छत्तीसगढ़ के सुकमा में एक CRPF जवान ने अपने ही साथियों पर गोलियां बसरा दीं। गोली लगने से 4 CRPF जवानों की मौत हो गई और 3 जवान घायल हो गए। घटना सुकमा जिले के मरइगुड़ा थानाक्षेत्र में लिंगमपल्ली स्थित CRPF की 50वीं बटालियन के कैंप में हुई। यहां रविवार की रात करीब 1 बजे बटालियन के एक जवान ने अपने ही साथियों पर अचानक फायरिंग करने शुरू कर दी।
हालांकि, जवान ने फायरिंग क्यों की, इसकी वजह का खुलास नहीं हुआ है। घटना में घायल हुए जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, पांच जनावों को घायल स्थिति में अस्पताल लाया गया था, जिनमें से एक की हालत गंभीर थी, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई है जबकि बाकियों का इलाज जारी है। घटना के बारे में अधिकारियों की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी जा रही है।
बता दें कि जहां CRPF का यह कैंप है, वह इलाका नक्सल प्रभावित है और जवान यहां नक्सलियों से लोहा लेने के लिए तैनात थे। यह कैंप मरईगुड़ा थाना क्षेत्र में आता है। कैंप सुकमा जिला मुख्यालय से करीब 120 किलोमीटर की दूरी पर है। यह आंध्र प्रदेश और तेलंगाना का सीमावर्ती जिला है।






