ADVERTISEMENT
Tuesday, July 14, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मणिपुर में कायराना हरकत

UB India News by UB India News
November 15, 2021
in खास खबर, दुर्घटना, पूर्वी भारत, संपादकीय, सेना
0
मणिपुर में कायराना हरकत

RELATED POSTS

भोजशाला परिसर को लेकर सुप्रीम कोर्ट का अहम निर्देश ………………..

होर्मुज में आज से अमेरिकी नाकाबंदी शुरू………

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मणिपुर में शनिवार की सुबह उग्रवादियों के हमले में असम राइफल्स की खुगा बटालियन के कमांडिं़ग अफसर (सीओ) कर्नल विप्लव त्रिपाठी‚ उनकी पत्नी और पुत्र की मौत हो गई। म्यांमार सीमा से सटे चुराचांदपुर में हुए उग्रवादी हमले में चार सैन्यकर्मियों की मृत्यु हुई। उग्रवादी संगठन पीएलए और एमएनपीएफ ने हमले की जिम्मेदारी ली है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने असम राइफल्स के काफिले पर घात लगाकर किए गए हमले की निंदा की है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इसे कायराना कृत्य करार दिया है। यह इलाका चंदेल से पचास किमी. की दूरी पर है। चंदेल वही जगह है‚ जहां २०१५ में उग्रवादी संगठन ने सैनिकों पर हमला किया था‚ जिसमें २० सैनिक शहीद हुए थे। उसके बाद सैन्य बलों ने म्यांमार की सीमा में घुसकर उग्रवादियों के कैंपों पर सर्जिकल स्ट्राइक की थी। छह साल बाद शनिवार को उग्रवादियों ने फिर से अर्धसैन्य बलों को निशाना बनाया है। पहली बार हुआ है जब उग्रवादियों ने किसी सैन्य अधिकारी के परिवार को भी निशाना बनाया। पीएलए मैतई संगठन है। गौरतलब है कि कोई भी मैतई संगठन राज्य में शांति के लिए किए जा रहे प्रयासों के सिलसिले में सरकार के साथ होने वाली बैठकों में शामिल नहीं होता। राज्य की आबादी में यह समुदाय ५३ प्रतिशत है। मणिपुर में एक समय था‚ जब उग्रवाद चरम पर था‚ लेकिन हाल के समय में उग्रवादी संगठनों के काड़र में मतभेद पैदा होने लगे। माना जाने लगा कि उनकी ताकत का तेजी से क्षरण हो रहा है। ऐसा मानने का कारण भी है क्योंकि हाल के वर्षों में हालात में तेजी से सुधार हो रहा है। उग्रवादी संगठनों के कॉडर आत्मसमर्पण करके मुख्यधारा में शामिल हो रहे हैं। ज्यादातर उग्रवादी संगठनों के साथ सरकार की शांति वार्ता चल रही है। संभव है कि उग्रवादी संगठनों ने महसूस कराने के लिए हमले को अंजाम दिया हो कि उनकी ताकत को चूका हुआ नहीं माना जाना चाहिए। राज्य में अगले साल विधाानसभा के चुनाव होने हैं। संभव यह भी है कि हमला दबाव बनाने की रणनीति के तहत किया गया हो। बहरहाल‚ जिस जगह पर हमला हुआ है‚ वहां की बड़़ी आबादी जोमी जनजाति की भी है। जोमी चिफ्स एसोसिएशन ने हमले की निंदा की है। कह सकते हैं कि जनजातीय मानस शांति का पैरोकार है। इस हमले ने उन सभी को सकते में ड़ाल दिया है‚ जो उग्रवादी संगठनों और सरकार के बीच होने वाली शांति वार्ता के कुछ सकारात्मक परिणाम निकलने की आस लगाए बैठे हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भोजशाला परिसर एक मंदिर है, नमाज नहीं पढ़ी जाएगी…

भोजशाला परिसर को लेकर सुप्रीम कोर्ट का अहम निर्देश ………………..

by UB India News
July 14, 2026
0

मध्य प्रदेश के धार स्थित भोजशाला परिसर को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को अहम निर्देश दिया.इस मामले की सुनवाई...

होर्मुज में आज से अमेरिकी नाकाबंदी शुरू………

होर्मुज में आज से अमेरिकी नाकाबंदी शुरू………

by UB India News
July 14, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच होर्मुज को लेकर फिर विवाद शुरू हो गया है। दोनों देश होर्मुज में जहाजों को...

रथयात्रा निकलने के बाद किस दिन होगी हेरा पंचमी की रस्म?

रथयात्रा निकलने के बाद किस दिन होगी हेरा पंचमी की रस्म?

by UB India News
July 14, 2026
0

जगन्नाथ रथ यात्रा का हिंदू धर्म में खास महत्व है. हर साल यह भव्य यात्रा आषाढ़ महीने के शुक्ल पक्ष...

क्या प्रायश्चित करने से धुल जाएंगे पाप?

क्या प्रायश्चित करने से धुल जाएंगे पाप?

by UB India News
July 14, 2026
0

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी महाराज ने साफ कह दिया है कि वह पद से इस्तीफा नहीं...

आखिर उन धमाकों का गुनहगार कौन था?

दीवानी कानून में सुधार की दरकार……………….

by UB India News
July 14, 2026
0

आज कहा जाता है कि दीवानी वाद बाप मरे, बेटा लड़े और पोता भुगते। तारीख पर तारीख मिलना इसकी सबसे...

Next Post
प्रदूषण की वजह से दिल्ली में हेल्थ इमरजेंसी के हालात

प्रदूषण की वजह से दिल्ली में हेल्थ इमरजेंसी के हालात

बिहार में कोविड को लेकर गृह विभाग ने जारी की नई गाइडलाइन

बिहार में कोविड को लेकर गृह विभाग ने जारी की नई गाइडलाइन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend