ बजे से होगी।

UB India News by UB India News
November 16, 2021
in खास खबर, पटना, बिहार
0
7वें चरण की वोटिंग आज, 820 मतदान केंद्र नक्सल प्रभावित इलाके में, इनमें 50% संवेदनशील; 38 जिलों के 63 प्रखंडों में अलर्ट
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

फेस्टिवल के बाद अब बिहार में चुनाव की चुनौती है। सुरक्षा के लिहाज से आज 15 नवंबर को होने वाले 7वें चरण के मतदान में 820 मतदान केंद्र नक्सल प्रभावित इलाके में हैं। 50 प्रतिशत से अधिक बूथों को संवेदनशील मानते हुए सुरक्षा का अलर्ट जारी कर दिया गया। नक्सल प्रभावित इलाकों में पुलिस का विशेष दस्ता लगाया जा रहा है। पुलिस विभाग ने 45,500 पुलिस पदाधिकारी और जिला पुलिस बल को सुरक्षा पर लगाया है। मतदाताओं में विश्वास बढ़ाने को लेकर भी काम किया जा रहा है।

सोमवार को 38 जिलों के 63 प्रखंडों की 916 पंचायतों में मतदान हैं। यहां 8232 मतदान केंद्र में कुल 12822 बूथ हैं। इनके लिए सुरक्षा का अलर्ट जारी किया गया है। इस बार के चुनाव को लेकर बड़ी चुनौती इसलिए है, क्योंकि इसमें 820 नक्सल मतदान भवन हैं। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश के बाद सभी मतदान भवनों, सेक्टर, EVM कलस्टर, जोन, अनुमंडल और जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष को पूरी तरह से एक्टिव किया गया है।

RELATED POSTS

भोजशाला परिसर को लेकर सुप्रीम कोर्ट का अहम निर्देश ………………..

होर्मुज में आज से अमेरिकी नाकाबंदी शुरू………

इस चरण में फुलवारीशरीफ‚ दनियावां‚ पटना सदर‚ चक्की‚ चौगाई‚ शिवसागर‚ चेनारी‚ चंड़ी‚ नूसराय‚ भगवानपुर‚ रामपुर‚ अगिआवं‚ संदेश‚ बोधगया‚ टनकुप्पा‚ ड़ोभी‚ वारिसलीगंज‚ काशीचक‚ मदनपुर‚मखदुमपुर‚रिविलगंज‚ जलालपुर‚ नगरा‚ गोरेयाकोठी‚ बसंतपुर‚ कुचायकोट‚ भगवानपुर‚ गौरोल‚ कांटी‚ मीनापुर‚ छौड़़ादानो‚ संग्रामपुर‚ मेहसी‚ सिकटा‚ मैनाटांड़़‚ सुरसंड़‚ परसौनी‚ बैरगनिया‚ शिवहर‚ केवटी‚ जाले‚ हरलाखी‚ मधवापुर‚ सरायरंजन‚ मोरवा‚ त्रिवेणीगंज‚ बनमा ईटहरी‚ बिहारीगंज‚ बहादुरगंज‚ कसबा‚ जलालगढ़ø‚ अमदाबाद‚ मनिहारी‚ फारबिसगंज‚ लखीसराय के जिला परिषद क्षेत्र संख्या तीन एवं चार‚ चेवाड़़‚ बेगूसराय‚ खगडि़़या के जिला परिषद क्षेत्र संख्या चार एवं पांच‚ जलालपुर‚ झाझा‚ रंगराचौक‚ गोराड़ीह और शंभुगंज प्रखंड़ वोट ड़ाले जायेंगे॥।

जानिए सोमवार को किस जिले में कितनी पंचायतों में होगा मतदान

  • पटना के फुलवारीशरीफ, दनियावां और पटना सदर प्रखंड की 28 पंचायतों में मतदान
  • बक्सर के चक्की और चौगाई प्रखंड की 9 पंचायतों में मतदान
  • रोहतास के शिवसागर और चेनारी प्रखंड की 26 पंचायतों में मतदान
  • नालंदा के चण्डी और नूरसराय प्रखंड की 30 पंचायतों में मतदान
  • कैमूर के भगवानपुर और रामपुर प्रखंड की 18 पंचायतों में मतदान
  • भोजपुर ( आरा ) के अगिऑव और संदेश प्रखंड की 26 पंचायतों में मतदान
  • गया के बोधगया, टनकुप्पा और डोभी प्रखंड की 36 पंचायतों में मतदान
  • नवादा के वारिसलीगंज और काशीचक प्रखंड की 23 पंचायतों में मतदान
  • औरंगाबाद के मदनपुर प्रखंड की 19 पंचायतों में मतदान
  • जहानाबाद के मखदुमपुर प्रखंड की 22 पंचायतों में मतदान
  • सारण के रिविलगंज, जलालपुर और नगरा प्रखंड की 34 पंचायतों में मतदान
  • सिवान के गोरेयाकोठी और बसंतपुर प्रखंड की 30 पंचायतों में मतदान
  • गोपालगंज के कुचायकोट प्रखंड की 31 पंचायतों में मतदान
  • वैशाली के भगवानपुर और गौरोल प्रखंड की 33 पंचायतों में मतदान
  • मुजफ्फरपुर के कॉटी और मीणापुर प्रखंड की 60 पंचायतों में मतदान
  • पूर्वी चम्पारण ( मोतीहारी ) के छौड़ादानो, संग्रामपुर और मेहसी प्रखंड की 42 पंचायतों में मतदान
  • बेतिया ( पश्चिम चम्पारण ) के सिकटा और मैनाटॉड़ प्रखंड की 32 पंचायतों में मतदान
  • सीतामढ़ी के सुरसण्ड, परसौनी और बैरगनिया प्रखंड की 30 पंचायतों में मतदान
  • शिवहर के शिवहर प्रखंड की 10 पंचायतों में चुनाव
  • दरभंगा के केवटी और जाले प्रखंड की 47 पंचायतों में मतदान
  • मधुबनी के हरलाखी और मधवापुर प्रखंड की 30 पंचायतों में मतदान
  • समस्तीपुर के सरायरंजन और मोरवा प्रखंड की 35 पंचायतों में मतदान
  • सुपौल के त्रिवेणीगंज प्रखंड की 23 पंचायतों में मतदान
  • सहरसा के बनमा ईटहरी प्रखंड की 7 पंचायतों में मतदान
  • मधेपुरा के बिहारीगंज प्रखंड की 10 पंचायतों में मतदान
  • किशनगंज के बहादुरगंज प्रखंड की 20 पंचायतों में मतदान
  • पूर्णिया के कसबा एवं जलालगढ़ प्रखंड की 22 पंचायतों में मतदान
  • कटिहार के अमदाबाद और मनिहारी प्रखंड की 25 पंचायतों में मतदान
  • अररिया के फारबिसगंज प्रखंड की 31 पंचायतों में मतदान
  • लखीसराय के सूर्यगढ़ा प्रखंड की 11 पंचायतों में मतदान
  • शेखपुरा के चेवाडा प्रखंड की 6 पंचायतों में मतदान
  • बेगूसराय के बेगूसराय प्रखंड की 25 पंचायतों में मतदान
  • खगड़िया की 12 पंचायतों में मतदान
  • मुंगेर के जमालपुर प्रखंड की 10 पंचायतों में मतदान
  • जमुई के झाझा प्रखंड की 20 पंचायतों में मतदान
  • भागलपुर के गोराडीह प्रखंड की 15 पंचायतों में मतदान
  • नवगछिया (पुलिस जिला) के रंगराचौक प्रखंड की 10 पंचायतों में मतदान
  • बांका के शंभूगंज प्रखंड की 19 पंचायतों में मतदान
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भोजशाला परिसर एक मंदिर है, नमाज नहीं पढ़ी जाएगी…

भोजशाला परिसर को लेकर सुप्रीम कोर्ट का अहम निर्देश ………………..

by UB India News
July 14, 2026
0

मध्य प्रदेश के धार स्थित भोजशाला परिसर को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को अहम निर्देश दिया.इस मामले की सुनवाई...

होर्मुज में आज से अमेरिकी नाकाबंदी शुरू………

होर्मुज में आज से अमेरिकी नाकाबंदी शुरू………

by UB India News
July 14, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच होर्मुज को लेकर फिर विवाद शुरू हो गया है। दोनों देश होर्मुज में जहाजों को...

रथयात्रा निकलने के बाद किस दिन होगी हेरा पंचमी की रस्म?

रथयात्रा निकलने के बाद किस दिन होगी हेरा पंचमी की रस्म?

by UB India News
July 14, 2026
0

जगन्नाथ रथ यात्रा का हिंदू धर्म में खास महत्व है. हर साल यह भव्य यात्रा आषाढ़ महीने के शुक्ल पक्ष...

क्या प्रायश्चित करने से धुल जाएंगे पाप?

क्या प्रायश्चित करने से धुल जाएंगे पाप?

by UB India News
July 14, 2026
0

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी महाराज ने साफ कह दिया है कि वह पद से इस्तीफा नहीं...

आखिर उन धमाकों का गुनहगार कौन था?

दीवानी कानून में सुधार की दरकार……………….

by UB India News
July 14, 2026
0

आज कहा जाता है कि दीवानी वाद बाप मरे, बेटा लड़े और पोता भुगते। तारीख पर तारीख मिलना इसकी सबसे...

Next Post
हिन्दुत्व की बहस के बीच भाजपा का ‘ ब्रेन स्ट्रीमिंग’ सत्र

हिन्दुत्व की बहस के बीच भाजपा का ‘ ब्रेन स्ट्रीमिंग' सत्र

मणिपुर में कायराना हरकत

मणिपुर में कायराना हरकत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend